Friday, July 10, 2026
Home Blog Page 4664

कोटा मंडी: लिवाली के अभाव में चना और लहसुन में गिरावट

कोटा। भामाशाह अनाज मंडी में बुधवार को कृषि जिन्सो की आवक 8000 बोरी की रही। लहसुन की आवक 6500 कट्टे की रही। लिवाली के अभाव में चना 50 रुपये और लहसुन 300 रुपये प्रति क्विंटल मंदा रहा।

गेहूं लस्टर 1850 से 1961 गेहूं मिल क्वालिटी 1775 से 1961एवरेज 1850 से 2000 लोकवान 1850 से 2000 पीडी 1850 से 2000 गेहूं टुकडी 1900 से 2051 मक्का 1900 से 2100 जौ 1500 से 1750 ज्वार 1500 से 4500 रुपये प्रति क्विंटल।

धान सुगंधा 2400 से 2600 पूसा 1 2500 से 2601 पूसा 4 (1121) 3000 से 3200 धान लाजवाब (1509 ) 2800 से 3005 रुपये प्रति क्विंटल। सोयाबीन 3200 से 3551सरसों 3400 से 3601अलसी 4000 से 4501 तिल्ली 7000 से 9000 रुपये प्रति क्विंटल।

मैथी 2800 से 4100 कलौजी 8500 से 10000 धनिया बादामी 5000 से 5500 ईगल 5400 से 5801 रंगदार 6000 से 6500 रुपये प्रति क्विंटल। लहसुन 2000 से 8500 रुपये प्रति क्विंटल रहा ।

मूंग 5100 से 5600 उड़द 2000 से 4200 चना 3600 से 3950 चना कांटिया 3800 चना काबुली 3500से 4300 चना पेप्सी 3800 से 4000 चना मौसमी 3000 से 4000 मसूर 3800 से 4400रुपये प्रति क्विंटल। ग्वार 2500 से 3700 रुपये प्रति क्विंटल।

इंदौर बाजार: कपास्या खली और सोयाबीन रिफाइंड तेल में तेजी

इंदौर। स्थानीय खाद्य तेल बाजार में बुधवार को सोयाबीन रिफाइंड तेल में लिवाली से भाव में तीन रुपये प्रति 10 किलोग्राम की तेजी दर्ज की गई। पशु आहार कपास्या खली के भाव में 50 रुपये प्रति 60 किलोग्राम की तेजी हुई।

तिलहन सरसों 3500 से 3550रायडा 3400 से 3450सोयाबीन 3500 से 3550 रुपये प्रति क्विंटल। तेल मूंगफली तेल इंदौर 1110 से 1120, सोयाबीन रिफाइंड इंदौर 742 से 745, सोयाबीन साल्वेंट 710 से 715, पाम तेल 635 से 638 रुपये प्रति 10 किलोग्राम।

पशु आहार कपास्या खली इंदौर 2075, देवास 2075, उज्जैन 2075, खंडवा 2055, बुरहानपुर 2055, अकोला 3350 रुपये प्रति 60 किलोग्राम बोरी। कपास्या तेल कपास्या तेल इंदौर 755 से 760, महाराष्ट्र 745 से 750 रुपये, गुजरात 760 से 765 रुपये प्रति 10 किलोग्राम।

इंदौर किराना: लिवाली से शक्कर एवं खोपरा गोला में सुधार

इंदौर। स्थानीय सियागंज किराना बाजार में बुधवार को शक्कर में ग्राहकी में सुधार देखा गया। मांग से खोपरा गोला में भाव मजबूत रहे। कारोबारियों के अनुमान के मुताबिक सियागंज किराना बाजार में बुधवार को पांच गाड़ी शक्कर की आवक हुई।

शक्कर-गोला शक्कर 3350 से 3400 रुपये प्रति क्विंटल।खोपरा गोला 168 से 183 रुपये प्रति किलोग्राम।खोपरा बूरा 2100 से 3400 रुपये प्रति 15 किलोग्राम। हल्दी हल्दी खड़ी सांगली 130 से 132, निजामाबाद 90 से 100, पिसी 140 से 155 रुपये प्रति किलोग्राम।

साबूदाना साबूदाना 6000 से 7600, पैकिंग में 8000 से 8300 रुपये प्रति क्विंटल। आटा-मैदा गेहूं आटा 1200 से 1210, मैदा 1260 से 1270, रवा 1270 से 1280, चना बेसन 2950 से 2975 तथा बटला बेसन 2750 से 2775 रुपये प्रति क्विंटल।

इंदौर अनाज मंडी: कमजोर उठाव से चना एवं मसूर में नरमी

इंदौर। स्थानीय संयोगितागंज अनाज मंडी में बुधवार को कमजोर उठाव से चना कांटा 50 रुपये और मसूर के भाव में 25 रुपये प्रति क्विंटल की कमी हुई। दलहन चना (कांटा) 4200 से 4225, चना (देसी) 4050 से 4100, डबल डॉलर 4800 से 5200, मसूर 4100 से 4125, हल्की 3750 से 3800, मूंग 5600 से 5800, हल्की 5000 से 5200, तुअर निमाड़ी (अरहर) 5000 से 5300, महाराष्ट्र तुअर (अरहर) 5850 से 5900, उड़द 4800 से 5000, हल्की 3600 से 3800 रुपये प्रति क्विंटल।

दाल तुअर (अरहर) दाल सवा नंबर 6900 से 7100, तुअर दाल फूल 7300 से 7500, तुअर दाल बोल्ड 7700 से 7900, आयातित तुअर दाल 6200 से 6400चना दाल 5550 से 5750, आयातित चना दाल 5500 से 5200मसूर दाल 5300 से 5400मूंग दाल 7400 से 7600, मूंग मोगर 8000 से 8200 उड़द दाल 7000 से 7200, उड़द मोगर 7000 से 7200 रुपये प्रति क्विंटल।

अनाज गेहूं हल्का 1870 से 1900, गेहूं 147- 1950 से 2200, गेहूं लोकवन 1950 से 2250, गेहूं चंद्रौसी 3200 से 3400 रुपये प्रति क्विंटल। ज्वार हल्की 2000 से 2100, ज्वार संकर 2150 से 2200, ज्वार देसी 2500 से 2800, मक्का पीली 2150 से 2200, मक्का गजर 2100 से 2150 रुपये प्रति क्विंटल।

चावल बासमती 8500 से 9000, तिबार 7000 से 7500, दुबार 6000 से 6500, मिनी दुबार 5500 से 6000, मोगरा 3500 से 5000, बासमती सैला 5500 से 8500, कालीमूंछ 5900 से 6000, राजभोग 4900 से 5000, दूबराज 3500 से 4000, परमल 2500 से 2700, हंसा सैला 2400 से 2650, हंसा सफेद 2200 से 2400, पोहा 4200 से 4400 रुपये प्रति क्विंटल।

Nissan Kicks XE भारत में लॉन्च, मौजूदा वेरियंट्स में भी कई बदलाव

0

नई दिल्ली। Nissan ने भारतीय बाजार में Kicks एसयूवी का सस्ता वेरियंट (नया बेस वेरियंट) XE लॉन्च किया है। इसकी एक्स शोरूम कीमत 9.89 लाख रुपये है। Kicks XE वेरियंट सिर्फ डीजल इंजन में मिलेगा। नया वेरियंट पहले मौजूद एसयूवी के बेस वेरियंट XL (डीजल इंजन) से 1.2 लाख रुपये सस्ता है। इसके अलावा कंपनी ने डीजल इंजन वाले XL और VX वेरियंट को नए फीचर्स के साथ अपडेट किया है।

किक्स डीजल के अपडेटेड XL और VX वेरियंट की कीमत क्रमश: 24,000 और 2,000 रुपये बढ़ी है। इसके अलावा कंपनी ने दोनों टॉप वेरियंट्स (XV Pre और XV Pre Option) को मिलाकर सिर्फ एक XV Pre वेरियंट कर दिया है। नए XV Pre वेरियंट में किक्स के पुराने टॉप मॉडल वाले सभी फीचर्स हैं और उसके मुकाबले इसकी कीमत करीब 1 लाख रुपये कम है।

फीचर्स की बात करें, तो किक्स के नए XE वेरियंट में लगभग वे सभी फीचर्स हैं, जो पहले XL वेरियंट में मिलते थे। पहले एक्सएल में ड्यूल फ्रंट एयरबैग्स, ईबीडी के साथ एबीएस, ब्रेक असिस्ट, रियर पार्किंग सेंसर्स, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, रियर एसी वेंट्स, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ 2-DIN ऑडियो सिस्टम और कूल्ड ग्लव बॉक्स फीचर्स स्टैंडर्ड उपलब्ध थे।

नए XL वेरियंट में जुड़े ये फीचर्स
अपडेटेड XL वेरियंट में वीइकल डायनैमिक कंट्रोल, 17-इंच अलॉय वील्ज, फ्रंट फॉग लैम्प्स, रूफ रेल्स, स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल्स, ऐंड्रॉयड ऑटो और ऐपल कारप्ले के साथ 8-इंच टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम और फ्यूल बचाने के लिए इको ड्राइविंग मोड जैसे फीचर्स शामिल किए गए हैं।

XV वेरियंट में ये बदलाव
किक्स के मिड वेरियंट XV में एलईडी प्रोजेक्टर हेडलैम्प्स, क्रूज कंट्रोल, हिल-स्टार्ट असिस्ट, की-लेस एंट्री ऐंड गो, पावर फोल्डिंग और अजस्टेबल विंग मिरर्स और दो ट्विटर्स शामिल किए गए हैं। XV Pre में ऑटोमैटिक हेडलैम्प्स और वाइपर्स, कॉर्निंग लैम्प्स, साइड एयरबैग्स, ब्लैक-ब्राउन ड्यूल टोन इंटीरियर, लेदर सीट्स और रियर फॉग लैम्प्स जैसे फीचर्स मौजूद हैं। पहले टॉप वेरियंट XV Pre Option में मिलने वाला ड्यूल-टोन एक्सटीरियर कलर ऑप्शन अब XV Pre में ही उपलब्ध है।

निसान किक्स (डीजल इंजन) की नई कीमतें

वेरियंटनई कीमतपुरानी कीमत
Kicks XE9.89 लाख
Kicks XL11.09 लाख10.85 लाख
Kicks XV12.51 लाख12.49 लाख
Kicks XV13.69 लाख13.65 लाख
Kicks XV Pre14.65 लाख

पेट्रोल इंजन वाले वेरियंट्स में बदलाव नहीं
निसान किक्स 106hp पावर वाले 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन में भी आती है। पेट्रोल इंजन सिर्फ XL और XV वेरियंट में उपलब्ध है। पेट्रोल इंजन वाले दोनों वेरियंट्स के फीचर्स और कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है। किक्स का डीजल इंजन 1.5-लीटर का है, जो 110hp का पावर और 240Nm टॉर्क जनरेट करता है।

आर्थिक वृद्धि के अनुमान में कटौती के बीच सेंसेक्स 286 अंक टूटा

मुंबई। बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स बुधवार को 286 अंक टूटकर 36,690.50 अंक पर बंद हुआ। रिजर्व बैंक के नीतिगत ब्याज दर में कटौती के बावजूद शेयर बाजार में गिरावट दर्ज की गयी। हालांकि केंद्रीय बैंक ने मांग और निवेश में नरमी के बीच चालू वित्त वर्ष के लिये वृद्धि अनुमान को भी कम किया है। तीस प्रमुख शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 286.35 अंक यानी 0.77 प्रतिशत की गिरावट के साथ 36,690.50 अंक पर बंद हुआ।

कारोबार के दौरान यह ऊंचे में 37,104.79 तथा नीचे में 36,610.57 अंक तक गया। नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी भी 92.75 अंक यानी 0.85 प्रतिशत टूटकर 10,855.50 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 10,835.90 से 10,975.65 अंक के दायरे में रहा। इससे पहले, दिन में भारतीय रिजर्व बैंक ने अर्थव्यवस्था को गति देने के लिये नीतिगत दर में 0.35 प्रतिशत की कटौती।

इस कटौती के बाद रेपो दर नौ साल के न्यूनतम स्तर 5.40 प्रतिशत पर आ गयी। यह लगातार चौथा मौका है जब नीतिगत दर में कटौती की गयी है। इसके साथ आरबीआई ने चालू वित्त वर्ष के लिये वृद्धि दर के अनुमान को कम कर 6.9 प्रतिशत कर दिया है। इससे पहले, जून में द्विमासिक मौद्रिक नीति समीक्षा वृद्धि दर 7 प्रतिशत रहने का अनुमान जताया था। ब्याज दर से जुड़े ज्यादातर शेयर नुकसान में रहे।

बीएसई वाहन, बैंक सूचकांक, वित्त और रीयल्टी सूचकांकों में 2.10 प्रतिशत की गिरावट आयी। सेंसेक्स में नुकसान में रहने वाले शेयरों में महिंद्रा एंड महिंद्रा, टाटा स्टील, टाटा मोटर्स, एसबीआई, वेदांता, एक्सिस बैंक, आईटीसी, रिलायंस इंडस्ट्रीज, मारुति, एल एंड टी, एचडीएफसी बैंक, एचडीएफसी और कोटक बैंक शामिल हैं। इनमें 5.62 प्रतिशत की गिरावट आयी। वहीं दूसरी तरफ एचयूएल, येस बैंक, हीरो मोटो कार्प, इंडसइंड बैंक, सन फार्मा, टेक महिंद्रा और इन्फोसिस में 1.95 प्रतिशत तक की तेजी आयी।

आनंद राठी शेयर्स एंड स्टाक ब्रोकर्स के बुनियादी शोध प्रमुख (निवेश सेवा) और एवीपी इक्विटी रिसर्च नरेंद्र सोलंकी ने कहा कि आरबीआई के 2019-20 के लिये जीडीपी वृद्धि दर अनुमान कम किये जाने तथा वैश्विक वृद्धि नरमी की आशंका से बाजार में गिरावट आयी। एशिया के अन्य बाजारों में चीन का शंघाई कंपोजिट सूचकांक, दक्षिण कोरिया का कोस्पी और जापान का निक्की नुकसान में रहे। वहीं हांगकांग का हैंग सेंग में तेजी रही। यूरोप के प्रमुख बाजारों में शुरूआती कारोबार में तेजी दर्ज की गयी।

यादें छोड़, पंचतत्व में विलीन हुईं सुषमा स्वराज

नई दिल्ली। प्रखर वक्ता और हर दिल अजीज नेता रहीं सुषमा स्वराज बुधवार को पंचतत्व में विलीन हो गईं। नम आंखों के साथ हजारों लोगों ने अपनी प्रिय नेता को आखिरी विदाई दी। दिल्ली स्थित लोधी रोड शवदाह केंद्र पर तमाम हस्तियों की मौजूदगी में उनका राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम संस्कार की रस्मों को उनकी बेटी बांसुरी स्वराज ने पूरा किया।

सुषमा को आखिरी विदाई देने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री राजनाथ सिंह, लोकसभा स्पीकर ओम बिरला, लाल कृष्ण आडवाणी, मोदी कैबिनेट के तमाम अन्य सदस्यों समेत कई राज्यों के मुख्यमंत्री, पूर्व मुख्यमंत्री और जानी-मानी हस्तियां मौजूद थीं।

पूर्व विदेश मंत्री और दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री सुषमा स्वराज का दिल का दौरा पड़ने से 67 साल की उम्र में मंगलवार रात निधन हो गया था। दिल्ली सरकार ने उनके निधन पर 2 दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है। निधन से कुछ घंटे पहले ही उन्होंने ट्वीट कर जम्मू-कश्मीर के विशेष दर्जे को समाप्त करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई दी थी और कहा था कि वह अपने जीवन में इस दिन को देखने का इंतजार कर रही थीं।

सुषमा स्वराज अपने ओजस्वी भाषणों से गजब का समां बांध दिया करती थीं और अपने अकाट्य तर्कों से विरोधियों को निरूत्तर कर देती थीं। यूपीए-2 सरकार के दौरान वह लोकसभा में विपक्ष की नेता थीं। उस दौरान उन्होंने संसद में कई यादगार भाषण दिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पहले कार्यकाल में उन्होंने विदेश मंत्री की जिम्मेदारी संभाली।

यहां भी उन्होंने अपनी छाप छोड़ी और दुनिया में कहीं भी फंसे हुए भारतीयों की मदद के लिए हमेशा तैयार रहने वाली ‘आम लोगों की मंत्री’ की छवि हासिल की। वह पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के तीनों कार्यकाल में उनके कैबिनेट में रहीं। वह दिल्ली की पहली महिला मुख्यमंत्री थीं। 1977 में वह 25 साल की उम्र में हरियाणा सरकार में कैबिनेट मंत्री रही थीं और उनके नाम सबसे कम उम्र में कैबिनेट मंत्री बनने का रेकॉर्ड है।

सोने में रिकॉर्ड तोड़ तेजी, 38,000 रुपये बिका, चांदी 650 रुपये उछली

नई दिल्ली/ कोटा । ऑल इंडिया सराफा एसोसिएशन के अनुसार, आज बुधवार को सोना अब तक के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गया है। सोने के भाव आज 38,000 के पास पहुंच गए है। राष्ट्रीय राजधानी में आज सोने के भाव में 1,113 रुपये का उछाल आया, जिससे इसका भाव 37,920 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है।

कारोबारियों के अनुसार, ज्वैलर्स की लिवाली बढ़ने और मजबूत वैश्विक रुख के कारण सोने में यह तेजी आई है। वहीं चांदी में आज 650 रुपये की तेजी आई, जिससे इसके भाव 43,670 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गए। औद्योगिक इकाइयों और सिक्का कारोबारियों द्वारा लिवाली में तेजी आने से भाव में यह बढ़ोतरी देखी गई है। वैश्विक रुख की बात करें, तो सोना न्यूयॉर्क में बढ़त के साथ 1,487.20 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। वहीं चांदी 16.81 डॉलर प्रति औंस पर रही।

ऑल इंडिया सराफा एसोसिएशन के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में आज 99.9 फीसद शुद्धता वाला सोना 1,113 रुपये की बढ़त के साथ 37,920 रुपये प्रति 10 ग्राम पर और 99.5 फीसद शुद्धता वाला सोना 1,115 रुपये की बढ़त के साथ 37,750 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। वहीं, गिन्नी सोने की कीमत में आज 200 रुपये की तेजी आई और इसके भाव 27,800 रुपये प्रति 8 ग्राम पर आ गए।

उधर चांदी की बात करें, तो चांदी के भाव में आज बुधवार को 650 रुपये की तेजी दिखाई दी, जिससे इसका भाव 43,670 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया। वहीं, साप्ताहिक डिलिवरी वाली चांदी में 694 रुपये की तेजी आई, जिससे इसका भाव 42,985 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया। उधर चांदी के सिक्कों की लिवाली कीमत 1,000 रुपये बढ़कर 86,000 रुपये प्रति सैकड़ा और बिकवाली कीमत भी 1,000 रुपये बढ़कर 87,000 रुपये सैकड़ा हो गई।

कोटा सर्राफा
चांदी 41800 रुपये प्रति किलोग्राम।
सोना केटबरी 36100 रुपये प्रति दस ग्राम, सोना 42100 रुपये प्रति तोला।
सोना शुद्ध 36280 रुपये प्रति दस ग्राम, सोना 42320 रुपये प्रति तोला।


दिसंबर से कर सकेंगे NEFT 24 घंटे सातों दिन, आरबीआई का फैसला

नई दिल्ली। डिजिटल पेमेंट को प्रोत्साहित करने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने नेशनल इलेक्ट्रॉनिक फंड ट्रांसफर (एनईएफटी) को आगामी दिसंबर से 24 घंटे जारी रखने का फैसला किया है। फिलहाल कोई ग्राहक सुबह 8 बजे से शाम 7 बजे तक ही एनईएफटी कर सकता है। यह सुविधा महीने के दो शनिवार सेकेंड और फोर्थ को नहीं उपलब्ध होती है।

अब रिजर्व बैंक ने यह फैसला किया है कि दिसंबर, 2019 से एनईएफटी सातों दिन 24 घंटे किया जा सकेगा। इससे ऑनलाइन रिटेल पेमेंट में भारी बढ़ोतरी की संभावना जताई जा रही है। आरबीआई इस बारे में बाद में और विस्तृत विवरण जारी करेगा। बुधवार को आरबीआई की तरफ से यह जानकारी दी गई।

BPS से हर प्रकार का बिल भुगतान
आरबीआई आम उपभोक्ताओं को डिजिटल पेमेंट के लिए एक और सुविधा देने जा रहा है। इसके तहत अब ग्राहक भारत बिल पेमेंट सिस्टम की मदद से हर प्रकार के बिल का भुगतान कर सकेंगे। अभी इस सिस्टम से पांच प्रकार के बिल का भुगतान कर सकते हैं। इनमें डायरेक्ट टू होम (डीटीएच), बिजली, गैस टेलीकॉम और पानी के बिल शामिल हैं।

बुधवार को आरबीआई की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक बीबीपीएस में काफी संभावनाएं हैं और इसका पूरा-पूरा फायदा उठाने के लिए हर प्रकार के बिल का भुगतान इसके माध्यम से किया जा सकेगा। बीबीपीएस से सिर्फ प्रीपेड रिचार्ज नहीं करा सकेंगे। आरबीआई के मुताबिक अगले महीने सितंबर में इस संबंध में विस्तृत विवरण जारी किया जाएगा।

RBI ने रेपो रेट में की 0.35% की कटौती, कम होगी कर्ज की EMI

नई दिल्ली। महंगाई के लक्षित दायरे में रहने के बावजूद सुस्त आर्थिक गतिविधियों में तेजी लाने के लिए रिजर्व बैंक (RBI) ने द्विमासिक मौद्रिक समीक्षा बैठक में रेपो रेट 35 आधार अंकों की कटौती की है, जिससे घर, कार और पर्सनल लोन सहित सभी प्रकार के लोन के सस्ते होने की उम्मीद बनी है। अब रेपो रेट 5.40 फीसदी पर आ गई है। वहीं रिवर्स रेपो रेट (Reverse Repo Rate) 5.15 फीसदी कर दिया है।

इसके अलावा आरबीआई ने जीडीपी अनुमानों में भी बदलाव किया है। पहले जीडीपी का 7 फीसदी रहने के अनुमान रखा गया था जिसे घटाकर 6.9 फीसदी कर दिया है। रिजर्व बैंक ने बुधवार को चालू वित्त वर्ष की तीसरी द्विमासिक मौद्रिक समीक्षा में लगातार चौथी बार ब्याज दरों में कटौती की है।

ब्याज दरों में कटौती का था दबाव
बैंक के गवर्नर शक्तिकान्त दास की अगुवाई वाली मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) प्रणाली की बैठक सोमवार 5 अगस्त को शुरू हुई थी। दास के गवर्नर बनने के बाद से लगातार चौथी बार नीतिगत दरोें में कटौती की गयी है। पहले तीन बार में 0.75 फीसदी अर्थात 75 आधार अंकों की कमी की गयी थी। कुल मिलाकर चार बार में अब तक 1.10 प्रतिशत अर्थात 110 आधार अंकों की कमी की जा चुकी है।

और भी कम हो सकता है रेपो रेट
आज की कटौती के बाद अब रेपो दर 5.75 फीसदी से घटकर 5.40 फीसदी , रिवर्स रेपो दर 5.50 फीसदी से कम होकर 5.15 प्रतिशत, मार्जिनल स्टैंडिंग फैसेलिटी दर (एमएसएफआर) छह फीसदी से घटकर 5.65 फीसदी तथा बैंक दर छह प्रतिशत कम होकर 5.65 फीसदी हो गयी है।

हालांकि, नकद आरक्षित अनुपात (सीआरआर) चार फीसदी पर और वैधानिक तरलता अनुपात (एसएलआर) 19.25 फीसदी पर यथावत है। ये कटौती तत्काल प्रभाव से लागू हो गयी हैं। समिति ने चालू वित्त वर्ष की ऋण एवं मौद्रिक नीति पर अपने एकोमोडेटिव रुख को जारी रखने का भी निर्णय लिया जिससे आवश्यकता होने पर नीतिगत दरों में और कमी किए जाने की संभावना बनी रहेगी।

30 लाख के होम लोन पर हर महीने 662 रु बचत की उम्मीद, ऐसे समझें