Wednesday, July 15, 2026
Home Blog Page 4851

आयकर रिटर्न भरने वालों की संख्या 2018-19 में एक प्रतिशत घटी

मुंबई। आयकर रिटर्न भरने वालों की संख्या में 2018-19 में सात लाख यानी करीब एक प्रतिशत की कमी आई है। सरकार के कर आधार बढ़ाने पर जोर के बावजूद यह गिरावट दर्ज की गयी।

ब्रोकरेज कंपनी कोटक सिक्योरिटीज ने आधिकारिक आंकड़ों के हवाले से अपनी एक रिपोर्ट में बुधवार को कहा कि 2018-19 में 6.68 करोड़ रिटर्न भरे गये जबकि इससे पिछले वित्त वर्ष में यह संख्या 6.75 करोड़ थी।

उल्लेखनीय है कि सरकार नोटबंदी के कदम के फायदे के रूप में कर रिटर्न भरने वालों की संख्या में वृद्धि को गिनाती रही है। रिपोर्ट में कहा गया है कि नोटबंदी के बाद यह उम्मीद थी कि कर दायरा निरंतर बढ़ेगा। ऐसे में कर रिटर्न फाइल करने वालों की संख्या में कमी हैरान करने वाली है।

आधार कार्ड में अपना मोबाइल नंबर ऐसे करें अपडेट, जानिए तरीका

नई दिल्ली । आधार कार्ड की अहमियत का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि आज के समय में यह हमारी हर जरूरत का आधार बन चुका है। नया सिम लेना हो, बैंक में अकाउंट खुलवाना हो या फिर आईटीआर फाइल करना, हर जगह अब आधार अनिवार्य हो चुका है। आधार 12 डिजिट का एक नंबर होता है जिसे भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) की ओर से जारी किया जाता है।

हालांकि आधार को पूरी प्रक्रिया को पूरा करने के बाद ही जारी किया जाता है। आधार कार्ड को पाने के लिए कुछ जानकारियां साझा करनी होती है, इसमें मोबाइल नंबर सबसे अहम होता है। यूआईडीएआई के मुताबिक देश में करीब 66.4 करोड़ से अधिक लोग आधार कार्ड में अपना मोबाइल नंबर जोड़ चुके हैं। आधार कार्ड के साथ मोबाइल नंबर जोड़ने के कई फायदे हैं।

आधार कार्ड में मोबाइल नंबर को अपडेट करने का तरीका-

  • आप आधार में अपने मोबाइल नंबर को ऑनलाइन माध्यम से अपडेट नहीं कर सकते हैं। इसके लिए आपको आधार केंद्र सेंटर जाना ही होगा।
  • आधार केंद्र सेंटर से अपने मोबाइल नंबर को अपडेट करने के लिए आपको किसी भी दस्तावेज को अपने साथ रखने की जरूरत नहीं है।
  • आधार केंद्र पर जाकर आधार अपडेशन फॉर्म को भरिए और यहां पर अपने करेंट मोबाइल नंबर को दर्ज कराइए।
  • अब यहां पर आपको एक एकनॉलेजमेंट स्लिप दी जाएगी, जिसमें अपडेट रिक्वेस्ट नंबर का जिक्र होगा।
  • एक बार मोबाइल नंबर अपडेट हो जाने के बाद आपको नए नंबर पर आधार ओटीपी प्राप्त होगा।

आधार में रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर के बारे में जानने के लिए फॉलो करें ये स्टेप्स:

  • यूआईडीएआई की वेबसाइट https://uidai.gov.in/ पर जाइए और यहां पर वेरिफाई ईमेल/मोबाइल नंबर पर क्लिक कीजिए। यह ऑप्शन आपको आधार सर्विस कैटेगरी के अंतर्गत दिखाई देगा।
  • अब पर्सनल डिटेल सेक्शन में जाकर अपने आधार नंबर, ईमेल आईडी, फोन नंबर, सिक्योरिटी कोड (कैप्चा) के साथ जरुरी डिटेल भरें।
  • सभी डिटेल भरने के बाद गेट ओटीपी बटन पर क्लिक करें। ऐसा करते ही ओटीपी जेनरेट हो जाएगा
  • अब मोबाइल नंबर का वेरिफिकेशन कंप्लीट करने के लिए इस ओटीपी को एंटर करें।

प्ले स्टोर पर लौटा TikTok, अब फिर से कर सकेंगे डाउनलोड

चेन्‍नई। मद्रास हाईकोर्ट की मदुरै बेंच द्वारा TikTok App पर से प्रतिबंध हटाए जाने के बाद इसने Google Play Store और Apple स्टोर पर वापसी कर ली है। इसके बाद अब यूजर इसे फिर से डाउनलोड कर यूज कर सकेंगे।इस ऐप पर से एक हफ्ते पहले ही कोर्ट ने प्रतिबंध हटा लिया था।

बैन मामले की सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने मद्रास हाईकोर्ट को 24 अप्रैल को बैन के आदेश पर विचार करने का निर्देश दिया था। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि इस दिन अगर मद्रास हाईकोर्ट ने विचार नहीं किया तो यह बैन हटा दिया जाएगा। कोर्ट ने मीडिया को निर्देश दिया है कि वो इसका प्रसारण ना करे।

सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि फिलहाल मद्रास हाई कोर्ट मामले की सुनवाई कर रहा है। टिक टॉक के मालिकाना हक वाली कंपनी ने कहा था कि मद्रास हाईकोर्ट की मदुरै पीठ ने कंपनी के पक्ष की गैरमौजूदगी में बैन का फैसला सुनाया था। इसे आधार बनाकर कंपनी ने सुप्रीम कोर्ट में अपील की थी। कंपनी ने मद्रास हाईकोर्ट के आदेश पर रोक लगाने की मांग की थी लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दी थी।

उल्लेखनीय है कि 3 अप्रैल को हाई कोर्ट ने टिक टॉक एप पर अश्लील तथा आपत्तिजनक सामग्री परोसे जाने की शिकायत पर सुनवाई करते हुए केंद्र सरकार को इस पर प्रतिबंध लगाने का आदेश दिया था।

गूगल ने भी किया था ब्‍लॉक
टिकटॉक ऐप को लेकर उठ रहे विवाद के बीच मद्रास हाईकोर्ट ने ऐप पर प्रतिबंध लगाने का आदेश दिया था। इसके बाद गूगल ने भारत में टिकटॉक ऐप के डाउनलोड पर प्रतिबंध लगा दिया था। इन्फॉर्मेशन एंड टेक्नालॉजी मिनिस्ट्री के अनुसार केंद्र सरकार ने गूगल और एपल को पत्र लिखकर हाई कोर्ट के आदेश के अनुपालन के लिए कहा था। टिकटॉक एपल स्टोर पर तो अब भी उपलब्ध है, लेकिन गूगल के स्टोर से जल्द ही गायब हो जाएगा।

आपकी इनकम से होगा GST का मिलान, GSTN के साथ डाटा शेयर करेगा IT

0

नई दिल्ली। टैक्स चोरी रोकने के लिए इनकम टैक्स डिपार्टमेंट बड़ी पहल करने जा रहा है। आईटी डिपार्टमेंट जल्द ही कारोबारियों की आईटीआर फाइलिंग, टर्नओवर और इनकम से जुड़ा डाटा जीएसटी नेटवर्क के साथ साझा करना शुरू करेगा। इस संबंध में आईटी डिपार्टमेंट और जीएसटीएन के बीच जल्द ही समझौता होगा।

इनकम टैक्स अधिकारी और जीएसटीएन (GSTN) डाटा के ‘ऑटोमैटिक’ और ‘तुरंत’ आदान प्रदान के लिए मॉडलिटीज पर भी फैसला करेंगे। इसका मतलब है कि यह व्यवस्था लागू होने के बाद जीएसटीएन के बाद डाटा स्वतः ही चला जाएगा।

आईटी और जीएसटीएन के बीच होगा समझौता
सेंट्रल बोर्ड ऑफ डायरेक्ट टैक्सेस (CBDT) द्वारा जारी एक आदेश के मुताबिक, प्रिंसिपल डायरेक्टर जनरल ऑफ आईटी (सिस्टम्स) या डायरेक्टर जनरल ऑफ आईटी (सिस्टम्स) सूचनाओं के आदान-प्रदान को आसान बनाने के लिए जीएसटीएन (GSTN) के साथ एक समझौता (एमओयू) करेंगे। इस समझौते में डाटा के आदान-प्रदान, गोपनीयता और डाटा के सुरक्षित रखरखाव की मॉडलिटीज शामिल होंगी। इस समझौते में सूचना देने की टाइमलाइन पर भी फैसला किया जाएगा।

डाटा का करना होगा मिलान
इनकम टैक्स और जीएसटी अथॉरिटीज के बीच डाटा के आदान-प्रदान का मतलब है कि टैक्स अथॉरिटीज को कारोबारियों द्वारा आईटीआर के साथ एनुअल जीएसटी रिटर्न में दिए गए डाटा का मिलान करना होगा। सीबीडीटी के मुताबिक, इसमें आईटीआर, टर्नओवर, ग्रॉस टोटल इनकम, टर्नओवर रेश्यो, जीटीआई (ग्रॉस टोटल इनकम) रेंज, टर्नओवर रेंज आदि के बारे में सबंधित अथॉरिटीज द्वारा फैसला लिया जाएगा।

बैंक कर्मियों ने आउटसोर्सिंग विरोधी दिवस मनाया

कोटा। मई दिवस को बैंक कर्मी संगठन एआईबीईए द्वारा आउटसोर्सिंग विरोधी दिवस के रूप में मनाया गया। मजदूरों के अंतर्राष्ट्रीय मई दिवस पर राजस्थान प्रदेश बैंक एम्प्लाइज यूनियन कोटा इकाई द्वारा सेंट्रल बैंक क्षेत्रीय कार्यालय के सामने झण्डारोहण किया गया।

उसके पश्चात दोपहर को संयुक्त श्रमिक रैली में शामिल साथियों को शर्बत वितरित किया। बैंक कर्मी रैली में भी शामिल हुए। एआईबीईए के जनरल कौंसिल सदस्य ललित गुप्ता,जिलाध्यक्ष अशोक ढल,सचिव पदम पाटोदी, सेंट्रल बैंक के महासचिव डीएस साहू,सिंडिकेट बैंक राज्य इकाई सचिव आर बी मालव आदि बैंक कर्मी नेताओं ने इसमें शिरकत की।

ऊँचे भाव पर लिवाल नहीं होने से उड़द 150 रुपये लुढ़का

कोटा। भामाशाह अनाज मंडी में बुधवार को कमजोर उठाव से सोयाबीन और सरसों 50-50 रुपये, धनिया 100 रुपये लुढ़क गया। धनिया की 2500 बोरी की रही। ऊँचे भाव पर लिवाल नहीं होने से उड़द 150 रुपये क्विंटल टूट गया। मंडी में करीब सवा लाख बोरी का कारोबार हुआ । नये लहसुन की आवक 10000 कट्टे की हुई।

गेहूं मिल 1650 से 1725 गेहूं एवरेज 1750 से 1851 लोकवान 1700 से 1850 पी डी 1750 से 1850 गेहूं टुकडी नया 1825 से 2050 मक्का 2000 से 2200 जौ 1500 से 1650 ज्वार 1500 से 3700 रुपये प्रति क्विंटल।

धान सुगंधा 2400 से 2801पूसा 1 2500 से 2701 पूसा 4 (1121) 3300 से 3631 धान लाजवाब (1509 ) 3000 से 3405 रुपये प्रति क्विंटल। सोयाबीन 3000 से 3750 सरसों 3300 से 3450 अलसी 3600 से 4300 तिल्ली 9000 से 10000 रुपये प्रति क्विंटल।

मैथी 4000 से 4801 कलौजी 6500 से 11000 धनिया बादामी 5500 से6200 ईगल 6000 से 6601 रंग दार नया 7200 से 9200 रुपये प्रति क्विंटल। लहसुन नया1400 से 7300 रुपये प्रति क्विंटल बिका ।

मूंग 3500 से 4800 उड़द 2000 से 4201 चना 3600 से 4070 चना कांटिया 3900 चना काबुली 3500से 5000 चना पेप्सी 3800 से 4200 चना मौसमी 3000 से 4250 मसूर 3800 से 4250 रुपये प्रति क्विंटल। ग्वार 2500 से 3800 रुपये प्रति क्विंटल।

इंदौर किराना: शीतल पेय पदार्थ निर्माताओं की ग्राहकी से शक्कर में तेजी

इंदौर। स्थानीय सियागंज किराना बाजार में बुधवार को शीतल पेय पदार्थ निर्माताओं की ग्राहकी से शक्कर के भाव में 10 रुपये प्रति क्विंटल (मंगलवार की तुलना में) की तेजी दर्ज की गई। रवा 20 रुपये प्रति 50 किलोग्राम महंगा बिका।कारोबारियों के अनुमान के मुताबिक सियागंज किराना बाजार में बुधवार को सात गाड़ी शक्कर की आवक हुई।

शक्कर -गोला शक्कर 3340 से 3370 रुपये प्रति क्विंटल।खोपरा गोला 215 से 230 रुपये प्रति किलोग्राम। खोपरा बूरा 2500 से 4600 रुपये प्रति 15 किलोग्राम। हल्दी हल्दी खड़ी सांगली 128 से 130, निजामाबाद 90 से 110, पिसी 140 से 165 रुपये प्रति किलोग्राम।

साबूदाना साबूदाना 6800 से 8000, पैकिंग में 8800 से 9000 रुपये प्रति क्विंटल।आटा-मैदा गेहूं आटा 1050 से 1060, तन्दूरी आटा 1270 से 1280, मैदा 1140 से 1150, रवा 1200 से 1220, चना बेसन 3030 तथा बटला बेसन 2525 रुपये प्रति 50 किलोग्राम।

इंदौर बाजार: मांग में कमी से सोया रिफाइंड तेल सस्ता

इंदौर। स्थानीय खाद्य तेल बाजार में बुधवार को सोयाबीन रिफाइंड तेल के भाव में (मंगलवार की तुलना में) दो रुपये प्रति 10 किलोग्राम की कमी दर्ज की गई। पाम तेल पांच रुपये प्रति 10 किलोग्राम सस्ता बिका। तिलहन में सोयाबीन के भाव 50 रुपये प्रति क्विंटल की गिरावट लिए रहे।

तिलहन सरसों 3650 से 3700रायडा 3300 से 3400सोयाबीन 3650 से 3700 रुपये प्रति क्विंटल। तेल मूंगफली तेल इंदौर 1000 से 1050, सोयाबीन रिफाइंड इंदौर 745 से 748, सोयाबीन साल्वेंट 710 से 715, पाम तेल 645 से 650 रुपये प्रति10 किलोग्राम।

पशु आहार कपास्या खली इंदौर 1725, देवास 1725, उज्जैन 1725, खंडवा 1710, बुरहानपुर 1710, अकोला 2550 रुपये प्रति 60 किलोग्राम बोरी। कपास्या तेल कपास्या तेल इंदौर 700 से 705, महाराष्ट्र 695 से 700 तथा गुजरात 705 से 710 रुपये प्रति दस किलोग्राम।

इंदौर मंडी: चना, मूंग, तुअर एवं बटला तेज

इंदौर। स्थानीय संयोगितागंज अनाज मंडी में बुधवार को चना कांटा 50 रुपये, मूंग 200 रुपये, तुअर (अरहर) 100 रुपये और बटला (मटर) के भाव में 150 रुपये प्रति क्विंटल (मंगलवार की तुलना में) की वृद्धि दर्ज की गई।कारोबारियों के अनुमान के मुताबिक बुधवार को 20 हजार बोरी गेहूं की आवक हुई।

दलहन चना (कांटा) 4250 से 4300, चना (देसी) 4150 से 4200, डबल डॉलर 5000 से 5500, मसूर 4025 से 4050, हल्की 3600 से 3700, बटला 3900 से 4000, मूंग 6500 से 6600, हल्की 5500 से 5800, तुअर निमाड़ी (अरहर) 5200 से 5300, महाराष्ट्र तुअर (अरहर) 5750 से 5900, उड़द 5000 से 5200, हल्की 3800 से 4000 रुपये प्रति क्विंटल ।

दाल तुअर (अरहर) दाल सवा नंबर 7100 से 7300, तुअर दाल फूल 7500 से 7500, तुअर दाल बोल्ड 7700 से 7900, आयातित तुअर दाल 6200 से 6400चना दाल 5450 से 5550, आयातित चना दाल 5000 से 5200मसूर दाल 5250 से 5350मूंग दाल 7700 से 7800, मूंग मोगर 7800 से 7900 उड़द दाल 6800 से 7000, उड़द मोगर 7000 से 7200 रुपये प्रति क्विंटल।

अनाज गेहूं हल्का 1750 से 1850, गेहूं 147- 1900 से 2100, गेहूं लोकवन 1800 से 2100, गेहूं चंद्रौसी 3200 से 3300 रुपये प्रति क्विंटल। ज्वार हल्की 1800 से 1900, ज्वार संकर 2000 से 2100, ज्वार देसी 2500 से 3000, मक्का पीली 2100 से 2150, मक्का गजर 2000 से 2050 रुपये प्रति क्विंटल।

चावल बासमती 8500 से 9000, तिबार 7000 से 7500, दुबार 6000 से 6500, मिनी दुबार 5500 से 6000, मोगरा 3500 से 5000, बासमती सैला 5500 से 8500, कालीमूंछ 5900 से 6000, राजभोग 4900 से 5000, दूबराज 3500 से 4000, परमल 2500 से 2700, हंसा सैला 2400 से 2650, हंसा सफेद 2200 से 2400, पोहा 4200 से 4400 रुपये प्रति क्विंटल।

रसोई गैस हुई महंगी, बिना सब्सिडी वाले सिलेंडर के दाम 6 रुपये बढ़े

नई दिल्ली।सब्सिडी वाले रसोई गैस (एलपीजी) सिलिंडर की कीमत में बुधवार को 28 पैसे की बढ़ोतरी की गई। इसके बाद दिल्ली में सब्सिडी युक्त गैस सिलिंडर की कीमत 495.86 रुपये से बढ़कर 496.14 रुपये हो गई है। इस वृद्धि के साथ सब्सिडी युक्त घरेलू रसोई गैस सिलिंडर 2014 के मुकाबले अब तक 82 रुपये महंगा हो चुका है।

मई 2014 में भाजपा सरकार सत्ता में आई थी। तब साल की शुरुआत में सब्सिडी वाला सिलिंडर 414 रुपये का था। पेट्रोलियम कंपनियों की अधिसूचना के मुताबिक, सब्सिडी वाले गैस सिलिंडर में 28 पैसे और बिना सब्सिडी वाले एलपीजी सिलिंडर के दाम में 6 रुपये की वृद्धि की गई है। बिना सब्सिडी वाले 14.2 किलो गैस सिलेंडर का दाम 6 रुपये महंगा होकर 712.50 रुपये प्रति सिलिंडर हो गया है। यह एलपीजी गैस के दामों में लगातार तीसरी वृद्धि है।

एटीएफ की कीमत में भी बढ़ोतरी
अधिसूचना के मुताबिक, वैश्विक स्तर पर कीमतों में तेजी से विमान ईंधन (एटीएफ) के दाम में भी 2.5 प्रतिशत की वृद्धि की गई है। वैश्विक बाजार में लगातार बढ़ते दाम के चलते एटीएफ के दाम में यह लगातार तीसरी मासिक वृद्धि हुई है। राजधानी दिल्ली में विमान ईंधन 1,595.63 रुपये प्रति किलोलीटर या 2.5 प्रतिशत बढ़कर 65,067.85 रुपये प्रति किलोलीटर हो गया है।

यह लगातार तीसरी मासिक वृद्धि है। इससे पहले विमान ईंधन के दाम एक अप्रैल को 677.1 रुपये प्रति किलोलीटर और एक मार्च को 4,734.15 रुपये प्रति किलोलीटर की वृद्धि हुई थी। विमान ईंधन की कीमतों में तेजी का असर वित्तीय संकट से जूझ रही एयरलाइन कंपनियों पर पड़ेगा।

कैरोसिन भी हुआ महंगा
वहीं, मुंबई में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के जरिये बेचा जाने वाला मिट्टी का तेल यानी कैरोसिन भी बढ़कर 31.13 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया है। पहले यह 30.87 रुपये प्रति लीटर पर था। यह वृद्धि 2016 में लिये गये फैसले के अनुरूप की गई है।

सब्सिडी पूरी तरह समाप्त होने तक इस ईंधन में हर महीने 25 पैसे की वृद्धि का फैसला किया गया था। दिल्ली में बिना सब्सिडी वाला कैरोसिन 64,177.63 रुपये प्रति किलो लीटर (64.17 रुपये प्रति लीटर) पर है। दिल्ली को केरोसिन मुक्त राज्य घोषित किया गया है इसलिये यहां सब्सिडी युक्त केरोसिन की बिक्री नहीं की जाती है।

आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि ईंधन के बाजार मूल्य में वृद्धि और उस पर कर के प्रभाव से एलपीजी के दामों में वृद्धि हुई है। सभी एलपीजी ग्राहक बाजार मूल्य पर ही सिलिंडर खरीदते हैं। हालांकि, सरकार 14.2 किलो वाले 12 घरेलू सिलेंडर पर सब्सिडी देती है और यह सब्सिडी सीधे ग्राहक के बैंक खाते में डाली जाती है।