Saturday, May 16, 2026
Home Blog Page 4612

साईं बाबा की पालकी आज, भव्य शोभायात्रा में गूजेंगे जयकारे

कोटा। शिव मण्डल विकास समिति एवं साईं सेवा समिति शिव मंदिर रेलवे काॅलोनी कोटा जंक्शन की ओर से शुक्रवार को साईं बाबा की पालकी निकाली जाएगी। पालकी दोपहर 2 बजे से शिव मंदिर प्रांगण वर्कशाॅप काॅलोनी से प्रारंभ होगी। जो डेयरी चौराहा, तुल्लापुरा चैराहा, ऋणमुक्तेश्वर महादेव, अण्डरब्रिज, रेलवे स्टेशन, मण्डल रेल प्रबंधक कार्यालय, राम मंदिर, सनफ्लावर रेस्टोरेंट, मेन बाजार, शीतला चैक, भीमगंजमण्डी थाना, रंगपुर रोड, ओवरब्रिज, आरई काॅलोनी, हरिजन बस्ती, उड़िया बस्ती, रेलवे काॅलोनी होते हुए शिव मंदिर पर ही सम्पन्न होगी।

शिव मण्डल विकास समिति के अध्यक्ष प्रतापभान सिंह ने बताया कि शोभायात्रा में ढोल, 4 बैण्ड, बग्गी, शिव दरबार, राम दरबार, राधा कृष्ण, साईं बाबा समेत 4 झांकियां, ऊंटगाडी, 2 डीजे साउण्ड समेत भजन कीर्तन मण्डलियां तथा डांडियां की टोलियां गाते बजाते हुए चलेंगी। विभिन्न स्थानों पर भक्तों के द्वारा खाने पीने के स्टाॅल लगाए जाएंगे तथा जगह जगह तोरण द्वार सजाए जाएंगे। मंदिर प्रांगण पहुंचने पर महाआरती और प्रसाद का वितरण भी किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि 19 जुलाई को विभिन्न आयोजन धूमधाम से आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रमों के तहत प्रातः 7.30 बजे पंचामृत अभिषेक तथा प्रातः 9.30 बजे से साईं कीर्तन किया जाएगा तथा दोपहर 12 बजे महाआरती होगी। उन्होंने बताया कि रेलवे काॅलोनी स्थित शिव मंदिर प्रांगण में वर्ष 2011 में साईं बाबा की मूर्ति स्थापित की गई थी। इस मंदिर की मान्यता है कि साईं भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। यहां प्रत्येक बृहस्पतिवार को शिवभक्तों केे द्वारा खिचड़ी तथा खीर का प्रसाद वितरित किया जाता है। जिसमें सैकड़ों की संख्या में भक्त प्रसाद पाने के लिए आते हैं।

48MP रोटेटिंग ट्रिपल कैमरे वाला सेमसंग गैलेक्सी A80 फोन लॉन्च

नई दिल्ली। Samsung ने गुरुवार को भारत में अपने नए स्मार्टफोन Galaxy A80 का लॉन्च कर दिया है। 2019 में लॉन्च हुए A सीरीज का यह सातवां स्मार्टफोन है। 48 मेगापिक्सल के साथ आने वाला यह दुनिया का पहला रोटेटिंग ट्रिपल रियर कैमरे वाला फोन है।

कंपनी का दावा है कि नया फोन फ्लैगशिप लेवल की परफॉर्मेंस देगा। जैसे ही यूजर्स कैमरा ऐप में सेल्फी मोड सिलेक्ट करेंगे, फोन के बैक से तीन कैमरे ऑटोमैटिकली पॉप-अप होकर आगे की ओर रोटेट हो जाएंगे। जानें, फोन की सारी खूबियां, कीमत और उपलब्धता के बारे में…

Samsung Galaxy A80 के स्पेसिफिकेशन्स
सैमसंग गैलेक्सी A80 फोन में 6.7 इंच का फुल एचडी प्लस न्यू इनफिनिटी sAMOLED डिस्प्ले दिया गया है। सैमसंग वन यूआई के साथ आने वाले इस फोन में क्वॉलकम स्नैपड्रैगन 730G ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है।

फोन में 8जीबी रैम के साथ 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज मौजूद है। सिक्यॉरिटी के लिए ऑनस्क्रीन फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आने वाले इस फोन में 3700mAh की बैटरी दी गई है जो 25W सुपर-फास्ट चार्जिंग सपॉर्ट करती है। इसके साथ ही इसमें यूएसबी टाइप सी का भी ऑप्शन मौजूद है।

फटॉग्रफी के लिए गैलेक्सी A80 में ट्रिपल रोटेटिंग कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 48 मेगापिक्सल का मेन रोटेटिंग कैमरा, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड और 3D डेप्थ कैमरा शामिल हैं। फोन में मौजूद 48 मेगापिक्सल मेन कैमरे के जरिए यूजर्स हाई-क्वॉलिटी की इमेज के साथ 4K यूएसडी विडियो रिकॉर्ड कर सकेंगे। वहीं, 3डी डेप्थ कैमरे से स्लो-मोशन और अल्ट्रा वाइट विडियो शूट किया जा सकेगा।

गैलेक्सी A80 की कीमत
Samsung Galaxy A80 की कीमत 47,990 रुपये रखी गई है। इसकी प्री-बुकिंग 22 से 31 जुलाई के बीच की जा सकेगी। प्री-बुकिंग करने वाले ग्राहकों को वन-टाइम स्क्रीन रिप्लेसमेंट सर्विस भी मिलेगी। वहीं, लॉन्च ऑफर के तहत गैलेक्सी ए80 खरीदने वाले ग्राहकों को सिटीबैंक के क्रेडिट कार्ड पर 5 पर्सेंट का कैशबैक दिया जाएगा।

सैमसंग ओपरा हाउस, ई-शॉप, सभी रिटेल स्टोर्स और प्रमुख ऑनलाइन चैनल पर इसकी सेल 1 अगस्त से शुरू होगी। नया फोन गोस्ट वाइट, फैंटम ब्लैक और ऐंजल गोल्ड कलर में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।

दैटसन ने लॉन्च की अपडेटेड रेडीगो, जानिए नई कीमत

0

नई दिल्ली। दैटसन ने अपनी बजट हैचबैक RediGo को नए सेफ्टी फीचर्स से लैस करके बाजार में उतारा है। अपडेटेड कार में अब ड्राइवर साइड एयरबैग, रियर पार्किंग सेंसर्स, स्पीड अलर्ट सिस्टम और ड्राइवर व को-ड्राइवर सीटबेल्ट रिमाइंडर फीचर्स सभी वेरियंट में मिलेंगे। इससे पहले मार्च में कंपनी ने इस कार को एबीएस और ईबीडी से लैस किया था।

इन फीचर्स के जुड़ने के बाद अब Datsun RediGo कार नए AIS-145 सेफ्टी नॉर्म्स के अनुरूप है। नए सेफ्टी फीचर्स जुड़ने के साथ रेडीगो की कीमत में भी बढ़ोतरी हुई है। अपेडटेड कार की शुरुआती कीमत 2.80 लाख रुपये है, जो पहले से करीब 12 हजार रुपये ज्यादा है।

इन फीचर्स के जुड़ने से पहले रेडीगो की शुरुआती कीमत 2.68 लाख रुपये थी। वहीं, टॉप मॉडल की बात करें, तो अब इस कार की अधिकतम कीमत 4.37 लाख रुपये है, जो पहले 4.35 लाख रुपये थी। ये कीमतें एक्स शोरूम की हैं।

इंजन:नए फीचर्स जुड़ने के अलावा रेडीगो में मैकेनिकली कोई बदलाव नहीं किया गया है। यह कार दो पेट्रोल इंजन ऑप्शन में उपलब्ध है। एक 8.0-लीटर का इंजन है, जो 53 bhp का पावर और 72 Nm टॉर्क जनरेट करता है।

यह इंजन 5-स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स से लैस है। दूसरा 1.0-लीटर का इंजन है, जो 67 bhp का पावर और 91 Nm टॉर्क जनरेट करता है। इस इंजन के साथ 5-स्पीड मैन्युअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन है।

माइलेज :दैटसन रेडीगो के 8.0-लीटर वाले इंजन का माइलेज 22.7 किलोमीटर और 1.0-लीटर वाले इंजन का माइलेज 22.5 किलोमीटर प्रति लीटर है। इस कार की टक्कर मारुति ऑल्टो और रेनॉ क्विड से है।

सिक्का निर्माताओं के ग्राहकी से चांदी 41 हजार पार, सोना 170 रुपये महंगा

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में आज गुरुवार को एक बार फिर चांदी की कीमतों में तूफानी उछाल देखने को मिला है। आज चांदी में 910 रुपये की तेजी आई जिससे इसके भाव 41,100 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गए। वहीं सोने में आज 170 रुपये का उछाल आया जिससे 10 ग्राम सोने की कीमत 35,670 रुपये हो गई।

ऑल इंडिया सराफा एसोसिेएशन के अनुसार, सकारात्मक वैश्विक रुख और औद्योगिक इकाइयों व सिक्का कारोबारियों द्वारा लिवाली में तेजी आने से चांदी के भाव में इजाफा हुआ है। वहीं, वैश्विक स्तर की बात करें, तो आज न्यूयॉर्क में सोना बढ़त के साथ 1,422 डॉलर प्रति औंस पर और चांदी भी तेजी के साथ 16.17 डॉलर प्रति औंस पर रही।

राष्ट्रीय राजधानी में आज 99.9 फीसद शुद्धता वाला सोना 170 रुपये की तेजी के साथ 35,670 रुपये प्रति 10 ग्राम पर और 99.5 फीसद शुद्धता वाला सोना भी 170 रुपये की ही तेजी के साथ 35,500 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। वहीं, गिन्नी सोना की कीमत 27,400 रुपये प्रति 8 ग्राम पर स्थिर रही। बुधवार को सोने में 70 रुपये की गिरावट देखने को मिली थी और चांदी में 660 रुपये का उछाल देखने को मिला था।

उधर चांदी की बात करें, तो चांदी के भाव बुधवार को 40,000 के पार चले जाने के बाद आज गुरुवार को 41,000 के पार चले गए। चांदी में आज 910 रुपये की भारी तेजी आई, जिससे इसके भाव 41,100 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गए।

वहीं, साप्ताहिक डिलिवरी वाली चांदी में 1,009 रुपये की तेजी देखने को मिली जिससे इसका भाव 40,406 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया। उधर चांदी के सिक्कों की लिवाली कीमत 81,000 रुपये प्रति सैकड़ा और बिकवाली कीमत 82,000 रुपये प्रति सैकड़ा पर स्थिर रही।

कोटा सर्राफा
चांदी 39500 रुपये प्रति किलोग्राम।
सोना केटबरी 34150 रुपये प्रति दस ग्राम, सोना 39830 रुपये प्रति तोला।
सोना शुद्ध 34320 रुपये प्रति दस ग्राम, सोना 40030 रुपये प्रति तोला।

सेंसेक्स 318 अंक गिरकर 38,897 पर और निफ्टी 11,569 पर बंद

नई दिल्ली।बुधवार को शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स (BSE) जहां 318 अंक गिरकर 38,897.46 पर जबकि नैशनल स्टॉक एक्सचेंज का संवेदी सूचकांक निफ्टी (एनएसई) 90 अंक लुढ़ककर 11,569 पर बंद हुआ।

इससे पहले गुरुवार को शेयर बाजार में कारोबार की शुरुआत भी मामूली गिरावट के साथ हुई। इससे पहले सुबह सेंसेक्स 11 अंक गिरकर 39,215.64 पॉइंट्स पर खुला, जबकि नैशनल स्टॉक एक्सचेंज यानी एनएसई का 50 शेयरों पर आधारित इंडेक्स निफ्टी 0.19% नीचे खुला।

कारोबार बंद होने के समय सेंसेक्स पर 5 कंपनियों के शेयरों में तेजी और 26 में गिरावट दर्ज की गई। वहीं निफ्टी पर 9 कंपनियों के शेयरों में तेजी और 41 में गिरावट देखी गई।

इन शेयरों में रही तेजी
बीएसई पर एचडीएसी के शेयर में 2.26 प्रतिशत, कोटक बैंक में 0.31 प्रतिशत, एचडीएफसी बैंक में 0.26 प्रतिशत, बजाज फाइनैंस में 0.14 प्रतिशत और आईटीसी के शेयरों में 0.05 प्रतिशत की बढ़त हुई। वहीं निफ्टी की बात करें तो यहां विप्रो के शेयर में 3.14 प्रतिशत, एचडीएफसी में 2.24 प्रतिशत, ज़ी ऐंटरटेनमेंट ऐंटरप्राइजेज लिमिटेड में 2.12 प्रतिशत, ब्रिटानिया में 0.79 प्रतिशत और एचडीएफसी बैंक में 0.72 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई।

इन शेयरों में रही गिरावट
सेंसेक्स पर लुढ़कने वाले शेयरों की बात करें तो यस बैंक (12.85 प्रतिशत), ओएनजीसी में (4.24 प्रतिशत), टाटा मोटर्स डीवीआर, (4.24 प्रतिशत), टाटा मोटर्स (4.20 प्रतिशत), महिंद्रा ऐंड महिंद्रा में (3.32 प्रतिशत) शामिल रहे। निफ्टी पर यस बैंक के शेयर 12.70 प्रतिशत, ओएनजीसी के 4.40 प्रतिशत, कोल इंडिया के शेयर 4.37 प्रतिशत, टाटा मोटर्स में 4.11 प्रतिशत और मारुति के शेयरों में 3.30 प्रतिशत की गिरावट देखी गई।

केदारनाथ हेलीकॉप्टर सेवा के टिकट पर दो हजार तक का ब्लैक

कोटा। पवित्र केदारनाथ तक जाने वाले हेलीकॉप्टर के टिकट ब्लैक में बिकते हैं। इस बात को नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने माना है। सरकार अगले साल से केदारनाथ के लिए हेलीकॉप्टर सेवा के टिकट को गढ़वाल मंडल विकास निगम (जीएम वीएन) के माध्यम से बेचने पर विचार कर रही है। केदारनाथ तक की पैदल यात्रा आसान नहीं है, इसलिए काफी अधिक संख्या में तीर्थयात्री हेलीकॉप्टर से वहां जाना चाहते हैं।

ऐसे में, केदारनाथ जाने के लिए मंदाकनी वैली में चलने वाले हेलीकॉप्टर के टिकट की भारी मांग रहती है। नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप पुरी के मुताबिक मंदाकनी वैली में चलने वाले हेलीकॉप्टर सेवा का संचालन उत्तराखंड नागर विमानन विकास प्राधिकरण (यूसी-एडीए) करता है। सीजन (मई-अक्टूबर) के दौरान मंदाकनी वैली में कई हेलीकॉप्टर ऑपरेटर्स शटल सेवा मुहैया कराते हैं। इन तमाम गतिविधियों की निगरानी उत्तराखंड सरकार के अधीनस्थ रुद्रप्रयाग का जिला प्रशासन करता है।

पुरी के मुताबिक हेलीकॉप्टर के टिकट की कालाबाजारी को लेकर उत्तराखंड सरकार को कई शिकायतें मिली हैं। इस संबंध में रुद्रप्रयाग जिला प्रशासन की तरफ से 8 एफआईआर भी दर्ज कराई गई है। सरकार की तरफ से टिकट की ब्लैक मार्केटिंग पर रोक के लिए हर हेलीपैड पर जिला प्रशासन की ओर से इंचार्ज नियुक्त किए जाते हैं।

जिला प्रशासन की तरफ से तैनात अधिकारी इस मामले में यात्रियों से भी बातचीत करते हैं। हालांकि ब्लैक मार्केटिंग को पूरी तरह से समाप्त करने के लिए उत्तराखंड सरकार सभी हेलीकॉप्टर के टिकट को एक जगह से बेचने पर विचार कर रही है। इसकी जिम्मेदारी किसी सरकारी एजेंसी या फिर गढ़वाल मंडल विकास निगम को दी जा सकती है।

इस रिपोर्टर ने खुद सीधे हेलीकॉप्टर सेवा देने वाली कम्पनी के नुमाईंदे से बात की तो उसने मना कर दिया, किन्तु जिस होटल में रुके थे वहां मैनेजर से बात की तो 8 हजार का टिकट 10 हजार में मिल गया। सात जनों का 70 हजार रुपये माँगा, जो दिया।

8,93,000 करोड़ से अधिक के मुद्रा लोन में से 17652 करोड़ का एनपीए

नई दिल्ली। कर्ज बांटने के सबसे लोकप्रिय प्रोग्राम मुद्रा लोन के तहत दिए गए 17652 करोड़ रुपए गैर निष्पादित संपत्ति (एनपीए) बन चुके हैं या दूसरे शब्दों में यह कह सकते हैं कि 17652 रुपए की वसूली अब आसान नहीं होगी। वित्त मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक इस साल 31 मार्च तक प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत 8,93,000 करोड़ रुपए से अधिक की राशि बतौर कर्ज दी गई। इनमें से 2 फीसदी राशि यानी कि 17651.74 करोड़ रुपए एनपीए हो चुके हैं।

वित्त मंत्रालय की तरफ से दिए गए बयान के मुताबिक मुद्रा लोन के तहत शिशु श्रेणी के अंतर्गत पहली बार उधार लेने वालों के द्वारा आकस्मिक आवश्यकताओं को प्राथमिकता देना, कारोबार में असफलता, उधार वापस करने में अक्षमता, खराब ऋण मूल्यांकन उधार लेने वालों के द्वारा जानबूझ कर चूक एवं कारोबार में मंदी जैसे कारणों की वजह से एनपीए में बढ़ोतरी हुई। बैंक अधिकारियों ने बताया कि सरकार की तरफ से मुद्रा योजना के तहत डूबे हुए लोन की प्राप्ति के लिए क्रेडिट गारंटी फंड बनाया गया है। लेकिन इस फंड से डूबे हुए लोन की 75 फीसदी राशि की प्राप्ति का प्रावधान है।

बैंकों के अधिकारियों ने नाम नहीं छापने की शर्त पर बताया कि शिशु लोन की रिकवरी बिल्कुल नहीं हो पा रही है। गांव में जाने पर लोन लेने वाले उन्हें यह कह कर भगा देते हैं कि सरकार ने उन्हें यह लोन दिया है, वे सरकार को लौटा देंगे। बैंक अधिकारियों ने बताया कि 50,000 रुपये लोन लेने वालों का वे कुछ भी नहीं बिगाड़ सकते हैं। मुद्रा लोन के तहत कुछ भी मोरगेज नहीं रखा जाता है। लोन नहीं देने वाले के घर को बैंक नीलाम नहीं कर सकता है। 50,000 रुपये लोन लेने वालों को सिर्फ अपना आधार नंबर व पैन नंबर देने की जरूरत होती है। इस आधार पर ही उन्हें यह लोन मिल जाता है।

अक्षय कुमार की फिल्‍म ‘मिशन मंगल’ का ट्रेलर रिलीज

मुंबई। अक्षय कुमार की आने वाली फिल्‍म ‘मिशन मंगल’ का ट्रेलर रिलीज हो गया। फिल्‍म में अक्षय के अलावा सोनाक्षी सिन्‍हा, विद्या बालन, तापसी पन्‍नू, कीर्ति कुल्‍हरी, शरमन जोशी और नित्‍या मेनन जैसे ऐक्‍टर्स अहम किरदारों में हैं।

2 मिनट 52 सेकंड के इस ट्रेलर में लीडिंग कैरक्‍टर्स की इसरो में चुनौतियों की झलक देखने को मिलती है। अक्षय साइंटिस्‍ट्स की एक टीम को मैनेज करते हैं जो काफी महत्‍वाकांक्षी है और भारत का नाम दुनियाभर में रोशन करना चाहती है।

ट्रेलर देखकर ऐसा लगता है कि फिल्‍म की स्टोरीलाइन काफी बेहतरीन है। जगन शक्ति की ‘मिशन मंगल’ को भारत की पहली ऐसी स्‍पेस पर बेस्‍ड फिल्‍म कहा जा रहा है जो कि इसरो में साइंटिस्‍ट्स को फॉलो करती है जिन्‍होंने मार्स आर्बिटर मिशन में अपना योगदान दिया है।

फिल्‍म भारत के माइलस्‍टोन कहे जाने वाले अचीवमेंट ‘मंगलयान’ (मार्स मिशन) पर फोकस करती है। ट्रेलर से पता लगता है कि कैसे इसरो में साइंटिस्‍ट्स ने माइलस्‍टोन को एग्जिक्‍यूट किया। बता दें, फिल्‍म 15 अगस्‍त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

अपने ही सेक्स सीन लीक होने पर भड़की राधिका आप्टे

मुंबई। कुछ दिनों पहले हॉलिवुड फिल्म ‘द वेडिंग गेस्ट’ के लिए फिल्माए गए राधिका आप्टे और देव पटेल के सेक्स सीन इंटरनेट पर वायरल हो गए थे। यह राधिका आप्टे की हॉलिवुड में डेब्यू फिल्म है, हालांकि अभी तक यह भारत में रिलीज नहीं हुई है। हाल में इस बारे में राधिका ने मीडिया से बात की।

राधिका ने कहा कि उनकी फिल्म के सेक्स सीन इसलिए लीक हुए क्योंकि लोगों की सोच खराब है। उन्होंने आगे कहा कि इस फिल्म में बहुत सारे खूबसूरत सीन हैं लेकिन यही सीन लीक हुए। राधिका ने कहा कि लीक हुए सीन में वह और देव पटेल हैं लेकिन इन सीन्स को केवल उन्हीं के नाम पर फैलाया जा रहा है, न कि देव पटेल के नाम पर।

वैसे बता दें कि राधिका के साथ ऐसा पहली बार नहीं हुआ है। इससे पहले राधिका का एक आदिल हुसैन के साथ एक हॉट सेक्स सीन भी लीक हुआ था।

यह सीन फिल्म ‘पार्च्ड’ का था। नैशनल और इंटरनैशनल लेवल पर थिअटर और फिल्मों में काम कर चुकीं राधिका आप्टे न्यूड सीन देने में खुद को कम्फर्टेबल महसूस करती हैं। पहले भी राधिका की एक न्यूड क्लिप इंटरनेट पर वायरल हुई थी।