Wednesday, July 8, 2026
Home Blog Page 4682

दान और पूजा का फल जरूर मिलता है: आर्यिका सौम्यनन्दिनी

कोटा। दिगंबर जैन मन्दिर महावीर नगर विस्तार योजना में चातुर्मास कर रही आर्यिका सौम्यनन्दिनी माताजी ने अपने प्रवचन में कहा कि आहार दान का जैन धर्म में बहुत बड़ा महत्व है। उन्होंने कहा कि दान और पूजा करने वाले व्यक्ति को इसका फल अवश्य प्राप्त होता है। हमारे यहां अपनी कमाई के चार भाग में से एक भाग दान करने के लिए कहा गया है।

व्यक्ति को ध्यान के द्वारा ही मोक्ष मिल सकता है। उन्होंने कहा कि 24 तीर्थंकरों का पूजन, शिखर जी की भाव सहित आराधना, समवशरण और अरिहंत भगवान की वंदना, दिगम्बर साधु को आहार तथा स्फटिक मणि का ध्यान प्रतिदिन करना चाहिए।

इस दौरान आर्यिका सौम्यनन्दिनी माताजी और पावन वर्षायोग समिति के सदस्यों के द्वारा जैसवाल जैन समाज की पत्रिका का विमोचन किया गया। इससे पहले अंजना सेठी ने मंगलाचरण किया। वहीं कनकमाला ठोला, अनिल कुमार ठोला, पवन कुमार ठोला परिवार ने चित्र अनावरण, दीप प्रज्ज्वलन, शास्त्र भेंट किया गया।

4 रियर कैमरे के साथ Huawei Nova 5i Pro लॉन्च, जानें खूबियां

नई दिल्ली। Huawei Nova 5i Pro स्मार्टफोन को चीन में लॉन्च कर दिया गया है। हुवावे के इस नए फोन में 4 रियर कैमरे, पावरफुल बैटरी, पंच होल डिस्प्ले और किरिन 810 प्रोसेसर जेसी खूबियां दी गई हैं। चीन में इसकी शुरुआती कीमत 2,199 युआन (करीब 22,000 रुपये) रखी गई है। भारत में इसे कब तक लॉन्च किया जाएगा, फिलहाल इस बारे में कोई जानकारी नहीं है।

Huawei Nova 5i Pro के स्पेसिफिकेशन्स
हुवावे नोवा 5i प्रो स्मार्टफोन में 6.26 इंच का फुल-एचडी+ डिस्प्ले दिया गया है जिसका रेजॉलूशन 1080×2340 पिक्सल है। ऐंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित ईएमयूआई 9.1.1 पर चलने वाले इस फोन में ऑक्टा-कोर किरिन 810 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। फोन को 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज, 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज और 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज ऑप्शन में पेश किया गया है।

फोटोग्राफी के लिए फोन में क्वॉड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें एफ/1.8 अपर्चर वाला 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, सुपर-वाइड एंगल लेंस के साथ 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर, मैक्रो लेंस के साथ 2 मेगापिक्सल का सेंसर और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर शामिल है। इसके साथ ही फोन में नाइट मोड, पोर्टेट मोड, पीडीएएफ सपोर्ट, एचडीआर और टाइम-लैप्स जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं।

हुवावे नोवा 5i में सेल्फी के लिए एफ/2.0 अपर्चर के साथ 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है, जो एआई ब्यूटी मोड और एचडीआर फीचर सपॉर्ट करता है। फोन को पावर देने के लिए 4,000 एमएएच की बैटरी दी गई है। कनेक्टिविटी के लिए फोन 4जी एलटीई, वाई-फाई, जीपीएस/ ए-जीपीएस, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, ब्लूटूथऔर 3.5 मिलीमीटर हेडफोन जैक जैसे ऑप्शन दिए गए हैं।

Huawei Nova 5i Pro की कीमत
हुवावे नोवा 5i प्रो के 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 2,199 युआन (लगभग 22,000 रुपये) रखी गई है। वहीं, इसके 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 2,499 युआन (करीब 25,000 रुपये) और 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 2,799 युआन (करीब 28,000 रुपये) है। चीन में इसके प्री-ऑर्डर शुरू हो चुके हैं और इसकी बिक्री 2 अगस्त से शुरू होगी।

इंटरनेट पर छाई वाइट बिकीनी में इलियाना डिक्रूज की यह तस्‍वीर

मुंबई। ऐक्‍ट्रेस इलियाना डिक्रूज की आखिरी हिंदी फिल्‍म ‘रेड’ थी जिसमें उनके काम को काफी पसंद किया गया था। अब वह अनीस बज्‍मी की फिल्‍म ‘पागलपंती’ में नजर आएंगी।

फिल्‍मों के अलावा इलियाना सोशल मीडिया पर काफी ऐक्‍टिव रहती हैं। वह अक्‍सर फैंस के साथ फोटोज, विडियोज शेयर करती रहती हैं। कई बार वह अपने पार्टनर ऐंड्र्यू निबोन के साथ तस्‍वीरें साझा करती हैं जिसे फैंस काफी पसंद करते हैं।

अब इलियाना ने इंस्‍टाग्राम अकाउंट पर अपनी एक तस्‍वीर फैंस के साथ शेयर की है जिसमें वह बेहद सिजलिंग अवतार में दिख रही हैं। वाइट कलर की बिकीनी में इलियाना किसी समंदर के पास नजर आ रही हैं। लोग इस पर काफी लाइक्‍स और कॉमेंट्स कर रहे हैं।

View this post on Instagram

Throwback on a Friday ?? ? @colstonjulian

A post shared by Ileana D'Cruz (@ileana_official) on

बीते दिनों ऐंड्र्यू के बर्थडे पर भी उन्‍होंने रोमांटिक पोस्‍ट शेयर किया था जिसमें ऐक्‍ट्रेस ने उन्‍हें जन्‍मदिन की शुभकामनाएं दी थीं। वर्कफ्रंट की बात करें तो इलियाना मल्‍टीस्‍टारर फिल्‍म ‘पागलपंती’ में दिखेंगी। इलियाना के अलावा अनिल कपूर, जॉन अब्राहम, अरशद वारसी, सौरभ शुक्ला और पुलकित सम्राट जैसे ऐक्‍टर्स भी अहम किरदारों में होंगे।

स्टार्टअप की अगली ग्रोथ कोटा जैसे छोटे शहरों से अधिक होगी

कोटा। वेंचर केटेलिस्ट,मुंबई के निदेशक नीरज त्यागी ने कहा कि किसी भी क्षेत्र में स्टार्टअप शुरू करते समय प्रॉडक्ट की वैल्यूएशन पर फोकस नहीं करें। आंत्रप्रिन्योर पहले पैसा नहीं, अपनी टीम के साथ सही टाइअप करके कदम आगे बढ़ाये। स्टार्टअप की अगली ग्रोथ कोटा जैसे छोटे शहरों से अधिक होगी क्योंकि यहां भरपूर टेलेंट है।

वे शुक्रवार को ISTD कोटा चेप्टर व ओम कोठारी ग्रुप ऑफ एजुकेशनल इंस्टीट्यूट के तत्वावधान में आयोजित स्टार्टअप सेमिनार व निवेशक मीट को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने आंत्रप्रिन्योर से सवाल-जवाब सत्र में कहा कि इन दिनों स्वास्थ्य, शिक्षा, बैंक, मीडिया, होटल, फूड, रियल एस्टेट एवं आईटी जैसे क्षेत्र में चीन के निवेशक भारतीय स्टार्ट अप में निवेश कर रहे हैं।

भारत में आईआईटीयन, इंजीनियर्स, डॉक्टर्स, सीए व टेक्नोक्रेट स्टार्टअप के जरिये नए बिजनेस में तेजी से कदम रख रहे हैं। प्रत्येक आंत्रप्रिन्योर अपने बिजनेस मॉडल, सर्विस तथा तेज ग्रोथ से अच्छी कंपनियां से निवेश प्राप्त कर सकते हैं। आज देश में परंपरागत बिजनेस में ग्रोथ की गति बहुत धीमी है जबकि स्टार्टअप में डिजिटल प्लेटफॉर्म व टेक्नोलॉजी से 1 वर्ष में 10 गुना ग्रोथ अर्जित कर सकते हैं।

एक सवाल के जवाब में त्यागी ने कहा कि अपनी बिजनेस एप्रोच बदलें। नये आंत्रप्रिन्योर कोर टीम को जोडकर पार्टनरशिप विकसित करें, जिससे निवेश की संभावनाएं बढ़ जाएंगी। सोशल मीडिया पर अपने बिजनेस को प्रजेंट करें। एक फिटर, इलेक्ट्रीशियन, मिस्त्री या कारपेंटर को आप कार्पोरेट क्षेत्र में जॉब दिलाएं।

एक व्यक्ति भी कंपनी बना सकता है
अध्यक्षता करते हुये दी एसएसआई के संस्थापक सदस्य गोविंद राम मित्तल ने कहा कि स्टार्टअप सभी वर्गो के लिये अवसरों से भरा है। केद्र सरकार की स्टार्टअप योजना से अब एक व्यक्ति भी कंपनी बना सकता है। सरकार ने 10 हजार करोड़ रू. का फंड स्टार्टअप इंडिया के लिये आवंटित किया है। युवा इसका लाभ उठायें। उनको 3 वर्ष तक केपिटल गेन व आयकर से भी छूट दी गई है।

आईएसटीडी की चेयरपर्सन अनिता चौहान ने कहा कि कोटा युवाओं की धरती है। यहां स्टार्टअप में निवेश की जानकारी देने के लिये पहली सेमिनार आयोजित की गई। स्टार्टअप इकोसिस्टम के लिये सही जानकारी के साथ मजबूत फ्रेमवर्क जरूरी है। ओम कोठारी इंस्टीट्यूट के निदेशक अमित सिंह राठौड़ ने कहा कि संस्थान में स्टार्टअप में रूचि रखने वाले युवाओं की गाइडेंस के लिये प्लेटफार्म तैयार किया जा रहा है।

इंदौर किराना बाजार: खोपरा बूरा के भाव में तेजी, शक्कर सस्ती

इंदौर। स्थानीय सियागंज किराना बाजार में शुक्रवार को खोपरा बूरा के भाव में 50 रुपये प्रति 15 किलोग्राम की तेजी दर्ज की गई। शक्कर 10 रुपये प्रति क्विंटल सस्ती बिकी। कारोबारियों के अनुमान के मुताबिक सियागंज किराना बाजार में शुक्रवार को पांच गाड़ी शक्कर की आवक हुई।

शक्कर-गोला: शक्कर 3300 से 3340 रुपये प्रति क्विंटल।शक्कर एम (मोटी) 3350 से 3380 रुपये प्रति क्विंटल।खोपरा गोला 168 से 188 रुपये प्रति किलोग्राम।खोपरा बूरा 2100 से 3400 रुपये प्रति 15 किलोग्राम। हल्दी:हल्दी खड़ी सांगली 130 से 132, निजामाबाद 90 से 100, पिसी 140 से 155 रुपये प्रति किलोग्राम।

साबूदाना:साबूदाना 6000 से 7600, पैकिंग में 8000 से 8300 रुपये प्रति क्विंटल। आटा-मैदा:गेहूं आटा 1200 से 1220, मैदा 1230 से 1240, रवा 1250 से 1260, चना बेसन 3000 से 3025 तथा बटला बेसन 2650 से 2675 रुपये प्रति क्विंटल।

इंदौर अनाज मंडी : चना दाल और मूंग दाल के भाव में तेजी

इंदौर।स्थानीय संयोगितागंज अनाज मंडी में शुक्रवार को चना कांटा के भाव 50 रुपये प्रति क्विंटल की तेजी लिए रहे। दालों में चना दाल 50 रुपये एवं मूंग दाल के भाव में 50 रुपये प्रति क्विंटल की तेजी दर्ज की गई। कारोबारियों के अनुमान के मुताबिक संयोगितागंज अनाज मंडी में शुक्रवार को चार हज़ार बोरी गेहूं की आवक हुई।

दलहन:चना (कांटा) 4250 से 4300, चना (देसी) 4150 से 4175, डबल डॉलर 4500 से 5000, मसूर 4175 से 4200, हल्की 3850 से 3900, मूंग 5700 से 5900, हल्की 5200 से 5500, तुअर निमाड़ी (अरहर) 5200 से 5500, महाराष्ट्र तुअर (अरहर) 5900 से 6000, उड़द 5000 से 5200, हल्की 4000 से 4200 रुपये प्रति क्विंटल।

दाल:तुअर (अरहर) दाल सवा नंबर 7000 से 7200, तुअर दाल फूल 7400 से 7600, तुअर दाल बोल्ड 7800 से 8000, आयातित तुअर दाल 6200 से 6400चना दाल 5600 से 5800, आयातित चना दाल 5500 से 5200मसूर दाल 5300 से 5400मूंग दाल 7600 से 7800, मूंग मोगर 8200 से 8400 उड़द दाल 7100 से 7300, उड़द मोगर 7300 से 7500 रुपये प्रति क्विंटल।

अनाज:गेहूं हल्का 1870 से 1900, गेहूं 147- 1950 से 2200, गेहूं लोकवन 1950 से 2250, गेहूं चंद्रौसी 3200 से 3400 रुपये प्रति क्विंटल। ज्वार हल्की 2000 से 2100, ज्वार संकर 2150 से 2200, ज्वार देसी 2500 से 2800, मक्का पीली 2150 से 2200, मक्का गजर 2100 से 2150 रुपये प्रति क्विंटल।

चावल:बासमती 8500 से 9000, तिबार 7000 से 7500, दुबार 6000 से 6500, मिनी दुबार 5500 से 6000, मोगरा 3500 से 5000, बासमती सैला 5500 से 8500, कालीमूंछ 5900 से 6000, राजभोग 4900 से 5000, दूबराज 3500 से 4000, परमल 2500 से 2700, हंसा सैला 2400 से 2650, हंसा सफेद 2200 से 2400, पोहा 4200 से 4400 रुपये प्रति क्विंटल।

सुस्त मांग से सोना 140 रुपए सस्ता, चांदी 150 रुपए गिरी

नई दिल्ली/ कोटा। सुस्त जेवराती मांग से दिल्ली सर्राफा बाजार में शुक्रवार को दोनों कीमती धातुओं में गिरावट देखी गयी। सोना 140 रुपए टूटकर 35,730 रुपए प्रति दस ग्राम पर और चांदी 150 रुपए की नरमी के साथ 42,150 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई।

विदेशी बाजारों में सोने में तेजी रही, लेकिन उसका असर स्थानीय बाजार पर नहीं दिखा। वैश्विक स्तर पर सोना हाजिर 2.25 डॉलर की बढ़त में 1,417.95 डॉलर प्रति औंस बिका। अगस्त का अमेरिकी सोना वायदा भी 2.80 डॉलर चढ़कर 1,417.50 डॉलर प्रति औंस बोला गया।

बाजार विश्लेषकों ने बताया कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व की 30 और 31 जुलाई को होने वाली बैठक में ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद बढ़ी है। ऐसे में निवेशक सुरक्षित निवेश कही जाने वाली पीली धातु में पैसा लगा रहे हैं। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में चांदी हाजिर 16.42 डॉलर प्रति औंस पर स्थिर रही।

कोटा सर्राफा
चांदी 40100 रुपये प्रति किलोग्राम।
सोना केटबरी 34350 रुपये प्रति दस ग्राम, सोना 40070 रुपये प्रति तोला।
सोना शुद्ध 34520 रुपये प्रति दस ग्राम, सोना 40260 रुपये प्रति तोला।

लंबी कानूनी लड़ाई के बाद रामदेव की हुई रुचि, NCLT ने लगाई मुहर

नई दिल्ली। लंबे समय तक कानूनी लड़ाई के बाद खाद्य तेल कंपनी रुचि सोया बाबा रामदेव की हो गई है। नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (एनसीएलटी) ने रुचि सोया को खरीदने की पतंजलि की बोली पर अंतिम मुहर लगा दी है। साथ ही पतंजलि को रुचि सोया का मालिकाना हक लेने के लिए हरी झंडी दिखा दी है।

पतंजलि ने 4350 करोड़ रुपए में रुचि सोया को खरीदा है। रुचि सोया बैंकों का करीब 9,345 करोड़ रुपए और अन्य कर्जदाताओं का 2800 करोड़ रुपए का कर्ज है। एनसीएलटी ने स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक और सिंगापुर की फर्म डीबीएस की अपील को खारिज कर दिया है। इन दोनों ने पतंजलि की बोली को कम बताते हुए एनसीएलटी में याचिका दायर की थी।

रुचि सोया पर 9345 करोड़ रुपए का कर्ज बकाया है जिसमें सबसे ज्यादा 1800 करोड़ रुपए स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के हैं। इसके अलावा 846 करोड़ रुपए सेंट्रल बैंक, 743 करोड़ रुपए पंजाब नेशनल बैंक, 608 करोड़ रुपए स्टैंडर्ड चार्टर्ड और 243 करोड़ रुपए डीबीएस के शामिल हैं। इस प्रकार समाधान प्रक्रिया में कर्जदाताओं को 60 प्रतिशत से ज्यादा रुपयों का नुकसान हुआ है।

इसके अलावा समाधान विशेषज्ञों ने 2716 करोड़ रुपए का दावा परिचालन कर्ज के तौर पर स्वीकार किया है। हालांकि, आदेश में यह नहीं कहा गया है कि इनको समाधान प्रक्रिया के तहत कितने रुपए मिलेंगे। अब इस मामले की अगली सुनवाई 1 अगस्त को होगी।

स्वदेशी अभियान में मिलेगी मदद
एनसीएलटी के आदेश के बाद पतंजलि के मैनेजिंग डायरेक्टर आचार्य बालकृष्ण ने बातचीत में कहा कि यह एक सकारात्मक कदम है। इससे हमें स्वदेशी अभियान को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगा। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय संसाधनों की सही तरीके से इस्तेमाल करने के लिए यह एक महान कदम है। इससे स्वदेशी अभियान की मजबूती के साथ किसानों को भी मदद मिलेगी।

घाटे से उबरा PNB, पहली तिमाही में 1019 करोड़ रुपए का शुद्ध मुनाफा

नई दिल्ली। हीरा कारोबारी नीरव मोदी की ओर से करीब 13 हजार करोड़ रुपए की धोखाधड़ी के बाद घाटे में चल रहा पंजाब नेशनल बैंक अब मुनाफे की राह पर चल पड़ा है। बैंक की ओर से रेगुलेटरी फाइलिंग में कहा गया है कि उसे चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 1018.63 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ है।

बैंक की ओर से दी गई जानकारी में कहा गया है कि वित्त वर्ष 2018-19 में अप्रैल-जून तिमाही में उसे 940 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ था, जबकि मार्च में समाप्त हुई अंतिम तिमाही में उसका शुद्ध घाटा 4749.64 करोड़ रुपए रहा था। बैंक ने कहा है कि चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में उसकी कुल आय बढ़कर 15,161.74 करोड़ रुपए रही है जो पिछले साल समान अवधि में 15,072 करोड़ रुपए रही थी।

एनपीए में भी आई गिरावट
बैंक ने कहा है कि अन्य संपत्तियों के मामले में भी गिरावट दर्ज की गई है। जून 2019 तक बैंक की सकल गैर-निष्पादित परिसंपत्तियां सकल अग्रिम का 16.49 फीसदी तक गिर गईं हैं जो पिछले साल जून 2018 तक 18.26 प्रतिशत थीं। इस अवधि में शुद्ध एनपीए एक साल पहले के 10.58 फीसदी के मुकाबले गिरकर 7.17 फीसदी पर आ गया है।

ऑटो-बैंकिंग कंपनियों के बेहतर नतीजों से सेंसेक्स 51 अंक सुधर कर बंद

नई दिल्ली। ऑटो और बैंकिंग सेक्टर की कंपनियों के बेहतर नतीजों के बल पर भारतीय शेयर बाजार कारोबारी सप्ताह के अंतिम दिन शुक्रवार को तेजी के साथ हरे निशान में बंद हुए। बंबई स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 51 अंकों की तेजी के साथ 37,882 अंकों पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का 50 शेयरों का संवेदी सूचकांक निफ्टी 32 अंकों की तेजी के साथ 11,284 अंकों पर बंद हुआ।

मारुति सुजुकी को 1435 करोड़ रुपए का मुनाफा
शुक्रवार को ऑटोमोबाइल सेक्टर की दो प्रमुख कंपनियों मारुति सुजुकी और बजाज ऑटो ने चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही के नतीजे घोषित किए। पहली तिमाही में मारुति सुजुकी को 1435 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ है। हालांकि, उसके मुनाफे में 27 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है।

बजाज ऑटो को पहली तिमाही में 3 फीसदी की गिरावट के साथ 1012 करोड़ रुफए का मुनाफा हुआ है। इसके अलावा सार्वजनिक क्षेत्र के प्रमुख बैंक पंजाब नेशनल बैंक को भी पहली तिमाही में 1019 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ है। यही कारण रहा कि ऑटो सेक्टर के शेयर 314 अंक और बैंकिंग सेक्टर के शेयर 338 अंक उछलकर हरे निशान में बंद हुए।

ये हैं टॉप गेनर
सेंसेक्स में सुजलॉन 16.04 फीसदी, फिलिप्स कार्बन ब्लैक लिमिटेड 15.62 फीसदी, यस बैंक 9.64 फीसदी, ग्रेफाइट 9.12 फीसदी, आईडीएफसी फर्स्ट बैंक 8.72 फीसदी की तेजी के साथ टॉप गेनर रहे। निफ्टी में वीईडीएल 1.84 फीसदी, यस बैंक 1.65 फीसदी, भारती इंफ्राटेल 1.13 फीसदी, इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनेंस 0.98 फीसदी, हीरो मोटोकॉर्प 0.83 फीसदी की तेजी के साथ टॉप गेनर रहे।

ये हैं टॉप लूजर
सेंसेक्स में बजाज इलेक्ट्रीकल्स 7.77 फीसदी, जीईटी एंड डी 6.66 फीसदी, टीआईआई इंडिया 6.65 फीसदी, पराग मिल्क 5.42 फीसदी, कॉक्स एंड किंग्स 4.98 फीसदी की गिरावट के साथ टॉप लूजर रहे। निफ्टी में टाटा मोटर्स 1.59 फीसदी, एचसीएल टेक्नोलॉजी 0.73 फीसदी, बीपीसीएल 0.59 फीसदी, एशियन पेंट्स 0.59 फीसदी, बजाज फिनसर्व 0.58 फीसदी की गिरावट के साथ टॉप लूजर रहे।