Brent Crude oil Price: ब्रेंट क्रूड तीन फीसदी बढ़कर 86 डॉलर प्रति बैरल के पार

0
6

नई दिल्ली। Brent Crude oil Pric: ईरान ने कल ही संयुक्त अरब अमीरात (United Arab Emirates) के दो ऑयल टैंकर्स को निशाना बनाया। इसके बाद मंगलवार को भी यूरोपीय क्रूड बाजार में कच्चे तेल के भाव चढ़े। इस दिन ब्रेंट क्रूड (Brent Crude) तीन फीसदी चढ़ते हुए 86 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर चला गया था। बुधवार को अरली ट्रेड में भी तेजी ही दिखी। हालांकि भारत में सरकारी तेल कंपनियों (Oil PSUs) ने आज यानी बुधवार, 15 जुलाई 2026, को भी पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया। यहां 25 मई 2026 के बाद इनके दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

यहां पश्चिम बंगाल समेत 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव खत्म होने के बाद ही पेट्रोलियम कंपनियां इस साल मई में चार बार दाम बढ़ा चुकी है। ऐसा महज 11 दिनों में हुआ था। सरकारी पेट्रोलियम कंपनियों ने सबसे पहले 15 मई 2026 को पेट्रोल 3 रुपये और डीजल 3.29 पैसे महंगा किया था। इसके बाद 19 मई को पेट्रोल 87 पैसे तो डीजल 91 पैसे, 23 मई 2026 को पेट्रोल 87 पैसे तो डीजल 91 पैसे और 25 मई 2026 को पेट्रोल 2.61 रुपये और डीजल 2.71 रुपये महंगा किया था। उसके बाद दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है।