Friday, July 10, 2026
Home Blog Page 4663

मायानगरी में ‘आर्टिकल 370’ पर फिल्म बनाने के लिए मची होड़

मुंबई। मायानगरी में इन दिनों ‘आर्टिकल 370’ पर फिल्म बनाने के लिए होड़ मची हुई है। निर्माता टाइटल रजिस्टर कराने के लिए दौड़ -धूप शुरू कर चुके हैं। केंद्र सरकार के जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 को वापस लिए जाने के बाद भी प्रड्यूसर्स का ऐसा ही रिऐक्शन देखा गया है। पिछले दो दिनों में अलग हिंदी फिल्म संस्थानों में इससे संबंधित 50 से ज्यादा टाइटल रजिस्टर कराए जा चुके हैं।

एक सूत्र ने बताया, ‘फिल्म आर्टिकल 15 की सफलता के बाद आर्टिकल 370 और आर्टिकल 35ए जैसे टाइटल फिल्म मेकर्स की पहली चॉइस बने हुए हैं और असोसिएशन को इससे संबंधित 25-30 ऐप्लिकेशन मिली हैं।’ सूत्र ने बताया कि इस दौड़ में कुछ बड़े प्रॉडक्शन हाउस भी शामिल हैं जो जल्द से जल्द परमिशन मिलने का इंतजार कर रहे हैं ताकि तुरंत फिल्म पर रिसर्च करके कास्ट फाइनल कर ली जाए।

वैसे पीएम नरेंद्र मोदी की बायॉपिक बनाने वाले प्रड्यूसर आनंद पंडित ने बताया है कि उन्होंने एक महीने पहले ही आर्टिकल 370 और आर्टिकल 35ए नाम के टाइटल रजिस्टर करा लिए हैं। उन्होंने बताया कि वह इस मुद्दे पर काफी रिसर्च कर रहे थे लेकिन जब अब सरकार ने जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाने का फैसला किया है तो उन्हें अपनी फिल्म के लिए एक बेहतरीन क्लाइमैक्स मिल गया है।

फिल्म मेकर विजय गलानी भी पिछले कुछ समय से एक स्क्रिप्ट पर काम कर रहे हैं और उनका मानना है कि वर्तमान राजनीतिक हालातों को देखते हुए आर्टिकल 370 एक बेहतरीन टाइटल होगा।

अब ई-टिकट बुकिंग होगी महंगी, बहाल होगा सर्विस चार्ज

0

मुंबई। ट्रेन के सफर के ऑनलाइन रिजर्वेशन के लिए ज्यादा खर्च के लिए तैयार हो जाइए। डिजिटल ट्रांजैक्शन को बढ़ावा देने के लिए पहले ई-टिकटों पर जो सर्विस चार्ज खत्म किया गया था, वह जल्द फिर से वसूला जाने लगेगा। पहले स्लीपर क्लास के टिकट पर 20 रुपये और एसी बोगी में सीट के लिए 40 रुपये का सर्विस चार्ज देना पड़ता था। 3 अगस्त के रेलवे मंत्रालय के लेटर के मुताबिक, मंत्रालय ने संचालन लागत दोबारा वसूलने का फैसला किया है, जिसमें मार्केटिंग और बिक्री सेवाएं शामिल हैं।

नोटबंदी के ऐलान से पहले यानी नवंबर 2016 तक ई-टिकटों पर सर्विस चार्ज वसूला जाता था। आईआरसीटीसी सर्विस चार्ज के जरिए इकट्ठा रकम का इस्तेमाल ई-टिकटिंग सिस्टम के लिए करती थी। सूत्रों ने बताया, वित्त मंत्रालय ने रेलवे मंत्रालय को सर्विस चार्ज न वसूलने की सलाह दी थी और वादा किया था संचालन का खर्च रीइम्बर्स किा जाएगा। हालांकि इस साल 19 जुलाई को रेलवे को लिखे एक लेटर में वित्त मंत्रालय ने लिखा कि ई-टिकटिंग सिस्टम की संचालन लागत पूरा करने के लिए रीइम्बर्समेंट की व्यवस्था टेंपररी थी।

शुरुआत में दिए निर्देशों के मुताबिक, सर्विस चार्ज न वसूले जाने की व्यवस्था जून 2017 तक रहनी थी, लेकिन बाद में कई बार इसकी समयसीमा बढ़ाई गई और अबतक पुरानी व्यवस्था को बहाल नहीं किया गया है। इस दौरान IRCTC की कमाई भी घटी क्योंकि सर्विस चार्ज से होने वाली कमाई का रेलवे की कुल आय में बड़ा योगदान था। सूत्रों ने बताया, वित्त मंत्रालय की तरफ से IRCTC को 88 करोड़ रुपयों का रीइम्बर्समेंट होना था, लेकिन यह पर्याप्त नहीं था।

वित्त मंत्रालय लेटर लिखने वाले रेलवे बोर्ड के जॉइंट डायरेक्टर ट्रैफिक कमर्शल(जनरल) बीएस किरन ने फिर सर्विस चार्ज लगाए जाने की बात कही है। सूत्रों का कहना है कि ममाला पर IRCTC के डायरेक्टर्स चर्चा करेंगे और सर्विस चार्ज की दर तय की जाएगी। उम्मीद है कि ई-टिकटों पर सर्विस चार्ज उसी दर से वसूला जाएगा, जैसा पहले किया जाता था।

शुरुआती तेजी के बाद लुढ़के बाजार, सेंसेक्स 20 अंक फिसला

नई दिल्ली। ऑटो और आईटी-टेक कंपनियों के शेयरों में छाई लिवाली के कारण घरेलू शेयर बाजार गुरुवार को तेज शुरुआत के साथ खुले। बंबई स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 173 अंकों की तेजी के साथ 36,863 अंकों पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का 50 शेयरों का संवेदी सूचकांक निफ्टी 47 अंकों की तेजी के साथ 10,902 अंकों पर खुला।

हालांकि, शुरुआती तेजी के बाद छाई बिकवाली के कारण सेंसेक्स 26 मिनट के कारोबार के बाद 9.41 बजे 20 अंकों की गिरावट के साथ 36,669 अंकों पर और निफ्टी 3 अंकों की गिरावट के साथ 10,851 अंकों पर कारोबार कर रहे हैं।

इन शेयरों में तेजी का माहौल
शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स में हीरो मोटोकॉर्प, सीमेंस, अरबिन्दो फार्मा लिमिटेड, जेएंडके बैंक, एचसीएल टेक्नोलॉजी के शेयरों में तेजी का माहौल है। निफ्टी में एचसीएल टेक्नोलॉजी, हीरो मोटोकॉर्प, भारती एयरटेल, इंफोसिस, यस बैंक के शेयरों में तेजी का माहौल है।

इन शेयरों में मंदी का माहौल
शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स में बलरामपुर चीनी मिल्स, अरविंद लिमिटेड, रिलायंस कैपिटल, रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर, आईटीआई लिमिटेड के शेयरों में मंदी का माहौल है। निफ्टी में सिप्ला, टाटा स्टील, टाइटन, पावर ग्रिड, यूपीएल के शेयरों में मंदी का माहौल है।

सैमसंग गैलेक्सी Note 10, गैलेक्सी Note 10+ लॉन्च, जानिए खूबियां

नई दिल्ली। सैमसंग ने न्यूयॉर्क में हुई एक इवेंट में अपने दो नए स्मार्टफोन Samsung Galaxy Note 10 और Samsung Galaxy Note 10+ लॉन्च कर दिए हैं। सैमसंग गैलेक्सी नोट 10 में 6.3 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। जबकि गैलेक्सी नोट 10+ में 6.8 इंच की स्क्रीन है। इन दोनों प्रीमियम स्मार्टफोन्स में कई स्पेसिफिकेशंस एक जैसे हैं। जबकि डिस्प्ले, बैटरी साइज, रैम और इंटरनल स्टोरेज में अंतर है। सैमसंग Galaxy Note 10 में 2280×1080 पिक्सल 401 पीपीआई डिस्प्ले है। वहीं, Galaxy Note 10+ में 3040×1440 पिक्सल 498 पीपीआई डिस्प्ले है।

सैमसंग गैलेक्सी नोट 10 का केवल एक वेरियंट
सैमसंग Galaxy Note 10 इंटरनेशनल मार्केट में 8GB रैम और 256GB स्टोरेज LTE वेरियंट में ही उपलब्ध होगा। वहीं, सैमसंग के होम मार्केट में इसका 5G वेरियंट भी आएगा, जिसमें 12GB की रैम होगी। Galaxy Note 10 में कोई माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट नहीं दिया है। वहीं, Samsung Galaxy Note 10+ में माइक्रोएसडी कार्ड होगा, जो कि 1TB तक के स्टोरेज को सपॉर्ट करेगा। इस स्मार्टफोन में 12GB की रैम दी गई है और यह 256GB, 512GB के बिल्ट-इन स्टोरेज के साथ आएगा। दक्षिण कोरिया में इसका 5G वेरियंट भी आएगा।

Galaxy Note 10+ में 4,300 mAh की बैटरी
सैमसंग गैलेक्सी नोट 10 और गैलेक्सी नोट 10+ दोनों ही स्मार्टफोन ओरा ग्लो, ओरा व्हाइट और ओरा ब्लैक कलर में मिलेंगे। Galaxy Note 10 में 3,500 mAh की बैटरी दी गई है। यह रेड और पिंक कलर ऑप्शन में भी उपलब्ध होगा। वहीं, Galaxy Note 10+ में 4,300 mAh की बैटरी है। यह ब्लू कलर ऑप्शन में भी मिलेगा।

स्मार्टफोन्स की कीमत और उपलब्धता
सैमसंग गैलेक्सी नोट 10 की कीमत 949 डॉलर (करीब 67,400 रुपये) है। वहीं, गैलेक्सी नोट 10+ की कीमत 1,099 डॉलर (करीब 78,100 रुपये) से शुरू होती है। यह कीमत 256GB वाले वेरियंट की है। जबकि गैलेक्सी नोट 10+ के 512GB वाले वेरियंट की कीमत 1,199 डॉलर (करीब 85,200 रुपये) है। अमेरिका में इन स्मार्टफोन्स का प्री-आर्डर 8 अगस्त से शुरू हो गया है और इनकी शिपिंग 23 अगस्त से चालू होगी। ये दोनों ही स्मार्टफोन 20 अगस्त को भारत में लॉन्च होंगे। सैमसंग गैलेक्सी नोट 10 और गैलेक्सी नोट 10+ में बेहतर S-Pen Stylus दिया गया है। नया S-Pen अब एयर जेस्चर को सपॉर्ट करेगा।

ट्रिपल रियर कैमरे और स्टाइलिश डिजाइन के साथ Vivo S1 भारत में लॉन्च

नई दिल्ली। Vivo S1 को आज भारत में लॉन्च कर दिया गया है। इस स्मार्टफोन को पिछले महीने ही चीन समेत कई देशों में लॉन्च किया जा चुका है। इस स्मार्टफोन को आज भारत में भी लॉन्च कर दिया गया है। इस स्मार्टफोन में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर समेत कई लेटेस्ट फीचर्स दिए गए हैं। इस नए सीरीज के लिए हाल ही में कंपनी ने बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान को ब्रांड एंबेसेडर बनाया है।

Vivo S1 को तीन स्टोरेज ऑप्शन 4GB+128GB, 6GB+64GBऔर 6GB+128GB के साथ लॉन्च किया गया है। फोन दो कलर ऑप्शन कॉस्मिक ग्रीन और स्काईलाइन ब्लू में लॉन्च किया गया है। इस स्मार्टफोन को आप कल से ऑनलाइन और ऑफलाइन स्टोर्स से खरीद सकते हैं। इस स्मार्टफोन में ‘S’ का मतलब स्टाइल है।

फोन के 4GB+128GB वेरिएंट की कीमत Rs 17,990 रखी गई है। इसके 6GB+64GB वेरिएंट की कीमत Rs 18,990 रखी गई है, जबकि इसके 6GB+128GB वेरिएंट की कीमत Rs 19,990 रखी गई है। फोन के कैमरे फीचर्स की बात करें तो इसके बैक में ट्रिपल रियर कैमरा सेट-अप दिया गया है। इसमें भी पिछले दिनों लॉन्च हुए Vivo Z1 Pro की तरह ही 16 मेगापिक्सल का Sony IMX499 प्राइमरी सेंसर दिया गया है।

इसके अलावा इसमें 8 मेगापिक्सल का सुपर AI वाइड एंगल कैमरा दिया गया है जिससे आप 120 डिग्री में तस्वीर क्लिक कर सकते हैं। इसके अलावा इसमें 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर कैमरा दिया गया है। इसमें आप 4K क्वालिटी की एचडी वीडियो शूट कर सकते हैं। साथ ही इसमें लाइव फोकस जैसे फीचर्स दिए गए हैं। फोन के सेल्फी कैमरे की बात करें तो इसमें 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा बोकेह मोड और कई आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस फीचर्स के साथ दिए गए हैं।

Vivo S1 में 4,500 एमएएच की बैटरी दी गई है। फोन में USB Type-A चार्जिंग सपोर्ट के साथ 18W का ड्यूल इंजन फास्ट चार्जिंग दिया गया है। फोन में सिक्युरिटी के लिए फ्लैश इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। इस स्मार्टफोन से आप OTG केबल के जरिए अपने स्मार्ट वॉच और अन्य डिवाइस को भी चार्ज कर सकते हैं।फोन एंड्रॉइड 9 पाई पर आधारित Funtouch OS पर काम करता है। मिड रेंज में इस स्मार्टफोन का मुकाबला हाल ही में लॉन्च हुए Realme X, Huawei Y9 Prime जैसे स्मार्टफोन से हो सकता है।

Facebook के लाइक बटन यूज़ करने वाली वेबसाइट्स से भी डाटा चोरी

नई दिल्ली। जो कंपनियां अपनी वेबसाइट में फेसबुक के लाइक बटन को इस्तेमाल करती हैं, उन्हें भी यूजर्स का डाटा चुराए जाने में जवाबदेह माना जाएगा। यूरोपीय संघ की शीर्ष अदालत ने यह फैसला उन कंपनियों के लिए सुनाया है जिन्होंने अपनी वेबसाइट में फेसबुक का लाइक बटन एम्बेड किया हुआ है, जिसे पर क्लिक करके यूजर सीधे फेसबुक पर किसी आर्टिकल को लाइक कर सकते हैं।

कोर्ट ने कहा कि, सभी कंपनियां जो अपनी वेबसाइट में फेसबुक का लाइक बटन एम्बेड किए हुए हैं, उन्हें भी डाटा चुराने के मामले में फेसबुक के साथ बराबर का दोषी माना जाएगा। उन्हें डाटा को फेसबुक के पास ट्रांसफर करने से पहले यूजर्स की अनुमति लेना जरूरी है।

एक कंज्यूमर द्वारा जर्मनी की ऑनलाइन फैशन कंपनी पर निजी डाटा से छेड़छाड़ करने का आरोप दर्ज कराने के बाद कोर्ट ने यह फैसला सुनाया। जांच में पता चला कि यूजर्स का डाटा ऑटोमैटिकली फेसबुक को ट्रांसफर कर दिया जाता है, भले ही यूजर ने प्लग-इन का इस्तेमाल किया हो या नहीं।

साइट्स देती हैं फेसबुक को यूजर्स की जानकारी
यह साइट्स लाइक बटन के जरिए यूजर्स की निजी जानकारी फेसबुक को पहुंचाती हैं, जिसके बारे में यूजर्स को पता भी नहीं होता है। लिहाजा डाटा चोरी में कंपनियों को भी जवाबदेह माना जाएगा। हालांकि कोर्ट ने यह भी जोड़ा कि फेसबुक उस डाटा का क्या करता है, इसके लिए कंपनियां जिम्मेदार नहीं होंगी।

कई सोशल मीडिया साइट्स के बटन एम्बेड करती हैं वेबसाइट्स
फेसबुक ही नहीं, तकरीबन सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के बटन और विजिट्स (widgets) को वेबसाइट्स एम्बेड करती हैं। कोर्ट का यह फैसला उन सभी सोशल मीडिया साइट्स पर लागू होगा।

SBI का होम लोन 10 अगस्त से हो जाएगा सस्ता, अब 8.35 फीसदी पर मिलेंगे लोन

नई दिल्ली। भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) का होम लोन 10 अगस्त और सस्ता हो जाएगा। एसबीआई ने बुधवार को अपने एमसीएलआर में 15 आधार अंक की कटौती करने की घोषणा की। यह कटौती 10 अगस्त, 2019 से प्रभावी होगी। इस प्रकार अब एसबीआई का एमसीएलआर 8.40 फीसदी से घटकर 8.25 फीसदी हो जाएगा।

होमलोन की ब्याज दर पर एसबीआई एमसीएलआर पर 10 आधार अंक का अपना मार्जिन रखता है। इस प्रकार 10 अगस्त से एसबीआई का होम लोन रेट 8.35 फीसदी हो जाएगा। चालू वित्त वर्ष 2019-10 में एसबीआई की तरफ से चौथी बार एमसीएलआर में कटौती की गई है। इस साल 10 अप्रैल से लेकर अब तक एमसीएलआर में 35 आधार अंक की कटौती की गई है।

एसबीआई का यह फैसला बुधवार को आरबीआई की तरफ से रेपो रेट में 35 आधार अंक की कटौती के बाद आया है। आरबीआई के गवर्नर ने कहा कि एसबीआई पहले भी रेपो रेट में कमी के बाद अपनी ब्याज दरों में कमी करता रहा है। हालांकि अन्य बैंक आरबीआई की रेट में कटौती के बाद भी ग्राहकों को इसका फायदा नहीं दे रहे हैं।

आरबीआई की मौद्रिक नीति समिति ने लिए अहम फैसले
रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति की बुधवार को संपन्न तीन दिवसीय तीसरी द्विमासिक सीमक्षा बैठक में नीतिगत दरों में 35 आधार अंकों की कटौती की गयी। समिति द्वारा लिये गये निर्णयों की मुख्य बातें इस प्रकार हैं :-
-रेपाे दर 5.75 प्रतिशत से घटाकर 5.40 प्रतिशत
-रिवर्स रेपाे दर 5.50 प्रतिशत से घटाकर 5.15 प्रतिशत
-बैंक दर 6.0 प्रतिशत से घटाकर 5.65 प्रतिशत
-मार्जिनल स्टैंडिंग फसिलिटी (एमएसएफ) 6.0 प्रतिशत से घटाकर 5.65 प्रतिशत
-नकद आरक्षित अनुपात चार प्रतिशत पर यथावत
-वैधानिक तरलता अनुपात (एसएलआर) 19.25 प्रतिशत
-चालू वित्त वर्ष के विकास अनुमान को सात प्रतिशत से कम कर 6.9 प्रतिशत किया
-चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में खुदरा महँगाई अनुमान 3.1 प्रतिशत पर यथावत, दूसरी छमाही में इसके 3.5 प्रतिशत से 3.7 प्रतिशत के बीच रहने की उम्मीद जताई गयी है। अगले वित्त वर्ष की पहली तिमाही में खुदरा मंगाई 3.36 प्रतिशत रहने का अनुमान
-चालू वित्त वर्ष की चौथी द्विमासिक बैठक 01, 03 और 04 अक्टूबर को

पार्श्वनाथ का 108 कलश से हुआ महा मस्तकाभिषेक, चढाया निर्वाण लाडू

कोटा। महावीर नगर विस्तार स्थित आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर परिसर में बुधवार को मुकुट सप्तमी के तहत भगवान पार्श्वनाथ के निर्वाण दिवस और धार्मिक आयोजन हुए। इस अवसर पर भगवान पार्श्वनाथ के निर्वाण दिवस के तहत 23 किलो का लाडू जयकारों के बीच चढ़ाया गया। इससे पूर्व मंदिर परिसर में भगवान का अभिषेक सहित विभिन्न धार्मिक क्रियाएं आर्यिका संघ के सानिध्य में हुई।

शांतिधारा, महामस्तकाभिषेक और नित्यपूजा की गई तथा ऋद्धिमंत्रों के द्वारा 108 कलशों से पाश्र्वनाथ भगवानका अभिषेक किया गया। सौम्यनन्दिनी माताजी का अवतरण दिवस भी मनाया गया। समाजबंधुओं की ओर से घर से सजाकर लाए गए निर्वाण लाडू अर्पित किए गए। निर्वाण लाडू सजाओ प्रतियोगिता में हेमंत डूंगरवाल को प्रथम, रमेश दौराया को द्वितीय तथा पवन ठोला को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। जिन्हें अनिल चेलावत के द्वारा पुररूकत किया गया।

बिना त्याग, तप, साधना के मोक्ष का मार्ग नही मिलता
इससे पहले प्रवचन करते हुए आर्यिका सौम्यनन्दिनी माताजी ने कहा कि तीर्थंकरों के अवतरण निर्वाण से सृष्टि में मानव जाति के लिए एक नए संदेश के साथ धर्म उदय के भाव जागृत होते है।

उन्होंनें कहा कि 54 लाख योनियों में मानव योनि के बाद जब धर्म का उदय होता है तो राग द्वेष से परे होकर धर्म आराधना में संलग्न हो मोक्ष प्राप्ति करते है और तीर्थंकरों के रूप में अवतरित होते है। जिनके मार्ग पर चलकर आज मनुष्य अपने कर्मों का उदय करता है। ऐसे में आवश्यकता इस बात की है कि हम हर कदम पर सहन करने की शक्ति को बढ़ाकर धर्म मार्ग पर चलने का संकल्प ले ताकि मनुष्य भव का कल्याण हो सके।

उन्होंने कहा कि बिना त्याग, तप साधना के मोक्ष का मार्ग नही मिलता, केवल भावना बनाने मात्र से बंद दरवाजे स्वयं खुल जाते हैं। भगवान पाश्र्वनाथ स्वामी ने जीवन के महत्व को जाना और आत्मकल्याण के मार्ग को चुना, उनका लक्ष्य केवल त्याग, तप और साधना थी, जिसके माध्यम से उन्होंने अपने जन्म को सार्थक किया और मोक्ष को प्राप्त किया। हमें भी त्याग, तप की भावना से दूसरों की सेवा और अपने कल्याण का मार्ग को अपनाना चाहिए।

एलन ऑनलाइन टेस्ट सीरीज के सफलतापूर्वक सात वर्ष पूरे

कोटा। देश के प्रत्येक विद्यार्थी को शिक्षित करने के उद्देश्य से एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट द्वारा शुरू ऑनलाइन टेस्ट सीरीज (ओएलटीएस) ने बुधवार को अपने सफलतम सात वर्ष का सफर पूरा किया। इस मौके पर एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट के निदेशक नवीन माहेश्वरी ने केक काटकर एलन टीम को इस सफलता के लिए बधाई दी।

एलन के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट सीआर चौधरी ने बताया कि ऑनलाइन टेस्ट सीरीज पर कक्षा 1 के ओलंपियाड्स से लेकर पीजी (नीट, गेट) तक की टेस्ट सीरीज उपलब्ध है। विश्व के किसी भी कोने में बैठा विद्यार्थी इस सुविधा का लाभ ले सकता है।

इस प्लेटफाॅर्म पर अभी तक 9 लाख 2 हजार विद्यार्थी लाभान्वित हो चुके हैं एवं 4 लाख से ज्यादा एप्लीकेशंस डाउनलोड की जा चुकी है। सबसे महत्वपूर्ण है कि विद्यार्थी 24 करोड़ से ज्यादा प्रश्न ओएलटीएस प्लेटफाॅर्म पर पूछ चुके हैं।

ऑनलाइन टेस्ट सीरीज में शामिल होने वाले विद्यार्थियों को बकायदा रिजल्ट जारी किया जाता है एवं विषय विशेषज्ञों द्वारा प्रश्नों के साॅल्युशंस भी बताए जाते हैं। एलन प्री नर्चर एंड कॅरियर फाउंडेशन डिवीजन (पीएनसीएफ) प्रभारी अमित गुप्ता ने बताया कि एलन ऑनलाइन टेस्ट सीरीज अब अमेजन पर भी विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध होगी।

अब वंदे भारत में फ्लाइट जैसी सेवा, एयर होस्टेस परोसेंगी खाना

0

नई दिल्ली।भारतीय रेलवे आपको जल्द ही फ्लाइट जैसा अनुभव देने की तैयारी में है। रेलवे ने एक पायलट प्रॉजेक्ट के तहत भारत के पहले सेमी हाईस्पीड ट्रेन वंदे भारत में एयर होस्टेस और फ्लाइट स्टेवार्ड्स को तैनात किया है, जो यात्रियों की सुविधाओं का ध्यान रखेंगे। इंडियन रेलवे कैटरिंग ऐंड टूरिजम कॉर्पोरेशन (IRCTC) को ट्रायल प्रॉजेक्ट की निगरानी का जिम्मा दिया गया है। वंदे भारत एक्सप्रेस में इस सेवा की शुरुआत कर दी गई है।

यात्रियों की सुविधाओं में इजाफे के लिए बड़ा कदम उठाते हुए IRCTC ने 34 प्रशिक्षित एयर होस्टेस और फ्लाइट स्टेवार्ड को वंदे भारत एक्सप्रेस में छह महीने के लिए नियुक्त किया है। यदि यह प्रॉजेक्ट सफल रहा तो दूसरी गाड़ियों में भी लागू किया जाएगा।

IRCTC के प्रवक्ता सिद्धार्थ सिंह ने कहा, ‘IRCTC यात्रियों को सर्वोत्तम सेवा देने के प्रयास में है।’ उन्होंने कहा कि आमतौर पर लाइसेंसी कैटरर ट्रेनों में यात्रियों को खाना परोसने के लिए 8-10 हजार में लोगों को रखते हैं, बेहतर सुविधा देने के लिए 25 हजार रुपये मासिक पर एयरहोस्टेस और फ्लाइट स्टेवार्ड्स को रखा गया है। इसी साल फरवरी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली-वाराणसी के बीच पहली वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाई थी।