Sunday, May 10, 2026
Home Blog Page 36

हाड़ोती के पहले प्राइवेट इंडस्ट्रियल एरिया अर्बन टेक्नोपार्क की भव्य लॉन्चिंग आज

कोटा। शहर से 22 किलोमीटर दूर कोटा-झालावाड़ नेशनल हाईवे 52 पर मंडाना टोल प्लाज़ा के पास हाड़ोती के पहले प्राइवेट इंडस्ट्रियल एरिया अर्बन टेक्नोपार्क की शनिवार को भव्य लॉन्चिंग होगी।

अर्बन टेक्नोपार्क के निदेशक अनिल मूंदड़ा ने बताया कि पहला फेज़ लगभग 2,29,000 वर्गमीटर का इंडस्ट्रियल और कमर्शियल एरिया है। अब बिक्री के लिए खुला है। अर्बन टेक्नोपार्क की लोकेशन बहुत अच्छी है।

उन्होंने बताया कि यह दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे से लगभग 7 किमी दूर और कोटा-झालावाड़ इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के नजदीक है। आने वाले समय में कोटा ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट भी यहां से नजदीक पड़ेगा। उन्होंने बताया कि यह प्रोजेक्ट इम्प्लीमेंटेशन के एडवांस्ड स्टेज पर है।

अभी तक की प्रगति

  • लैंड कन्वर्ज़न पूरा हुआ
  • कलेक्टर कोटा से लेआउट प्लान मंज़ूरी
  • फेज़ 1 के लिए RERA रजिस्ट्रेशन
  • पीने के पानी का कनेक्शन मंज़ूर
  • ग्रिड की मंज़ूरी
  • इंटरनल रोड नेटवर्क (फेज़ 1) काफी हद तक पूरा
  • स्टॉर्मवॉटर ड्रेनेज सिस्टम डेवलप
  • बिजली का इंफ्रास्ट्रक्चर इंस्टॉल
  • पानी की पाइपलाइन और स्टोरेज टैंक
  • प्लॉट की पहचान
  • मेन एंट्री गेट
  • 70,000 sq. mtr. से ज़्यादा ज़मीन बिक चुकी
  • सेल डीड रजिस्ट्रेशन शुरू
  • शुरुआती यूनिट्स का कंस्ट्रक्शन जल्द ही

कोटा स्टेशन पर 4 मई तक पार्सल यातायात पर प्रतिबंध, सोगरिया पर उपलब्ध रहेगी

कोटा। कोटा जंक्शन स्टेशन के प्लेटफॉर्म नं. 1 पर चल रहे पुनर्विकास कार्य के कारण कोटा स्टेशन पर पार्सल बुकिंग/डिलीवरी के संचालन पर तत्काल प्रभाव से 4 मई तक प्रतिबंध लगाया गया है।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ जैन ने बताया कि कोटा स्टेशन के पुनर्विकास कार्य के दृष्टिगत यह निर्णय यात्री सुरक्षा एवं सुचारू निर्माण प्रक्रिया को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। उन्होंने जानकारी दी कि इस अवधि में सोगरिया स्टेशन से होकर गुजरने वाली गाड़ियों के लिए सोगरिया स्टेशन पर पार्सल बुकिंग एवं डिलीवरी की सुविधा उपलब्ध रहेगी।

Kota Mandi: लिवाली निकलने से चना, सरसों, धनिया और लहसुन तेज बिका

कोटा। Kota Mandi Price Today: भामाशाह अनाज मंडी में शुक्रवार को लिवाली निकलने से चना, सरसों 50 रुपये, धनिया रुपये और लहसुन 300 रुपये ऊंचा बिका। मंडी में सभी कृषि जिंसों की मिलाकर करीब दो लाख कट्टे और लहसुन की 13000 कट्टे की आवक रही। जिंसों के भाव रुपये प्रति क्विंटल इस प्रकार रहे-

गेहूं नया मिल लस्टर 2250 से 2300, गेहूं एवरेज टुकड़ी 2350 से 2450, बेस्ट टुकड़ी 2500 से 2650, ज्वार शंकर 1700 से 2300, ज्वार सफेद 2800 से 5000, बाजरा 1800 से 2050, मक्का लाल 1400 से 1800, मक्का सफेद 1600 से 2200, जौ नया 1900 से 2250 रुपये प्रति क्विंटल।

धान सुगन्धा 2800 से 3801, धान (1509) 3400 से 4400, धान (1847) 3200 से 4401, धान (1718-1885) 4000 से 4750, धान (पूसा-1) 3000 से 4300, धान (1401-1886) 4100 से 4550, धान दागी 1500 से 3900 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन 4500 से 5650, सोयाबीन बीज क्वालिटी 5600 से 5700, सरसों 6200 से 6801, अलसी 6800 से 7600, तिल्ली 7000 से 8500 रुपये प्रति क्विंटल। मूंग 6000 से 7000, उड़द 4500 से 8000, चना देशी 4800 से 5250, चना मौसमी नया 5100 से 5150, चना पेप्सी 5100 से 5251, चना डंकी पुराना 4000 से 4600, चना काबुली 5500 से 6500 रुपये प्रति क्विंटल।

लहसुन 2500 से 12500, मैथी पुरानी 5000 से 5800, मैथी नयी 5800 से 6250, धनिया बादामी 11000 से 11800, धनिया ईगल 11500 से 12300, धनिया रंगदार 13000 से 15000 रुपये प्रति क्विंटल।

भावि परिषद माधव शाखा का निशुल्क सर्वजातीय सामूहिक विवाह 10 मई को

कोटा। भारत विकास परिषद माधव शाखा का निशुल्क सर्वजातीय सामूहिक विवाह सम्मेलन 10 मई को धर्मपुर रोड स्थित परिहार गार्डन में आयोजित किया जाएगा। जिसमें जरूरतमंद और वंचित परिवार की सभी जातियों के 11 जोड़ों का विवाह किया जाएगा।

सम्मेलन में सामाजिक समरसता के भाव को लेकर सभी जातियों के वर वधू का एक साथ एक ही पंडाल में पाणिग्रहण व स्नेहभोज होगा। जिसमें सामान्य जाति के साथ अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति के परिवारों से वर-वधु रहेंगे। सम्मेलन के पोस्टर का शुक्रवार को विमोचन किया गया।

सम्मेलन की तैयारी के लिए सूरज प्रकाश सभागार भारत विकास परिषद चिकित्सालय में बैठक आयोजित की गई। जिसमें विभिन्न समितियां का गठन कर जिम्मेदारियां सौंपी गई।

शाखा अध्यक्ष चंद्रप्रकाश नागर ने बताया की 10 मई को अपराह्न 4 बजे विनायक स्थापना से कार्यक्रम का शुभारंभ होगा। वहीं 5 बजे वर वधु की निकासी निकाली जाएगी। साथ ही, 6 बजे तोरण, वरमाला एवं रात 8 बजे से पाणिग्रहण संस्कार एवं प्रीतिभोज रहेगा। रात्रि 10 बजे विदाई होगी।

शाखा सचिव सतीश गुप्ता ने बताया कि प्रत्येक जोड़े को गृहस्थी की शुरुआत में आवश्यक सभी वस्तुएं उपहार स्वरूप दी जाएगी। बैठक में उपस्थित सदस्यों ने सम्मेलन के पोस्टर का विमोचन किया। जिसमें सम्मेलन की संपूर्ण जानकारी दी गई।

इस अवसर पर प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य नरेंद्र गुप्ता, कोषाध्यक्ष के के विजय, सम्मेलन संयोजक रुपेश शर्मा, सहसंयोजक बनवारी विनय, अंशुमति जोशी, हनुमान प्रसाद गर्ग, श्याम सुंदर शर्मा, गजेंद्र चौरसिया, धीरज गोयल, रजनीश चित्तौड़ा, रेनू शर्मा, जेपी गुप्ता, कपिल मालव, गगनदीप सिंह, इंद्रेश कुमार गर्ग, सीताराम गुप्ता, महेंद्र गुप्ता, महेंद्र विजय, रघुनंदन विजय, राजेंद्र शर्मा, सुनील विजय सहित कई शाखा सदस्य उपस्थित रहे।

केडीए कोटा के पर्यटन स्थलों को सुंदर एवं सुविधायुक्त बनाने के लिए कटिबद्ध: आयुक्त

जग मंदिर, लकी बुर्ज एवं चम्बल रिवर फ्रंट की दुकानों का वाजिब दरों पर आवंटन हो: माहेश्वरी

कोटा। होटल फेडरेशन ऑफ राजस्थान, कोटा डिवीजन के अध्यक्ष अशोक माहेश्वरी एवं मुख्य सलाहकार अनिल मूंदड़ा ने शुक्रवार को कोटा विकास प्राधिकरण के आयुक्त बचनेश अग्रवाल से भेंट की।

माहेश्वरी ने आयुक्त को बताया कि कोटा निरंतर पर्यटन नगरी के रूप में विकसित हो रहा है। देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है।

उन्होंने बताया कि पिछले तीन माह में पर्यटन विभाग के आंकड़ों के अनुसार लगभग 7.5 लाख स्वदेशी पर्यटक तथा 1321 से अधिक विदेशी पर्यटक कोटा आए हैं। उन्होंने कहा कि हाड़ोती क्षेत्र के पर्यटन स्थलों का भ्रमण करने के बाद पर्यटक इसे वर्षभर के लिए एक बेहतरीन डेस्टिनेशन के रूप में देख रहे हैं।

माहेश्वरी ने आयुक्त से जग मंदिर एवं लकी बुर्ज पर कैफेट एरिया शुरू करने तथा चंबल रिवर फ्रंट पर खाली पड़ी दुकानों का वाजिब दरों पर शीघ्र आवंटन करने का आग्रह किया। उन्होंने बताया कि इससे नाइट टूरिज्म को बढ़ावा मिलेगा।

उन्होंने यह भी कहा कि चंबल रिवर फ्रंट को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर डेस्टिनेशन वेडिंग स्थल के रूप में विकसित किया जा सकता है। यदि वहां प्रस्तावित होटलों का शीघ्र निर्माण किया जाए।

उन्होंने बताया कि आने वाले जुलाई से दिसंबर के पर्यटन सीजन को देखते हुए ट्रैवल एजेंट्स द्वारा हाड़ोती के पर्यटन स्थलों की जानकारी आइटनरी बनाकर दी जा रही है, जिससे पर्यर्टन सीजन मे पर्यटकों के समूहों के आगमन की भारी संभावना बढ़ रही है। ऐसे में क्षेत्र के पर्यटन इंफ्रास्ट्रक्चर को शीघ्र सुदृढ़ करना आवश्यक है।

इस अवसर पर केडीए आयुक्त बचनेश अग्रवाल ने कहा कि हाड़ोती क्षेत्र पर्यटन की दृष्टि से अत्यंत समृद्ध है। यहां प्राकृतिक सौंदर्य, नदियां, अभ्यारण्य एवं धार्मिक स्थल पर्यटकों को आकर्षित करते हैं।

उन्होंने कहा कि केडीए हाड़ोती के पर्यटन स्थल खासकर विश्वप्रसिद्ध चंबल रिवर फ्रंट सहित प्रमुख पर्यटन स्थलों के प्रचार-प्रसार एवं सौंदर्यीकरण के लिए प्राधिकरण पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

उन्होंने बताया कि ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट के पास एयरो सिटी योजना के अंतर्गत फाइव स्टार होटल, हॉस्पिटैलिटी सेक्टर एवं सुन्दर आधुनिक बाजारों को विकसित किया जाएगा, जिससे यह क्षेत्र भविष्य में एक प्रमुख पर्यटन एवं औद्योगिक हब के रूप में उभरेगा और कोटा की अर्थव्यवस्था एवं रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।

इस अवसर पर होटल फेडरेशन ऑफ राजस्थान, कोटा डिवीजन की ओर से केडीए में नव नियुक्त आयुक्त का पद भार ग्रहण करने पर बचनेश अग्रवाल को का अभिनंदन किया गया।

बड़ी स्क्रीन पर क्रिकेट प्रेमियों को मिलेगा रोमांच से भरपूर स्टेडियम जैसा आनंद

कोटा के जेके पवेलियन में 18 एवं 19 को होगा आईपीएल फैन पार्क का आयोजन

कोटा। IPL Fan Park: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) द्वारा कोटा जिला क्रिकेट संघ के विशेष सहयोग से 18 और 19 अप्रैल को नयापुरा स्थित जेके पवेलियन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में ‘आईपीएल फैन पार्क’ का आयोजन किया जाएगा।

इसमें क्रिकेट प्रशंसकों को लाइव मैच का स्टेडियम जैसा जीवंत और रोमांचक अनुभव प्राप्त हो सकेगा। दोनों ही दिन दर्शकों के लिए प्रवेश पूरी तरह से निःशुल्क रहेगा। जिससे शहर के हर वर्ग के नागरिक इस खेल उत्सव का हिस्सा बन सकें।

बीसीसीआई ​आईपीएल फैन पार्क के समन्वयक मीत और कोटा जिला क्रिकेट संघ के कोषाध्यक्ष सुरेश आनंद ‘नीटू’ ने शुक्रवार को पत्रकारों को बताया कि बीसीसीआई इस सीजन में कोटा समेत देशभर के 50 से अधिक चयनित शहरों में फैन पार्क आयोजित कर रहा है। स्टेडियम में 32×18 फीट की विशाल एलईडी स्क्रीन पर मैचों का सीधा प्रसारण किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि 18 अप्रैल को अपराह्न 3:30 बजे से रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम दिल्ली कैपिटल्स और शाम 7:30 बजे सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा। वहीं 19 अप्रैल को दोपहर 3:30 बजे कोलकाता नाइट राइडर्स का सामना राजस्थान रॉयल्स से होगा। जबकि शाम को पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स की टीमें आमने-सामने होंगी।

उन्होंने बताया कि ​मैचों के प्रसारण के साथ-साथ दर्शकों के मनोरंजन के लिए स्टेडियम में विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। परिसर में फूड कोर्ट, बच्चों के लिए प्ले एरिया, क्रिकेट नेट प्रैक्टिस और सेल्फी ज़ोन जैसे आकर्षण होंगे।

विशेष रूप से युवाओं के लिए लकी ड्रॉ प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। जिसके विजेताओं को आईपीएल टीमों के कप्तानों द्वारा हस्ताक्षरित आधिकारिक टी-शर्ट्स पुरस्कार स्वरूप दी जाएंगी।

रविवार को राजस्थान रॉयल्स के प्रशंसकों के लिए ‘पहले आओ, पहले पाओ’ के आधार पर टीम फ्लैग और मर्चेंडाइज़ भी वितरित किए जाएंगे, जो प्रशंसकों के उत्साह को दोगुना कर देगा।

उन्होंने बताया कि कोटा में अध्ययनरत हजारों छात्रों और युवाओं के लिए यह आयोजन पढ़ाई के तनाव से मुक्त होकर एक सकारात्मक माहौल में मनोरंजन करने का एक अनोखा अवसर है। सुरक्षा के दृष्टिगत स्टेडियम परिसर में तंबाकू, हेलमेट और बैग ले जाना पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।

आयोजकों ने चिकित्सा और आपातकालीन स्थिति के लिए फायर ब्रिगेड एवं एम्बुलेंस की तैनाती सुनिश्चित की है। कोटा जिला क्रिकेट संघ ने समस्त नागरिकों, विद्यार्थियों और खेल प्रेमियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में जेके पवेलियन पहुँचकर आईपीएल के इस महाकुंभ का आनंद लें और अपनी पसंदीदा टीमों का उत्साहवर्धन करें।

ईथॉस हॉस्पिटल में 19 व 26 अप्रैल को हृदय रोग परामर्श शिविर, विशेषज्ञ देंगे सेवाएं

कोटा। शहर के अग्रणी मल्टीस्पेशलिटी सेंटर ईथॉस हॉस्पिटल द्वारा आमजन के हृदय स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए अप्रैल माह में दो चरणों में हृदय रोग परामर्श शिविर आयोजित किया जा रहा है। यह शिविर 19 एवं 26 अप्रैल को अस्पताल परिसर में प्रातः 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित होगा।

अस्पताल के निदेशक प्रदीप दाधीच ने बताया कि शिविर में वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. असलम खान (MBBS, MD, DNB कार्डियोलॉजी) मरीजों की जांच कर आवश्यक परामर्श प्रदान करेंगे। इसके अतिरिक्त, रेडियोलॉजी एवं विभिन्न लैब जांचों पर 20 प्रतिशत तक की विशेष छूट भी उपलब्ध रहेगी।

अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, सीने में दर्द, सांस लेने में तकलीफ, धड़कन की अनियमितता, उच्च रक्तचाप तथा अन्य हृदय संबंधी समस्याओं से ग्रसित मरीज इस अवसर का लाभ उठा सकते हैं।

निदेशक दाधीच ने आमजन से अपील की है कि वे इस नि:शुल्क शिविर में अधिकाधिक संख्या में पहुंचकर अपने हृदय की समय पर जांच कराएं, जिससे गंभीर बीमारियों की समय रहते पहचान और उपचार संभव हो सके।

विदेशी खाद्य तेलों के आधार आयात मूल्य में भारी बढ़ोतरी, जानिए क्यों

नई दिल्ली। घरेलू प्रभाग में तेजी-मजबूती का माहौल बरकरार रहने के बावजूद केन्द्र सरकार ने पाम तेल एवं सोयाबीन तेल के आधार आयात मूल्य (टैरिफ वैल्यू) में क्रमश: 32-33 डॉलर एवं 28 डॉलर प्रति टन का इजाफा कर दिया। नया आधार आयात मूल्य 16 से 30 अप्रैल तक प्रभावी रहेगा।

केन्द्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार 16-30 अप्रैल 2026 के लिए क्रूड पाम तेल (सीपीओ) का आधार आयात मूल्य 1174 डॉलर प्रति टन, आरबीडी पामोलीन का 1202 डॉलर प्रति टन तथा क्रूड डिगम्ड सोयाबीन तेल का 1252 डॉलर प्रति टन निर्धारित किया गया है। वैश्विक बाजार में प्रचलित ऊंचे भाव के कारण इसकी टैरिफ वैल्यू बढ़ाई गई है।

ध्यान देने की बात है कि सरकार प्रत्येक पंद्रह दिनों पर नया आयात आधार मूल्य निर्धारित करती है और इस पर ही सीमा शुल्क की वसूली की जाती है।

क्रूड श्रेणी के खाद्य तेलों पर 16.50 प्रतिशत तथा रिफाइंड खाद्य तेलों पर 35.75 प्रतिशत का आयात शुल्क लगा हुआ है। भारत में रिफाइंड खाद्य तेलों के संवर्ग में मुख्यतः आरबीडी पामोलीन का आयात होता है। सूरजमुखी तेल के लिए टैरिफ वैल्यू का निर्धारण नहीं होता है।

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस के 7 फेरे मई में निरस्त रहेंगे

कोटा। उत्तर पश्चिम रेलवे के जयपुर मंडल अंतर्गत कनकपुरा स्टेशन पर यार्ड में मई माह में नान-इंटरलॉकिंग कार्य किए जाने के कारण कोटा मंडल से गुजरने वाली गाड़ी संख्या 14813/14814 जोधपुर-भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस के कुल 07 फेरे निरस्त रहेंगे।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ जैन ने बताया कि यह नान-इंटरलॉकिंग कार्य भविष्य में बेहतर संरक्षा, गति एवं परिचालन सुविधा सुनिश्चित करने हेतु किया जा रहा है।

निरस्तीकरण का विवरण

  1. गाड़ी संख्या 14814 भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस भोपाल से दिनांक 03, 04, 05, 08, 12, 13 एवं 14 मई 2026 को निरस्त रहेगी।
  2. गाड़ी संख्या 14813 जोधपुर-भोपाल एक्सप्रेस जोधपुर से दिनांक 02, 03, 04, 07, 11, 12 एवं 13 मई 2026 को निरस्त रहेगी।

Stock Market: सेंसेक्स 505 अंक उछलकर 78493 पर बंद, निफ्टी 24350 के पार

नई दिल्ली। Stock Market Closed : सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन को सेंसेक्स और निफ्टी बढ़त के साथ बंद हुए हैं।। निफ्टी-50 आज शुक्रवार को 156.80 अंक की तेजी के साथ 24353.55 अंक पर बंद हुआ, जबकि सेंसेक्स 504.86 अंक या फिर 0.65 प्रतिशत की तेजी के साथ 78493.54 अंक पर बंद हुआ है।

सेंसेक्स की 30 में से 25 कंपनियों के शेयरों में उछाल देखने को मिली है। मार्केट क्लोजिंग के टाइम पर हिंदुस्तान यूनिलीवर 4.70 प्रतिशत की तेजी के साथ कारोबार कर रहा था। आज सनफार्मा, महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर गिरावट के साथ बंद हुए हैं।

शुरूआती कारोबार में सुस्त चाल के बाद एफएमसीजी और मेटल और ऑयल एंड गैस शेयरों में खरीदारी से बाजार को सपोर्ट मिला। साथ ही रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में तेजी ने भी बाजार को ऊपर की तरफ खींचा।

बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) सपाट रुख के साथ 77,976.13 अंक पर खुला। दिन के दौरान इंडेक्स ने 78,553.45 के हाई और 77,726.23 का निचला स्तर छुआ। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 504.86 अंक यानी 0.65 फीसदी की उछाल लेकर 78,493 पर बंद हुआ।

इसी तरह, नैशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 (Nifty-50) 24,165 अंक पर लगभग सपाट खुला। ट्रेडिंग सेशन के दौरान निफ्टी ने 24,371.90 का हाई और 24,096.05 के लो रेंज में कारोबार किया। अंत में यह इंडेक्स 156.80 अंक यानी 0.65 फीसदी की बढ़त लेकर 24,353 अंक पर बंद हुआ।

जियोजित इन्वेस्टमेंट्स के रिसर्च हेड विनोद नायर ने कहा, “घरेलू बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ, जिसे पश्चिम एशिया में समाधान की बेहतर उम्मीदों और FIIs के फिर से शुद्ध खरीदार बनने से समर्थन मिला। इजराइल और लेबनान के बीच युद्धविराम से कच्चे तेल की कीमतें 100 डॉलर प्रति बैरल से नीचे रहीं, जिससे आयात पर निर्भर अर्थव्यवस्थाओं पर दबाव कम हुआ।”

उन्होंने आगे कहा कि आरबीआई के कदमों और भू-राजनीतिक तनाव में नरमी के चलते रुपया भी मजबूत हुआ। FMCG सेक्टर ने बढ़त का नेतृत्व किया, जिसे कीमतों में बढ़ोतरी, बेहतर बिजनेस अपडेट और आकर्षक वैल्यूएशन का समर्थन मिला