Thursday, July 9, 2026
Home Blog Page 105

कोटा का सुवि नेत्र चिकित्सालय बना नेत्र चिकित्सा प्रशिक्षण का हब

केरल, बेंगलुरु, उदयपुर से रेटिना फेलोशिप के लिए कोटा पहुंचे युवा नेत्र चिकित्सक

कोटा। सुवि नेत्र चिकित्सालय एवं लेसिक लेजर सेंटर, कोटा में देश के विभिन्न हिस्सों से आए युवा नेत्र चिकित्सकों का आगमन लगातार बढ़ रहा है। इसी क्रम में कैनाकेरी (केरल) से डॉ. दीजा एस. एस., बेंगलुरु से डॉ. हीमाजा सिंघाना तथा उदयपुर से डॉ. सुबोध सर्राफ ने यहाँ मेडिकल रेटिना फेलोशिप के लिए अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है।

संस्थान के निदेशक एवं वरिष्ठ नेत्र सर्जन डॉ. सुरेश पाण्डेय एवं डॉ. विदुषी शर्मा ने सभी नए फेलोज़ का स्वागत करते हुए बताया कि संस्थान में रेटिना से संबंधित जटिल रोगों के निदान एवं उपचार की अत्याधुनिक तकनीकों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाता है।

उन्होंने कहा कि कोटा अब नेत्र चिकित्सा शिक्षा और उन्नत नेत्र प्रशिक्षण के क्षेत्र में भी तेजी से अपनी पहचान बना रहा है। रेटिना विशेषज्ञ डॉ. निपुण बागरेचा के मार्गदर्शन में फेलोज़ को इनडायरेक्ट ऑप्थल्मोस्कोपी, एंटी-वीईजीएफ इंजेक्शन, रेटिनल लेजर फोटोकोएगुलेशन, बराज रेटिना लेजर सहित आधुनिक रेटिना उपचार पद्धतियों का प्रशिक्षण दिया जाएगा।

इसके साथ ही मोतियाबिंद की माइक्रो फेको सर्जरी, प्रीमियम लेंस इम्प्लांटेशन एवं लेसिक लेजर सर्जरी, फेकिक लेंस इम्प्लांटेशन जैसी उन्नत नेत्र तकनीकों का भी अवलोकन कराया जाएगा।

डॉ. एस. के. गुप्ता एवं डॉ. सुभाष गुप्ता ने बताया कि संस्थान द्वारा सभी फेलोज़ को उच्चस्तरीय क्लिनिकल अनुभव के साथ-साथ आधुनिक नेत्र चिकित्सा तकनीकों का समग्र प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है, जिससे वे अपने-अपने क्षेत्रों में बेहतर सेवाएं दे सकें। सुवि नेत्र चिकित्सालय कोटा में अब तक देश के विभिन्न राज्यों से आये 30 से अधिक युवा नेत्र चिकित्सकों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है।

इस अवसर पर रेटिना फेलोज़ को डॉ. सुरेश पाण्डेय द्वारा लिखित ‘सीक्रेट्स ऑफ सक्सेसफुल डॉक्टर्स’ एवं डॉ. निपुण बागरेचा द्वारा लिखित ‘प्रोडक्टिव डिस्कम्फर्ट’ नामक पुस्तकें भेंट की गईं।

भारत से चार साल के बाद गेहूं का व्यापारिक निर्यात दोबारा शुरू

केंद्र सरकार ने पिछले दिनों दी थी 50 लाख टन गेहूं के निर्यात की स्वीकृति

नई दिल्ली। भारतीय व्यापारिक फर्मों ने चार साल के लम्बे अंतराल के बाद गेहूं के निर्यात शिपमेंट की प्रक्रिया पुनः आरंभ कर दी है। प्राप्त सूचना के अनुसार एक अग्रणी फर्म द्वारा गुजरात के कांडला बंदरगाह पर जहाज में 22 हजार टन गेहूं की लोडिंग करवाई जा रही है जिसे संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) को भेजा जाएगा।

उल्लेखनीय है कि मई 2022 में केन्द्र सरकार ने भारत से गेहूं के व्यापारिक निर्यात पर प्रतिबंध लगा दिया था लेकिन वर्ष 2026 में व्यापारिक फर्मों को 50 लाख टन गेहूं के निर्यात की स्वीकृति प्रदान की है।

घरेलू उत्पादन शानदार होने तथा सरकारी स्टॉक काफी ऊंचा रहने से गेहूं का निर्यात दोबारा खोला गया है। इस महत्वपूर्ण खाद्यान्न का घरेलू बाजार भाव नरम चल रहा है जबकि वैश्विक बाजार मूल्य में मजबूती आने लगी है। शिपमेंट चार्ज बढ़ गया है। इससे दक्षिण एशिया, दक्षिण-पूर्व एशिया तथा मध्य पूर्व के देशों में भारतीय गेहूं कुछ हद तक प्रतिस्पर्धी हो गया है।

भारतीय निर्यातक गेहूं के निर्यात अनुबंध के लिए विभिन्न देशों के साथ सम्पर्क में हैं और आगामी समय में उन्हें अपने प्रयास में अच्छी सफलता मिलने की उम्मीद है। दक्षिण एशिया में बांग्ला देश, नेपाल, भूटान, म्यांमार एवं अफगानिस्तान जैसे देशों में भारतीय गेहूं की अच्छी मांग निकलने की संभावना है।

इसी तरह दक्षिण-पूर्व एशिया में वियतनाम, दक्षिण कोरिया, मलेशिया, इंडोनेशिया एवं सिंगापुर सहित कुछ अन्य देश भारतीय गेहूं की खरीद में दिलचस्पी दिखा सकते हैं। खाड़ी क्षेत्र के देशों में भी भारत से गेहूं का निर्यात हो सकता है। इसकी पहली खेप जल्दी ही संयुक्त अरब अमीरात के लिए रवाना होने वाली है।

निर्यात संवर्धन के लिए कीमतों का प्रतिस्पर्धी स्तर पर रहना आवश्यक है। रूस, कनाडा, अमरीका, ऑस्ट्रेलिया, यूक्रेन तथा अर्जेन्टीना सहित अन्य आपूर्तिकर्ता देशों के निर्यातक पहले से ही इन बाजारों में सक्रिय हैं जिसकी सख्त प्रतिस्पर्धा एवं कठिन चुनौती का सामना करना भारत के लिए आसान नहीं होगा।

BJP की जीत के जश्न में चमका शेयर बाजार, सेंसेक्स 355 अंक उछल कर 77269 पर बंद

नई दिल्ली। Stock Market Closed : पश्चिम बंगाल और असम में भाजपा की बड़ी जीत का असर घरेलू शेयर बाजारों पर दिख रहा है। निवेशकों ने आज जमकर खरीदारी की है। सेंसेक्स 0.46 प्रतिशत या फिर 355.90 अंक की तेजी के साथ 77,269.40 पर बंद हुआ है।

वहीं, निफ्टी 0.51 प्रतिशत और 121.75 अंक की बढ़त के साथ 24119.30 अंक पर बंद हुआ है। इससे पहले गुरुवार को शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिली थी। बता दें, शुक्रवार से रविवार तक स्टॉक मार्केट में छुट्टी थी।

आज सेंसेक्स में क्लोजिंग के टाइम पर अडानी पोर्ट्स के शेयर 5.49 प्रतिशत की बढ़त पर था। हिंदुस्तान यूनिलीवर, रिलायंस, इटरनल, एलटी के शेयरों में 2-2 प्रतिशत से अधिक की तेजी देखने को मिली है।

बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, अल्ट्राटेकसीमेंट, एचडीएफसी बैंक, सनफार्मा जैसी 20 कंपनियों के शेयरों में उछाल दर्ज की गई है। बता दें, भारती एयरटेल, कोटक बैंक, टीसीएस के शेयरों में आज गिरावट देखने को मिली है।

30 शेयरों वाला BSE Sensex 77,257.27 के भाव पर खुला। दिन के कारोबार के दौरान इंडेक्स ने 77,910.75 के हाई और 76,939.54 के लो रेंज में ट्रेड किया। दिन के अतं में सेंसेक्स 356 अंक यानी 0.46% की बढ़त लेकर 77,269.40 पर बंद हुआ।

इसी तरह, 50 शेयरों वाला निफ्टी 50 इंडेक्स 24,063.55 के भाव पर खुला। दिन के कारोबार के दौरान इंडेक्स ने 24,290.20 के हाई और 24,004.75 के लो रेंज में ट्रेड किया। दिन के अतं में निफ्टी 50 122 अंक यानी 0.51% की चढ़कर 24,119.30 अंक पर बंद हुआ।

व्यापर बजारों में, निफ्टी मिडकैप और निफ्टी स्मॉलकैप क्रमशः 0.63% और 0.70% की बढ़त के साथ बंद हुए। सेक्टर के लिहाज से, निफ्टी रियल्टी और निफ्टी मेटल ने बेंचमार्क इंडेक्स से बेहतर प्रदर्शन किया। वहीं, निफ्टी आईटी और निफ्टी पीएसयू बैंक का प्रदर्शन कमजोर रहा।

12000 तक सस्ते हुए AI फीचर्स वाले 6 वाटरप्रूफ फोन, जानें ऑफर्स

नई दिल्ली। 8 मई से OnePlus Summer Sale 2026 शुरू होने वाली है, जिसमें वनप्लस के OnePlus 13 और OnePlus 15 सीरीज और Nord लाइनअप पर शानदार डिस्काउंट और बैंक ऑफर्स मिल रहे हैं।

टेक कंपनी वनप्लस ने अपनी OnePlus Summer Sale 2026 का ऐलान कर दिया है, जिसमें कंपनी फोन पर तगड़े ऑफर्स और डिस्काउंट दे रही है। यह सेल 8 मई रात 12 बजे से शुरू होगी, जहां ग्राहकों को OnePlus 13 Series, OnePlus 15 Series और Nord लाइनअप के स्मार्टफोन्स पर आकर्षक छूट मिलेगी।

साथ ही कंपनी इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट, एक्सचेंज ऑफर और नो-कॉस्ट EMI जैसे ऑप्शन भी जोड़े हैं, जिससे महंगे डिवाइसेस खरीदना आसान हो जाएगा। इस सेल में फोन्स पर 12,000 रुपए तक की छूट दी जा रही है।

OnePlus 15 पर तगड़ा ऑफर
OnePlus 15 इस सेल का सबसे पावरफुल स्मार्टफोन है। इसमें बड़ी 7300mAh बैटरी दी गई है। कैमरा की बात करें तो इसमें 50MP ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है। यह फोन वनप्लस की समर सेल में OnePlus 15 फोन 73,999 रुपए के इफेक्टिव प्राइस में मिल रहा है, जिसमें 4,000 रुपए तक का इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट शामिल है। साथ ही, यूजर्स को 6 महीने तक का नो-कॉस्ट EMI ऑप्शन भी दिया जा रहा है।

OnePlus 15R पर जबरदस्त डिस्काउंट
OnePlus 15R में Snapdragon® 8 Gen 5 Mobile Platform मिलता है। इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी IP66, IP68, IP69 और IP69K रेटिंग है, यानी यह फोन पानी, धूल और एक्सट्रीम कंडीशन से भी सुरक्षित रहता है। यह फोन समर सेल 50,999 रुपए में बेचा जा रहा है इस पर 4000 रुपए की छूट है, जिसमें बैंक ऑफर्स और 6 महीने तक नो-कॉस्ट EMI शामिल है।

OnePlus 13 पर सबसे बड़ी छूट
OnePlus 13 सबसे लोकप्रिय फ्लैगशिप फोन्स में गिना जाता है। इसमें Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर दिया गया है, जो हाई-एंड परफॉर्मेंस और बेहतर एफिशिएंसी देता है। यह फोन सेल में 12,000 रुपए के डिस्काउंट के बाद 57,999 रुपए की इफेक्टिव प्राइस में मिल रहा है, जिसमें बैंक डिस्काउंट और EMI ऑफर्स शामिल हैं।

OnePlus 13R पर 5000 रुपए तक का डिस्काउंट
OnePlus 13R फोन समर सेल में 37,999 रुपए में बेचा जा रहा है, जिससे यह मिड-रेंज सेगमेंट में एक मजबूत विकल्प बन जाता है। बैंक ऑफर्स और EMI ऑप्शन के साथ यह फोन और भी किफायती हो जाता है।

OnePlus 13s पर भी गजब की छूट
OnePlus 13s में भी Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर मिलता है, जिससे परफॉर्मेंस में कोई कमी नहीं आती। इसका कॉम्पैक्ट डिजाइन इसे हाथ में पकड़ने और इस्तेमाल करने में काफी आसान बनाता है। यह फोन वनप्लस की समर सेल 46,999 रुपए की इफेक्टिव प्राइस में मिल रहा है। इस फोन पर 8000 रुपए की छूट दी जा रही है।

OnePlus Nord 6 पर धमाकेदार डिस्काउंट
OnePlus Nord 6 इस लिस्ट का लेटेस्ट और सबसे अलग फोन है, जो मिड-रेंज सेगमेंट में नई बेंचमार्क सेट करता है। इसमें 165 FPS गेमिंग सपोर्ट दिया गया है। सबसे खास इसकी 9000mAh SiCarbon बैटरी है, जो लंबा बैकअप देती है। यह फोन सेल के दौरान 36,999 रुपए की शुरुआती कीमत में उपलब्ध है, जिसमें 2,000 रुपए तक का इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट और EMI ऑफर्स शामिल हैं।

10001mAh बैटरी, 50MP OIS कैमरे वाला Realme का वाटरप्रूफ फोन सस्ता

नई दिल्ली। अगर आप नया स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं तो बस 4 दिन का कर लें इंतजार क्योंकि Flipkart की SASA LELE 2026 सेल में रियलमी अपनी पावरफुल P4 सीरीज के फोन्स पर जबरदस्त डिस्काउंट और ऑफर्स दे रहा है।

Flipkart SASA LELE Sale 2026 के तहत ये ऑफर्स 8 मई से शुरू होंगे और 15 मई तक चलेंगे। कुछ डिवाइसेस के लिए अर्ली बर्ड ऑफर 4 मई से ही शुरू हो जाएंगे, जिससे यूजर्स को पहले खरीदने का मौका मिलेगा।

इस सेल में रियलमी का सबसे बड़ी 10001mAh बैटरी फोन Realme P4 Power 5G, 4000 रुपए तक की छूट पर बेचा जा रहा है। इसके साथ ही realme P4 Pro 5G, realme P4 5G पर भी गजब का डिस्काउंट दिया जा रहा है। डिटेल में जानिये किस फोन पर कितने रुपए की छूट:

जबरदस्त छूट
realme P4 Power 5G के 8GB + 128GB वेरिएंट की कीमत ₹27,999 है, लेकिन ऑफर्स के बाद यह करीब ₹23,999 में मिल सकता है। इसमें ₹2000 का प्राइस डिस्काउंट और ₹2000 का बैंक ऑफर शामिल है। इसके अन्य वेरिएंट भी छूट के साथ उपलब्ध हैं। 8GB + 256GB वैरिएंट को आप डिस्काउंट के बाद 25,999 रुपए में खरीद सकते हैं।

डिस्काउंट
realme P4 Pro 5G पर भी शानदार ऑफर दिया जा रहा है। इसका 8GB + 128GB वेरिएंट ₹28,999 का है, लेकिन ऑफर के बाद यह ₹24,999 में मिल सकता है। इसमें ₹3000 का डिस्काउंट और ₹1000 का बैंक ऑफर शामिल है।

अगर आपका बजट कम है, तो realme P4 5G एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है।इसका 6GB + 128GB वेरिएंट सेल में ऑफर के बाद 19,999 रुपए में बेचा जा रहा है। वहीं 8GB + 128GB मॉडल 20,999 रुपए में खरीद सकते हैं।

फीचर्स
फोन में 10000mAh की बैटरी दी गई है, जिससे यह आसानी से 2 दिन तक चल सकता है। कैमरा की बात करें तो इसमें 50MP का OIS कैमरा मिलता है, जो फोटो को ज्यादा स्टेबल और क्लियर बनाता है, खासकर लो-लाइट में। फोन में बड़ा FHD+ डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट और पावरफुल प्रोसेसर दिया गया है, जिससे गेमिंग और मल्टीटास्किंग स्मूद रहती है। साथ ही यह फोन वॉटर और डस्ट रेसिस्टेंट (IP रेटिंग) के साथ आता है।

स्पेसिफिकेशन
realme P4 Pro में बड़ा AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है, जिससे स्क्रीन काफी स्मूद और ब्राइट दिखती है। कैमरा सेटअप में 50MP प्राइमरी कैमरा (OIS सपोर्ट) मिलता है, जिससे फोटो और वीडियो दोनों में अच्छी क्वालिटी मिलती है। इसके साथ पावरफुल चिपसेट और 8GB/12GB RAM ऑप्शन मिलते हैं, जिससे फोन का इस्तेमाल तेज और बिना लैग के होता है। फोन में 7000mAh की बैटरी और फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है।

होर्मुज में फंसे जहाजों को निकालेगा यूएस, ट्रंप ने किया प्रोजेक्ट फ्रीडम का ऐलान

नई दिल्ली। खाड़ी क्षेत्र में बढ़ते तनाव के बीच, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ‘प्रोजेक्ट फ्रीडम’ नामक एक नई पहल की घोषणा की है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे कमर्शियल जहाजों को सुरक्षित बाहर निकालना है। इसके साथ ही, ट्रंप ने इस क्षेत्र में जारी संघर्ष को समाप्त करने के लिए ईरान द्वारा दिए गए नवीनतम प्रस्ताव को भी खारिज कर दिया है।

क्या है ‘प्रोजेक्ट फ्रीडम

रविवार को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर एक पोस्ट में राष्ट्रपति ट्रंप ने बताया कि दुनिया भर के कई देशों ने अमेरिका से मदद मांगी है, ताकि इस रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण जलमार्ग से उनके जहाजों को सुरक्षित निकाला जा सके।

निर्दोष देशों की मदद: ट्रंप ने कहा कि जिन देशों के जहाज फंसे हुए हैं, उनका मध्य पूर्व के मौजूदा हिंसक विवाद से कोई लेना-देना नहीं है। वे केवल परिस्थितियों के शिकार हुए हैं। यह रेस्क्यू ऑपरेशन मध्य पूर्व के समयानुसार सोमवार सुबह से शुरू किया जाएगा।

ट्रंप ने इसे एक मानवीय कदम बताया है। उन्होंने चिंता जताई कि फंसे हुए कई जहाजों में भोजन और अन्य जरूरी चीजों की भारी कमी हो रही है, जो बड़े चालक दल (क्रू) के स्वास्थ्य के लिए खतरा है।

ट्रंप ने स्पष्ट शब्दों में चेतावनी भी दी है कि अगर अमेरिका के इस ‘मानवीय अभियान’ में किसी भी तरह की बाधा डालने की कोशिश की गई, तो उसका सख्ती और ताकत के साथ जवाब दिया जाएगा। ट्रंप ने यह भी बताया कि उनके प्रतिनिधि ईरान के साथ “बेहद सकारात्मक बातचीत” कर रहे हैं, जिसके अच्छे नतीजे सामने आ सकते हैं।

एक तरफ जहां ट्रंप ईरान के साथ बातचीत को सकारात्मक बता रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ उन्होंने ईरान के उस प्रस्ताव को नामंजूर कर दिया है जो क्षेत्रीय संघर्ष को सुलझाने के लिए लाया गया था।

प्रस्ताव मुझे स्वीकार नहीं: ‘द टाइम्स ऑफ इजराइल’ और ‘कान न्यूज’ की रिपोर्ट के अनुसार, ट्रंप ने एक संक्षिप्त फोन कॉल में कहा कि उन्होंने ईरानी प्रस्ताव का अच्छे से अध्ययन किया है और यह उन्हें बिल्कुल स्वीकार्य नहीं है।

सैन्य अभियान पर ट्रंप का बयान: ट्रंप ने कहा कि उनका सैन्य अभियान शानदार तरीके से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा, “ईरानी समझौता करना चाहते हैं, लेकिन उन्होंने जो पेशकश की है, मैं उससे संतुष्ट नहीं हूं।” हालांकि, उन्होंने यह नहीं बताया कि उन्हें प्रस्ताव की किन बातों पर आपत्ति है।

क्या है ईरान का 14-सूत्रीय प्रस्ताव?

ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने पुष्टि की है कि ईरान ने अमेरिका का जवाब पाकिस्तान (मध्यस्थ) के जरिए प्राप्त कर लिया है और फिलहाल उसकी समीक्षा कर रहा है।

ईरान की तस्नीम न्यूज एजेंसी के मुताबिक, अमेरिका के 9-सूत्रीय प्रस्ताव के जवाब में ईरान ने पाकिस्तान के जरिए एक 14-सूत्रीय प्रस्ताव भेजा था। इस प्रस्ताव की मुख्य बातें इस प्रकार हैं:

  • युद्ध की पूर्ण समाप्ति: ईरान ने लेबनान सहित सभी मोर्चों पर युद्ध पूरी तरह से समाप्त करने की मांग की है।
  • 30 दिन बनाम 2 महीने: अमेरिका ने जहां दो महीने के युद्धविराम का प्रस्ताव दिया था, वहीं ईरान का मानना है कि सभी मुद्दों को 30 दिनों के भीतर सुलझाया जाना चाहिए और सिर्फ युद्धविराम बढ़ाने के बजाय युद्ध को पूरी तरह खत्म करने पर जोर होना चाहिए।
  • परमाणु मुद्दा शामिल नहीं: ईरान ने स्पष्ट किया है कि यह 14-सूत्रीय प्रस्ताव पूरी तरह से क्षेत्रीय संघर्ष को समाप्त करने के लिए है और इसमें परमाणु कार्यक्रम का मुद्दा शामिल नहीं है।

ईरान की अन्य प्रमुख मांगें

  1. सैन्य आक्रामकता के खिलाफ गारंटी।
  2. ईरान के आसपास के क्षेत्र से अमेरिकी सैन्य बलों की वापसी।
  3. ईरान की फ्रीज की गई (रोकी गई) संपत्तियों की वापसी।
  4. ईरान पर लगे सभी प्रतिबंधों को हटाना।
  5. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के लिए एक नए तंत्र की शुरुआत।

संक्षेप में, अमेरिका और ईरान के बीच कूटनीतिक बातचीत जारी है, लेकिन दोनों देशों की शर्तों में भारी अंतर होने के कारण अभी तक किसी ठोस समझौते पर सहमति नहीं बन पाई है। इस बीच, अमेरिका अपने ‘प्रोजेक्ट फ्रीडम’ के जरिए फंसे हुए व्यापारिक जहाजों को निकालने जा रहा है।

असम में कांग्रेस नेता गौरव गोगोई की करारी शिकस्त, बंगाल में BJP को दो तिहाई बहुमत

नई दिल्ली। Vidhan Sabaha Chunav Parinam 2026: पश्चिम बंगाल, केरल, तमिलनाडु, असम और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव के बाद काउंटिंग का दौर जारी है। हालांकि, अब तक के रुझानों में सभी प्रमुख राज्यों में नई सरकार को लेकर तस्वीर साफ होती दिख रही है। पश्चिम बंगाल में 15 साल बाद ममता बनर्जी के हाथ से सत्ता खिसकती दिख रही है। यहां बीजेपी रुझानों में बहुमत के पार जा चुकी है।

तमिलनाडु में एक्टर विजय की पार्टी टीवीके गेमचेंजर बन कर उभरी है। उसने सत्ताधारी डीएमके गठबंधन को रुझानों में पीछे छोड़ दिया है। असम में रुझानों की बात करें तो बीजेपी गठबंधन लगातार तीसरी बार सरकार बनाने जा रही है। पुडुचेरी में भी एनडीए गठबंधन को बढ़त नजर आ रही। केरल में जरूर कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूडीएफ को बढ़त दिख रही है।

पश्चिम बंगाल और असम समेत पांच राज्यों में नतीजों की तस्वीर लगभग साफ हो गई है। बंगाल में बीजेपी 200 सीटों के करीब पहुंच गई है। वहीं असम में भी BJP की आंधी आई है और पार्टी को स्पष्ट बहुमत मिल रहा है। तमिलनाडु में इस बार खेल ही बदल गया। ऐक्टर विजय की टीवीके बहुमत के करीब पहुंच गई है। इधर केरल में कांग्रेस गठबंधन ने जीत का दावा कर दिया है। पुडुचेरी में फिर से एनडीए की सरकार रिपीट होती नजर आ रही है।

Gold price: MCX पर सोने-चांदी की कीमतें लुढ़की, जानिए आज के भाव

नई दिल्ली। Gold price today: MCX में शुरुआती कारोबार में सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। चांदी का रेट भी नीचे आ गया है। डॉलर की मजबूती और महंगाई बढ़ने की आशंका का असर सोने और चांदी की कीमतों पर दिखाई दे रहा है। इसके अलावा कच्चे तेल का रेट लगातार 100 डॉलर के ऊपर ही बना हुआ जिसकी वजह से भी गोल्ड की रफ्तार पर असर पड़ा है।

MCX गोल्ड जून फ्यूचर्स 0.23 प्रतिशत की गिरावट के साथ 151005 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर ट्रेड कर रहा है। वहीं, एमसीएक्स सिल्वर जुलाई फ्यूचर्स का रेट 0.15 प्रतिशत की गिरावट के बाद 250549 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर ट्रेड कर रहा है। बता दें, आज डॉलर इंडेक्स में 0.06 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। जिसका असर गोल्ड मार्केट पर दिख रहा है।

Prithvifinmart Commodity Research के मनोज कुमार जैन कहते हैं, “गोल्ड को 4632 डॉलर से 4600 रुपये के स्तर पर सपोर्ट दिखा रहा है। वहीं, 4700 से 4740 डॉलर पर रेसिस्टेंस दिखा रहा है। सिल्वर का सपोर्ट प्राइस 74.40 डॉलर या 72 डॉलर है। वहीं, 78.80 डॉलर से 80.40 डॉलर प्रति ट्रॉय रेसिस्टेंस दिखा रहा है।”

किन अपडेट्स पर रहेगी गोल्ड की नजर (gold market eyeing on these updates)
रविवार को ट्रंप ने कहा था कि अमेरिके प्रतिनिधियों की ईरान के साथ काफी पॉजिटिव बातचीत हुई है। पश्चिम एशिया में हुए घमासान की वजह से सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है।

पिछले हफ्ते यूएस फेड रिजर्व ने ब्याज दरों को 3.5 प्रतिशत से 3.75 प्रतिशत तक बरकरार रखा था। आंकड़ों के अनुसार पर्सनल कंजम्पशन एक्सपेंडिचर प्राइस इंडेक्स में 0.70 प्रतिशत का इजाफा हुआ था। जोकि मार्च 2022 के बाद सबसे बड़ी बढ़ोतरी है।

गुरुवार को गोल्ड का रेट
गुरुवार को इंडियन बुलियंस ज्वैलर्स एसोसिएशन की रिपोर्ट 24 कैरेट गोल्ड का रेट 148652 रुपये था। 23 कैरेट गोल्ड का रेट 148057 रुपये, 22 कैरेट गोल्ड का रेट 136165 रुपये, 18 कैरेट गोल्ड का रेट 111489 रुपये और 14 कैरेट गोल्ड का रेट 86961 रुपये प्रति 10 ग्राम था। बता दें, गुरुवार को चांदी का रेट 236882 रुपये प्रति किलोग्राम था।

Market: चुनाव नतीजों से पहले सेंसेक्स 600 अंक उछला, निफ्टी 24 हजार के पार

नई दिल्ली। Stock Market, May 4, 2026 : शेयर बाजार ने सोमवार सुबह को मजबूत शुरुआत की। एशियाई बाजारों में तेजी और कच्चे तेल की कीमतों में नरमी का असर भारतीय बाजार पर भी साफ दिखा। शुरुआती कारोबार में निवेशकों का रुझान खरीदारी की ओर रहा।

सुबह 9:17 बजे के आसपास निफ्टी 50 करीब 0.7 प्रतिशत यानी 164.65 अंकों की बढ़त के साथ 24,162.20 के स्तर पर कारोबार करता दिखा। वहीं, सेंसेक्स भी 621.31 अंक यानी 0.81 प्रतिशत चढ़कर 77,534.81 पर पहुंच गया।

निफ्टी 50 में सबसे ज्यादा तेजी वाले शेयरों में बजाज ऑटो, मारुति सुजुकी इंडिया और अदानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन शामिल रहे। इन कंपनियों के शेयरों में अच्छी खरीदारी देखने को मिली, जिससे इंडेक्स को सहारा मिला।

बड़े शेयरों के साथ-साथ मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी मजबूती रही। निफ्टी मिडकैप इंडेक्स लगभग 0.73 प्रतिशत और निफ्टी स्मॉलकैप इंडेक्स 0.89 प्रतिशत तक ऊपर कारोबार कर रहे थे। इससे साफ है कि बाजार में व्यापक रूप से सकारात्मक माहौल बना हुआ है।

सेक्टर के स्तर पर नजर डालें तो ऑटो, रियल्टी और मेटल सेक्टर में सबसे ज्यादा तेजी देखने को मिली। इन सेक्टरों के शेयरों में निवेशकों ने जमकर खरीदारी की। दूसरी ओर, मीडिया, आईटी और प्राइवेट बैंक सेक्टर में कुछ दबाव देखने को मिला, जहां हल्की गिरावट दर्ज की गई।

घरेलू स्तर पर निवेशकों की नजर आज होने वाले विधानसभा चुनावों के नतीजों पर भी टिकी हुई है। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनाव परिणाम बाजार की दिशा तय करने में अहम भूमिका निभा सकते हैं। नतीजों के आधार पर निवेशकों की धारणा में बदलाव संभव है।

वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव भी बाजार को प्रभावित कर रहा है। सोमवार को ब्रेंट क्रूड की कीमतों में शुरुआत में करीब 2.45 प्रतिशत तक की गिरावट आई। यह गिरावट उस समय आई जब अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ‘ऑपरेशन फ्रीडम’ का ऐलान किया। इस योजना के तहत अमेरिका होर्मुज जलडमरूमध्य में फंसे जहाजों के लिए सुरक्षित रास्ता सुनिश्चित करने की बात कर रहा है।

हालांकि, बाद में कच्चे तेल की कीमतों में थोड़ी रिकवरी देखने को मिली और ब्रेंट क्रूड मामूली बढ़त के साथ 108.24 डॉलर प्रति बैरल के आसपास कारोबार करता दिखा।

भव्या पंडित और अनिल श्रीवास्तव के सुरों ने साधा संगीत के दीवानों को

सृजन द स्पार्क: लाइव म्यूजिक कॉन्सर्ट

कोटा। रविवार की शाम कोटा के सी.पी. ऑडिटोरियम में सुरों का एक ऐसा जादू बिखरा कि संगीत-प्रेमी देर रात तक अपनी सीटें छोड़ने को तैयार नहीं थे। ‘सृजन द स्पार्क’ के तत्वावधान में आयोजित लाइव म्यूजिक कॉन्सर्ट सायं 7.15 बजे आरम्भ हुआ और रात के गहरे होने के साथ-साथ सुरों की लहरें भी और अधिक गहरी होती चली गईं।

कार्यक्रम का शुभारंभ शिक्षाविद राजेश माहेश्वरी, भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश जैन, एडि.कमीश्नर जीएसटी सुनिता डागा, राजेश पाटौदी, अध्यक्ष डा.विजय सरदाना, सचिव संजीव अग्रवाल, उपाध्यक्ष अनिमेष जैन, राजकुमार जैन एवं अमित बंसल, कोषाध्यक्ष विकास अजमेरा ने दीप प्रज्वलन से किया।

शाम की पहली प्रस्तुति के साथ ही सुप्रसिद्ध पार्श्वगायिका भव्या पंडित ने श्रोताओं का दिल जीत लिया। ‘आओ हुज़ूर’, ‘ये है रेशमी ज़ुल्फ़ों का अंधेरा’, ‘दिल चीज़ क्या है’, ‘लग जा गले’ और ‘मोह मोह के धागे’ जैसे कालजयी गीतों के बाद जब उन्होंने ‘रंजिश ही सही’, ‘मुझसे पहली सी मुहब्बत’ और ‘तेरी आँखों के सिवा’ की तानें छेड़ीं तो ऑडिटोरियम में सन्नाटा छा गया। ‘कजरा मोहब्बतवाला’, ‘झुमका गिरा रे’ और ‘इश्क़ सुफ़ियाना’ पर श्रोता अपने आप थिरकने लगे।

रात गहराते-गहराते ‘के-किशोर कुमार’ के नाम से विख्यात अनिल श्रीवास्तव ने मंच संभाला और ‘एक हसीना थी’, ‘मेरे सपनों की रानी’, ‘ज़िंदगी एक सफ़र है सुहाना’, ‘ओ हंसिनी’, ‘हमें तुमसे प्यार कितना’ और ‘पल पल दिल के पास’ सुनाकर श्रोताओं को किशोर कुमार की सुनहरी यादों में डुबो दिया।

कार्यक्रम का सबसे भावपूर्ण पल वह था जब दोनों कलाकारों ने ‘तेरे बिना ज़िंदगी से’, ‘कोरा कागज़’, ‘सलामे इश्क़’ और ‘परदेसिया’ जैसे युगल गीत प्रस्तुत किए। ‘चाँद फिर निकला’, ‘छाप तिलक’ और ‘दमादम’ की प्रस्तुति पर तो ऑडिटोरियम तालियों से गूँज उठा।

रात के अंतिम पहर में ‘अभी न जाओ छोड़कर’, ‘होठों से छू लो तुम’ और ‘इन आँखों की मस्ती’ की धुनों के साथ जब कार्यक्रम की समाप्ति हुई, तब भी श्रोता उठने को तैयार नहीं थे। कार्यक्रम के प्रोजेक्ट डायरेक्टर विवेक जैन उत्सव बडजात्या रहे।

इस अवसर पर कार्यक्रम में सरंक्षक प्रेम भाटिया, संरक्षक गोविंद माहेश्वरी, बृजेश माहेश्वरी, नवीन माहेश्वरी, चंद्रशेखर शर्मा, ज्ञान चंद जैन, नितेश माहेश्वरी, संदीप जैन, मनीष पाटनी, कुलदीप माथुर एवं अलंकार सहित संगीत प्रेमी देर रात तक लाइव म्यूजिक कॉन्सर्ट का आनंद लेते रहे।