असम में कांग्रेस नेता गौरव गोगोई की करारी शिकस्त, बंगाल में BJP को दो तिहाई बहुमत

0
16

नई दिल्ली। Vidhan Sabaha Chunav Parinam 2026: पश्चिम बंगाल, केरल, तमिलनाडु, असम और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव के बाद काउंटिंग का दौर जारी है। हालांकि, अब तक के रुझानों में सभी प्रमुख राज्यों में नई सरकार को लेकर तस्वीर साफ होती दिख रही है। पश्चिम बंगाल में 15 साल बाद ममता बनर्जी के हाथ से सत्ता खिसकती दिख रही है। यहां बीजेपी रुझानों में बहुमत के पार जा चुकी है।

तमिलनाडु में एक्टर विजय की पार्टी टीवीके गेमचेंजर बन कर उभरी है। उसने सत्ताधारी डीएमके गठबंधन को रुझानों में पीछे छोड़ दिया है। असम में रुझानों की बात करें तो बीजेपी गठबंधन लगातार तीसरी बार सरकार बनाने जा रही है। पुडुचेरी में भी एनडीए गठबंधन को बढ़त नजर आ रही। केरल में जरूर कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूडीएफ को बढ़त दिख रही है।

पश्चिम बंगाल और असम समेत पांच राज्यों में नतीजों की तस्वीर लगभग साफ हो गई है। बंगाल में बीजेपी 200 सीटों के करीब पहुंच गई है। वहीं असम में भी BJP की आंधी आई है और पार्टी को स्पष्ट बहुमत मिल रहा है। तमिलनाडु में इस बार खेल ही बदल गया। ऐक्टर विजय की टीवीके बहुमत के करीब पहुंच गई है। इधर केरल में कांग्रेस गठबंधन ने जीत का दावा कर दिया है। पुडुचेरी में फिर से एनडीए की सरकार रिपीट होती नजर आ रही है।