नई दिल्ली। सोने और चांदी की कीमत में लगातार दो दिन की गिरावट के बाद आज तेजी दिख रही है। MCX पर दोनों कीमती धातुओं की कीमत तेजी के साथ खुली। अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के कारण तेल की कीमतें में आई है। इससे महंगाई को लेकर चिंताएं बढ़ गईं।
इसके बावजूद आज सोने और चांदी की कीमत में तेजी आई है। निवेशकों को अमेरिका में आज आने वाले जून के कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (CPI) डेटा का इंतजार है। इससे महंगाई और फेडरल रिजर्व के पॉलिसी आउटलुक के बारे में नए संकेत मिलेंगे।
एमसीएक्स पर सितंबर 2026 डिलीवरी के लिए चांदी वायदा 2,167 रुपये बढ़कर 2,19,885 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। पिछले सात्र में यह 2,17,718 रुपये पर बंद हुई थी और आज 2,18,333 रुपये पर खुली। इसी तरह अगस्त 2026 डिलीवरी के लिए सोना वायदा 1,152 रुपये बढ़कर 1,41,461 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। पिछले सत्र में यह 140309.00 रुपये पर बंद हुआ था और आज 140949.00 रुपये पर खुला।
सर्राफा बाजार में सोने की कीमत में मामूली गिरावट आई है जबकि चांदी फ्लैट ट्रेड कर रही है। गुड रिटर्न्स के मुताबिक 24 कैरेट वाला सोना 110 रुपये की गिरावट के साथ 1,42,800 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर ट्रेड कर रहा है। 22 कैरेट वाला सोना भी 100 रुपये की गिरावट के साथ 1,30,900 रुपये पर है जबकि 18 कैरेट वाला गोल्ड 80 रुपये सस्ता होकर 1,07,100 रुपये पर आ गया। चांदी 2,35,000 रुपये पर फ्लैट ट्रेड कर रही है।

