Thursday, July 9, 2026
Home Blog Page 4753

होंडा Amaze का स्पेशल एडिशन लॉन्च, कीमत 7.89 लाख से शुरू

नई दिल्ली। Honda की नई Amaze ने एक लाख यूनिट बिक्री का आंकड़ा पार कर लिया है, जिसे सेलिब्रेट करने के लिए कंपनी ने इसका स्पेशल एडिशन लॉन्च किया है। होंडा अमेज ऐस एडिशन नाम से लॉन्च की गई नई कार की कीमत 7.89 लाख से 9.72 लाख रुपये के बीच में है। स्पेशल एडिशन होंडा अमेज, कार के टॉप मॉडल VX पर आधरित है और पेट्रोल व डीजल, दोनों इंजन ऑप्शन में बाजार में उतारी गई है।

होंडा कार्स इंडिया के सीनियर वाइस प्रेजिडेंट और डायरेक्टर (मार्केटिंग और सेल्स) राजेश गोयल ने कहा, ‘नई जनरेशन अमेज कंपनी के लिए गेम चेंजर रही। 13 महीने के अंदर ही इसकी एक लाख यूनिट से ज्यादा की बिक्री हुई। साल 2013 में लॉन्च हुई पिछली जनरेशन अमेज की तुलना में नई अमेज की बिक्री 20 पर्सेंट ज्यादा रही।

हम पर विश्वास जताने और लगातार समर्थन के लिए हम अपने ग्राहकों का आभार व्यक्त करते हैं, जिसने ब्रैंड को इतनी मजबूती से विकसित करने में सक्षम बनाया। इस सफलता को सेलिब्रेट करने के लिए हम अमेज के स्पेशल एडिशन (ऐस एडिशन) को स्पोर्टी और प्रीमियम लुक में लेकर आए हैं।’ बता दें कि नई अमेज मई 2018 में लॉन्च की गई थी।

होंडा अमेज ऐस एडिशन में कुछ खास फीचर्स दिए गए हैं। इसमें स्टाइलिश ब्लैक अलॉय वील्ज, स्पोर्टी ब्लैक स्पॉइलर, ऐस एडिशन की ब्रैंडिंग के साथ सीट कवर, फ्रंट रूम लैम्प, ब्लैक डोर वाइजर, डोर एज गार्निश और पीछे की तरफ ऐस एडिशन का बैज दिया गया है। नई कार तीन कलर- रेड, सिल्वर और वाइट में उपलब्ध है।

पावर: होंडा अमेज में 90ps पावर वाला 1.2-लीटर का पेट्रोल इंजन और 100ps पावर वाला 1.5-लीटर डीजल इंजन है। दोनों इंजन के साथ मैन्युअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन उपलब्ध है। पेट्रोल इंजन का माइलेज 19.5 किलोमीटर प्रति लीटर और डीजल इंजन का माइलेज 27.4 किलोमीटर प्रति लीटर है।

महेंद्रा Thar 700 भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और खूबियां

नई दिल्ली। महेंद्रा ने अपनी ऑफ-रोड एसयूवी Thar का लिमिटेड एडिशन मॉडल लॉन्च किया है। Mahindra Thar 700 नाम से आई इस एसयूवी की कीमत 9.99 लाख रुपये है। यह कीमत स्टैंडर्ड थार से करीब 50 हजार रुपये ज्यादा है। कंपनी ऐसी सिर्फ 700 गाड़ियां बनाएगी, जो वर्तमान जनरेशन थार की अंतिम 700 यूनिट भी होंगी, क्योंकि इसके बाद कंपनी नई-जनरेशन थार लॉन्च करेगी।

महिंद्रा थार 700 में सबसे खास है इसके फ्रंट फेंडर के ऊपर दिया गया स्पेशल बैज। इस बैज पर महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा का सिग्नेचर है। यह स्पेशल एडिशन थार दो कलर ऑप्शन में उपलब्ध है, जिनमें नेपोली ब्लैक शेड और ऐक्वा मरीन शामिल हैं।

इसके अलावा अन्य बदलावों की बात करें, तो स्पेशल एडिशन थार 700 में ग्रिल पर ब्लैक फिनिश, साइड और बोनट पर स्टिकर, नए स्टाइलिश 5-स्पोक अलॉय वील्ज और बंपर पर सिल्वर फिनिश दिया गया है। इंटीरियर की बात करें, तो इसमें थार की ब्रैंडिंग के साथ नए लेदर सीट कवर्स दिए गए हैं, जो शानदार लग रहे हैं।

स्पेशल एडिशन थार 700 में एबीएस भी
1 अप्रैल से लागू हुए नए सेफ्टी नॉर्म्स को देखते हुए थार 700 में एबीएस (एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम) भी दिया गया है। इसके अलावा इस ऑफ-रोड एसयूवी में कोई और मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है।

स्पेशल एडिशन थार सिर्फ 2.5-लीटर CRDe 4-सिलिंडर, टर्बोचार्ज्ड डीजल इंजन में ही उपलब्ध है। यह इंजन 105 bhp का पावर और 247 Nm पीक टॉर्क जनरेट करता है। इंजन 5-स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स से लैस है।

बुकिंग भी शुरू
लिमिटेड एडिशन महिंद्रा थार 700 की बुकिंग भी शुरू कर दी गई है। कंपनी की डीलरशिप पर और ऑफिशल वेबसाइट से इसकी बुकिंग की जा सकती है। बता दें कि महिंद्रा नेक्स्ट जेनरेशन थार लाने की तैयारी में है। कंपनी ने इसकी टेस्टिंग भी शुरू कर दी है। अगली जनरेशन थार को साल 2020 के ऑटो एक्सपो में पेश किए जाने की संभावना है।

खास लॉन्च ऑफर्स के साथ सैमसंग Galaxy M40 की पहली सेल आज

नई दिल्ली। साउथ कोरिया के स्मार्टफोन मेकर सैमसंग ने पिछले सप्ताह अपनी M-सीरीज का नया स्मार्टफोन Samsung Galaxy M40 लॉन्च किया है। आज इस स्मार्टफोन की पहली सेल दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। इस डिवाइस को शॉपिंग पोर्टल ऐमजॉन और सैमसंग ऑनलाइन स्टोर से खरीदा जा सकेगा।

बेहतरीन फीचर्स से लैस इस स्मार्टफोन में इनफिनिटी-ओ डिस्प्ले और स्क्रीन साउंड टेक्नॉलजी दी गई है। सैमसंग की M-सीरीज का यह चौथा स्मार्टफोन है और इसे ट्रिपल कैमरा सेटअप के साथ लॉन्च किया गया है। डिवाइस में स्नैपड्रैगन 675 प्रोसेसर अच्छी परफॉर्मेंस के लिए दिया गया है। इस डिवाइस पर कई लॉन्च ऑफर्स भी मिल रहे हैं।

कीमत और लॉन्च ऑफर्स
सैमसंग गैलेक्सी M40 को भारत में 6 जीबी रैम और 128 जीबी इंटरनल स्टोरेज के साथ लॉन्च किया गया है और इसकी कीमत 19,999 रुपये है। यह स्मार्टफोन दो कलर ऑप्शंस मिडनाइट ब्लू और सीवॉटर ब्लू के साथ खरीदा जा सकेगा।

लॉन्च ऑफर्स की बात करें तो सैमसंग गैलेक्सी M40 खरीदने पर रिलायंस जियो की ओर से 198 रुपये और 299 रुपये के प्रीपेड रीचार्ज पर डेटा बेनिफिट्स मिलेंगे। साथ ही वोडाफोन आइडिया कस्टमर्स को 255 रुपये के रीचार्ज पर 3,750 रुपये का कैशबैक मिलेगा। इसके साथ ही वोडाफोन आइडिया कस्टमर्स को 18 महीनों तक के लिए अडिशनल 0.5 जीबी डेटा भी मिलेगा।

सैमसंग गैलेक्सी M40 के स्पेसिफिकेशंस
सैमसंग गैलेक्सी M40 स्मार्टफोन में 6.3 इंच फुल एचडी+ इनफिनिटी-O डिस्प्ले दिया गया है। डिस्प्ले का रेजॉलूशन 2340×1080 पिक्सल्स है। इस फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 675 प्रोसेसर मिलता है और 6GB रैम के साथ 128GB इंटरनल स्टोरेज दिया गया है। डिवाइस में 3,500mAh बैटरी 15W फास्ट चार्जर के साथ यूजर्स को मिलती है।

लेटेस्ट ऐंड्रॉयड 9.0 पाई ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ सैमसंग वन यूआई इस स्मार्टफोन में मिलता है। डिवाइस में स्क्रीन साउंड टेक्नॉलजी दी गई है, जिसकी मदद से बिना किसी इयरपीस के यूजर्स स्क्रीन के किसी भी हिस्से को कान के पास रखकर बात कर सकते हैं।

कैमरा सेटअप की बात करें तो फोन में 32+5+8 मेगापिक्सल का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 8 मेगापिक्सल का वाइड ऐंगल लेंस, 5 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर और 32 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है। फोन में सेल्फी और विडियो कॉलिंग के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है।

कैमरा में लो-लाइट फटॉग्रफी के लिए कई मोड और एआई सपॉर्ट मिलता है। लाइव फोकस, स्लोमो और हाइपरलैप्स जैसे फीचर्स भी कैमरा में मिलते हैं। साथ ही इसकी SAR (रेडिएशन) वैल्यू भी बेहद कम है, जो इसे वैल्यू-फॉर मनी डिवाइस बनाती है। वहीं, फोन के रियर पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।

सांसद बिड़ला लोकसभा स्पीकर का पद आज संभालेंगे

कोटा। नए लोकसभा स्पीकर को लेकर सस्पेंस अब खत्म हो गया है। सत्रहवीं लोकसभा में नैशनल डेमोक्रैटिक अलायंस (एनडीए) ने लोकसभा अध्यक्ष पद के लिए अपना कैंडिडेट तय कर लिया है। कोटा से दूसरी बार सांसद बने ओम बिड़ला लोकसभा स्पीकर होंगे। बिड़ला बुधवार को अध्यक्ष का पद संभालेंगे। सांसद बनने से पहले बिड़ला 3 बार कोटा साउथ सीट से विधायक भी रह चुके हैं।

केंद्रीय मंत्री जोशी ने कहा- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह समेत कई नेताओं ने लोकसभा स्पीकर के लिए ओम बिड़ला का नाम प्रस्तावित किया था। बीजू जनता दल (बीजद), शिवसेना, नेशनल पीपुल्स पार्टी, मिजो नेशनल फ्रंट, अकाली दल, लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा), वाईएसआर कांग्रेस, जदयू, अन्नाद्रमुक और अपना दल ने बिड़ला का समर्थन किया है। लोकसभा सचिवालय सूत्रों के मुताबिक, मंगलवार को बिड़ला ने नामांकन पत्र दाखिल कर दिया।

नए लोकसभा स्पीकर का राजनीतिक सफर दिलचस्प हैं। 2014 में कोटा से सांसद चुने गए बिड़ला ने इस लोकसभा चुनाव में बहुत बड़ी जीत हासिल की। सांसद बनने से पहले वह साउथ कोटा सीट से 3 बार विधायक भी चुने जा चुके हैं। 2019 चुनाव में उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार राम नारायण मीणा को 2 लाख 79 हजार वोटों से हराया।

सदन के सितारे’ से सबसे बड़े सदन तक, का सफर
लोकसभा सचिवालय के सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि इस पद के लिए बिड़ला की ओर से उनकी दावेदारी का नोटिस मिल गया है। राजस्थान में 13वीं विधानसभा के कार्यकाल के दौरान उन्होंने 500 सवाल पूछे थे। विधानसभा में बहस के दौरान सक्रिय रूप से हिस्सा लेने के लिए बिड़ला को सम्मान मिला और उनका नाम ‘सदन के सितारे’ में 6 बार शामिल किया गया। एक नजर ओम बिड़ला के अब तक के सफर पर

नए लोकसभा स्पीकर का राजनीतिक सफर दिलचस्प हैं। 2014 में कोटा से सांसद चुने गए बिड़ला ने इस लोकसभा चुनाव में बहुत बड़ी जीत हासिल की। सांसद बनने से पहले वह साउथ कोटा सीट से 3 बार विधायक भी चुने जा चुके हैं। 2019 चुनाव में उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार राम नारायण मीणा को 2 लाख 79 हजार वोटों से हराया।

3 बार विधायक, दूसरी बार सांसद
राजनेता होने के साथ-साथ ओम बिड़ला एक व्यवसाई भी हैं। केंद्र की राजनीति में आने से पहले बिड़ला राजस्थान की सियासत में सक्रिय रहे हैं। वह कोटा दक्षिण सीट से 3 बार विधायक निर्वाचित हुए। 2003 में जब वसुंधरा राजे की अगुआई में राज्य में बीजेपी की सरकार बनी तो उन्हें संसदीय सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई।

इसके बाद 2008 में वह एक बार फिर विधायक निर्वाचित हुए। 2013 में लगातार तीसरी बार ओम बिड़ला विधानसभा की चौखट पार करने में कामयाब रहे। इसके बाद अगले साल आम चुनाव में उन्हें बीजेपी ने कोटा-बूंदी संसदीय सीट से अपना उम्मीदवार बनाया और वह पहली बार सांसद बने।

ओम बिरला का व्यक्तित्व : ओम बिरला ने कभी राजस्थान के कोटा में स्कूली संसद से अपना सफ़र शुरू किया और फिर यह यात्रा उन्हें भारत की संसद के स्पीकर पद तक ले गई। कोई उनकी इस कामयाबी पर ख़ुशी से सरोबार है तो कोई हैरान। उनमे ओम बिरला का नाम भी शामिल था। वे उस वक्त कोटा में गुमानपुरा सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्र संसद के प्रमुख बने थे। फिर बिरला ने अपनी सक्रियता जारी रखी और एक स्थानीय कॉलेज में छात्र संघ अध्यक्ष पद के लिए दाव लगाया।

मगर एक वोट से शिकस्त खा गए। पर बिरला ने इस पराजय को भूला दिया और अपने काम में लग गए । वे कोटा में सहकारी उपभोक्ता भंडार संघ के अध्यक्ष चुने गए और यह सार्वजिनक क्षेत्र में उनकी पहली हाजरी थी। उनके जानकर कहते हैं, ‘वे अवसर हासिल करने और उस मौक़े को अपने हक़ में ढालने की काबलियत रखते हैं।

बिरला ने कॉमर्स विषय में स्नातकोत्तर तक की तालीम हासिल की है, लेकिन इस पढाई के बावजूद वे सियासत के अच्छे विद्यार्थियों में गिने जाते हैं। वे एक ऐसा नेता हैं जो बीजेपी में ज़िलास्तर तक सक्रिय रह कर विधान सभा होते हुए लोक सभा तक पहुंचे है।

पार्टी के भीतर चुनाव प्रबंधन और बूथ स्तर तक कुशल तालमेल के लिए ओम बिरला की बानगी दी जाती है. वे बीजेपी में युवा मोर्चा के राजस्थान के अध्यक्ष और बाद में मोर्चे के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी रहे हैं। वे अपने कार्यकर्ता को हमेशा तवज्जो देते हैं।

तेजी के साथ खुला बाजार, सेंसेक्स 114 अंक उछल कर 39,075 पर

नई दिल्ली। एशियाई बाजारों में तेजी के कारण भारतीय शेयर बाजार चार सत्रों की गिरावट से उबरते हुए मंगलवार को बढ़त के साथ हरे निशान में खुले। बंबई स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 114 अंकों की तेजी के साथ 39,075 अंकों पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का 50 शेयरों का संवेदी सूचकांक निफ्टी 33 अंकों की तेजी के साथ 11,706 अंकों पर खुला।

सुबह 9.28 बजे सेंसेक्स 89 अंकों की तेजी के साथ 39050 अंकों पर और निफ्टी 24 अंकों की तेजी के साथ 11,696 अंकों पर कारोबार कर रहे हैं। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स में सन क्लॉयड लिमिटेड, ब्लूडार्ट, कॉक्स एंड किंग्स, स्पाइसजेट, वक्रांगी के शेयरों में तेजी का माहौल है। निफ्टी में भारती एयरटेल, एक्सिस बैंक, आईटीसी, जेएसडब्ल्यू स्टील, इंड्सइंड बैंक में तेजी का माहौल है।

इन शेयरों में मंदी का माहौल
शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स में जेट एयरवेज, मनपसंज बेवरेजेस, आरकॉम, डाबर, डीएचएफएल के शेयरों में मंदी का माहौल है। निफ्टी में इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनेंस, भारती इंफ्राटेल, सनफार्मा, ओएनजीसी, टेक महिंद्रा में मंदी का माहौल है।

Fitch ने भारत को दिया झटका, 2019-20 के लिए GDP ग्रोथ घटाकर की 6.6%

नई दिल्ली। फिच ने चालू वित्त वर्ष यानी 2019-20 के लिए भारत के ग्रोथ अनुमान को घटाकर 6.6 फीसदी कर दिया है, जबकि पहले रेटिंग एजेंसी ने 6.8 फीसदी का अनुमान दिया था। फिच ने बीते साल की तुलना में मैन्युफैक्चरिंग और कृषि क्षेत्र में सुस्ती के संकेतों को इसकी वजह बताया है।

ग्लोबल रेटिंग एजेंसी ने ग्लोबल इकोनॉमिक आउटलुक में अगले वित्त वर्ष यानी 2020-21 के लिए 7.1 फीसदी और 2021-22 के लिए 7 फीसदी के ग्रोथ अनुमान को बरकरार रखा है। पिछले वित्त वर्ष में भारतीय अर्थव्यवस्था की ग्रोथ 6.8 फीसदी के साथ 5 साल के निचले स्तर पर आ गई थी। फिच ने कहा, ‘हम वित्त वर्ष 2019-20 में 6.6 फीसदी ग्रोथ की उम्मीद कर रहे हैं। इसके अलावा 2020-21 में 7.1 फीसदी और 2021-22 में यह 7 फीसदी रहने का अनुमान है।’

लगातार चौथी तिमाही घटी जीडीपी ग्रोथ
जनवरी-मार्च तिमाही में 5.8 फीसदी की ग्रोथ के साथ भारत की जीडीपी ग्रोथ में लगातार चौथी तिमाही में गिरावट दर्ज की गई थी, जबकि एक साल पहले समान अवधि में यह आंकड़ा 8.1 फीसदी रहा था।

फिच ने कहा, ‘यह 5 साल में सबसे ग्रोथ रही है। बीते साल के दौरान रही सुस्ती की मुख्य वजह मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर और कृषि में नरमी रही। कमजोर ग्रोथ की मुख्य वजह घरेलू रहीं। वहीं निर्यात वृद्धि भी हाल में कमजोर पड़ी है।’

आरबीआई ब्याज दरों में फिर कर सकता है 0.25% की कटौती
फिच ने कहा कि रिजर्व बैंक ने जून के पॉलिसी रिव्यू में ब्याज दरों में 0.25 फीसदी की कमी की, जो इस साल तीसरी कटौती थी। इसकी मुख्य वजह ग्रोथ को रफ्तार देना और बढ़ती महंगाई को थामना रही।

फिच ने कहा, ‘हमें 2019 में एक बार फिर 25 आधार अंकों की कटौती की उम्मीद है, जिससे पॉलिसी रेपो रेट घटकर 5.50 फीसदी पर आ जाएंगी। आरबीआई द्वारा मॉनिट्री और रेग्युलेटरी नरमी से प्राइवेट सेक्टर को क्रेडिट में रिकवरी आनी चाहिए।’

‘कबीर सिंह’ का नया गाना ‘तेरा बन जाऊंगा’ रिलीज

शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी की आने वाली फिल्म ‘कबीर सिंह’ को देखने के लिए दर्शक काफी उत्साहित हैं। फिल्म का एक और नया गाना ‘तेरा बन जाऊंगा’ रिलीज हुआ है। गाने में शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी एक दूसरे के प्यार में डूबे नजर आ रहे हैं। दोनों स्टार्स के इस रोमांटिक गाने को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। गाने में दोनों की जबरदस्त केमिस्ट्री दिखाई दे रही है।

इस गाने को तुलसी कुमार और अखिल सचदेवा ने आवाज दी है। इसका म्यूजिक अखिल सचदेवा ने दिया है। इस गाने को कुमार ने लिखा है। इसके पहले फिल्म का ट्रेलर और तीन गाने रिलीज हो चुके हैं। जिसे भी फैन्स ने काफी पसंद किया था।

बता दें कि ‘कबीर सिंह’ तेलुगू सुपरहिट फिल्म ‘अर्जुन रेड्डी’ का रीमेक है। फिल्म को संदीप रेड्डी वंगा ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में शाहिद एक ड्रग अडिक्ट और शराबी डॉक्टर का किरदार निभाया है। यह फिल्म आने वाले 21 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।

8K वीडियो रिकॉर्डिंग की सुविधा के साथ Nubia Red Magic 3 भारत में लॉन्च

नई दिल्ली। चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी नूबिया ने एक लंबे इंतजार के बाद भारत में अपना नया स्मार्टफोन Nubia Red Magic 3 लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इससे पहले अपने इस गेमिंग फोन को इसी साल अप्रैल में चीन में लॉन्च किया था।

Nubia Red Magic 3 की खासियतों की बात करें तो इसमें क्वॉलकॉम का लेटेस्ट ऑक्टाकोर प्रोसेसर स्नैपड्रैगन 855 मिलेगा। इसके अलावा फोन में एमोलेड डिस्प्ले मिलेगी। वहीं बता दें कि यह दुनिया का पहला फोन है जिसमें थर्मल मैनेजमेंट के लिए फैन दिया गया है। फोन में 8 के वीडियो रिकॉर्डिंग का सपोर्ट दिया गया है।

Nubia Red Magic 3 की स्पेसिफिकेशन
इस फोन में डुअल सिम सपोर्ट के साथ एंड्रॉयड पाई 9.0 मिलेगा। Nubia Red Magic 3 में 6.65 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1080×2340 पिक्सल है। फोन में स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर मिलेगा। साथ ही आपको 12 जीबी तक की रैम और 256 जीबी तक की स्टोरेज मिलेगी।

Nubia Red Magic 3 का कैमरा
कैमरे की बात करें तो इस फोन में रियर पैनल पर 48 मेगापिक्सल का कैमरा है जिसमें सोनी IMX586 सेंसर है। इसका अपर्चर f/1.7 है। वहीं इस फोन में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है जिसका अपर्चर f/2.0 है। फोन के कैमरे के साथ 8के वीडिओ रिकॉर्डिंग का दावा किया गया है।

Nubia Red Magic 3 की कनेक्टिविटी
इस फोन में डुअल फ्रंट फायरिंग स्टेरियो स्पीकर है जिसमें आपको 3डी साउंड टेक्नोलॉजी का भी सपोर्ट मिलेगा। कनेक्टिविटी के लिए इस फोन में 4G LTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ v5.0, जीपीएस/ए-जीपीएस, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और 3.5 एमएम का हेडफोन जैक मिलेगा. इस फोन में 5000mAh की बैटरी मिलेगी जो फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसके लिए कंपनी 30 वाट का चार्जर भी देगी। कंपनी का दावा है कि सिर्फ 10 मिनट की चार्जिंग में आप 1 घंटे तक गेम खेल सकते हैं।

Nubia Red Magic 3 की कीमत
Nubia Red Magic 3 के 8 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 35,999 रुपये है। वहीं 12 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 46,999 रुपये है। फोन की बिक्री 27 जून को फ्लिपकार्ट से दोपहर 12 बजे होगी।

IIT में 1083 सीटें बढ़ीं, अब 12362 स्टूडेंट्स को मिलेगा दाखिला

कोटा। देश की आईआईटी, एनआईटी, ट्रिपलआईटी एवं जीएफटीआई में प्रवेश के लिए कराई जा रही ज्वाइंट सीट एलोकेशन काउंसलिंग का रजिस्ट्रेशन एवं च्वाइस फिलिंग शुरू हाे चुकी है। जोसा द्वारा इस वर्ष की काउंसलिंग की सीट मैट्रिक्स भी जारी कर दी गयी है। इस साल 23 आईआईटी की कुल 12,362 सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा।

यानी 1083 सीटें बढ़ाई गई हैं। इसी प्रकार 31 एनआईटी की 2,470 सीटें बढ़ाते हुए कुल 20,437 सीटाें पर प्रवेश दिया जाएगा। 25 ट्रिपलआईटी एवं 28 जीएफटीआई में इस वर्ष 4,617 व 5,769 सीटें हो चुकी हैं। इस साल जोसा काउंसलिंग द्वारा कुल 107 कॉलेजों की 43,185 सीटों पर प्रवेश मिलेगा जो कि पिछले साल के मुकाबले 5233 सीटें अधिक हैं।

कॅरियर काउंसलिंग एक्सपर्ट अमित आहूजा ने बताया कि छात्राओं के लिए सुपरन्यूमेररी काेटा 14 प्रतिशत से बढ़ाकर 17 प्रतिशत करने से इस वर्ष आईआईटी में 1221 अतिरिक्त सीटों पर छात्राओं को प्रवेश दिया जाएगा। पिछले साल सुपरन्यूमरेरी काेटे में 800 सीटें थी। पहली बार लागू हुए जनरल ईडब्ल्यूएस श्रेणी में आईआईटी की 638, एनआईटी की 1384, ट्रिपलआईटी एवं जीएफटीआई की 305 व 333 सीटें आवंटित की जाएगी। इस तरह जनरल ईडब्ल्यूएस श्रेणी में कुल 2660 सीटों का आवंटन किया जाएगा।

JEE ADVANCED: काउंसलिंग में चॉइस लाॅक नहीं की तो खुद लॉक हो जाएंगे कॉलेज के ऑप्शन
आईआईटी व एनआईटी प्लस सिस्टम के लिए ज्वाइंट सीट अलोकेशन आथोरिटी (जोसा) ने काउंसलिंग शुरू करते हुए बिजनेस रूल्स भी जारी कर दिए हैं। काउंसलिंग 7 राउंड में होगी। मॉक काउंसलिंग के भी 2 राउंड होंगे। काउंसलिंग के लिए स्टूडेंट्स 25 जून तक रजिस्ट्रेशन तथा चॉइस फिलिंग एवं लॉकिंग की प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं।

यदि विद्यार्थी तय समय सीमा में चॉइस लॉक नहीं करता है तो चॉइस स्वतः ही लॉक हो जाएगी। 21 जून तक रजिस्ट्रेशन एवं चॉइस फिलिंग करने वाले विद्यार्थियों को 22 जून को मॉक सीट अलाॅटमेंट का परिणाम जारी कर दिया जाएगा। 23 जून तक रजिस्टर्ड विद्यार्थियों को मॉक सीट आवंटन का परिणाम 24 जून को जारी किया जाएगा। सामान्य विद्यार्थियों के लिए सीट एक्सेप्टेंस फीस 35 हजार व एससी, एसटी एवं दिव्यांगों के लिए 15 हजार रुपए होगी।

रिपोर्टिंग नहीं करने पर काउंसलिंग से बाहर हो जाएंगे विद्यार्थी
ऑनलाइन सीट आवंटन की प्रक्रिया द्वारा जब विद्यार्थी को कोई सीट आवंटित हो जाती है तो उसे निश्चित समयसीमा में रिपोर्टिंग सेंटर पर रिपोर्ट करना होता है। जेईई मेन के आधार पर सीट आवंटित हुई है तो रिपोर्टिंग सेंटर की लिस्ट में दी गई एनआईटी पर दस्तावेजों के रिपोर्ट करना होगा।

एडवांस्ड के तहत कोई सीट आवंटित होती है तो रिपोर्टिंग सेंटर की लिस्ट में दी गई आईआईटी पर दस्तावेजों के साथ रिपोर्ट करना होगा। सीट आवंटन के पश्चात विद्यार्थी को सीट एक्सप्टेंस फीस भी जमा करवानी होगी। यह फीस एसबीआई के ई-चालान द्वारा या ऑनलाइन जमा की जा सकती है। रिपोर्टिंग नहीं करने पर स्टूडेंट काउंसलिंग से बाहर हो जाएगा।

आईआईटी व एनआईटी प्लस सिस्टम के लिए ज्वाइंट सीट अलोकेशन आथोरिटी (जोसा) ने काउंसलिंग शुरू करते हुए बिजनेस रूल्स भी जारी कर दिए हैं। काउंसलिंग 7 राउंड में होगी। मॉक काउंसलिंग के भी 2 राउंड होंगे। काउंसलिंग के लिए स्टूडेंट्स 25 जून तक रजिस्ट्रेशन तथा चॉइस फिलिंग एवं लॉकिंग की प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं। यदि विद्यार्थी तय समय सीमा में चॉइस लॉक नहीं करता है तो चॉइस स्वतः ही लॉक हो जाएगी।

21 जून तक रजिस्ट्रेशन एवं चॉइस फिलिंग करने वाले विद्यार्थियों को 22 जून को मॉक सीट अलाॅटमेंट का परिणाम जारी कर दिया जाएगा। 23 जून तक रजिस्टर्ड विद्यार्थियों को मॉक सीट आवंटन का परिणाम 24 जून को जारी किया जाएगा। सामान्य विद्यार्थियों के लिए सीट एक्सेप्टेंस फीस 35 हजार व एससी, एसटी एवं दिव्यांगों के लिए 15 हजार रुपए होगी।

काउंसलिंग में स्टूडेंट्स को तीन ऑप्शन मिलेंगे। फ्रीज करने का मतलब है कि विद्यार्थी आवंटित कॉलेज से संतुष्ट है। फ्लाेट ऑप्शन से स्टूडेंट अपग्रेडेशन चाहता है। इसी कारण वह आगे की काउंसलिंग में जाना चाहता है। स्लाइड ऑप्शन से छात्र कॉलेज व ब्रांच से संतुष्ट है, लेकिन व अभी भी ब्रांच में अपग्रेडेशन का इच्छुक है।