UGC NET 2022 फेज-3 का शेड्यूल जारी, यहां जानिए पूरी डिटेल

0
248

नई दिल्ली। UGC NET Phase-3 Dates: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने आज तीसरे चरण की यूजीसी नेट परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया है। यूजीसी नेट दिसंबर 2021 और जून 2022 (मर्ज साइकल) के फेज-3 की परीक्षा की विषयवार तिथियां आधिकारिक वेबसाइट nta.ac.in पर जाकर देखी जा सकती है। फेज-3 एग्जाम 23, 29, 30 सितंबर और 1 अक्टूबर, 8, 10, 11, 12, 13 और 14 अक्टूबर को होंगे।

यहां देखें एग्जाम डेट्स

  • 23 सितंबर, 2022: असमिया, बंगाली, बोडो, उर्दू
  • 29 सितंबर, 2022: कॉमर्स, इलेक्ट्रॉनिक साइंस, विजुअल आर्ट (ड्राइंग और पेंटिंग / मूर्तिकला ग्राफिक्स / एप्लाइड आर्ट / हिस्ट्री ऑफ आर्ट)
  • 30 सितंबर, 2022: पर्यावरण विज्ञान, हिंदी, प्रबंधन (बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन, मैनेजमेंट./मार्केटिंग/मार्केटिंग मैनेजमेंट/इंडस्ट्रियल रिलेशन और पर्सोनल मैनेजमेंट/कार्मिक प्रबंधन/वित्तीय प्रबंधन/सहकारी प्रबंधन)
  • 1 अक्टूबर 2022: कन्नड़, मलयालम, मराठी, पंजाबी, सामाजिक कार्य, समाजशास्त्र, तेलुगू
  • 8 अक्टूबर, 2022: कंप्यूटर साइंस और एप्लीकेशन, अर्थशास्त्र / ग्रामीण अर्थशास्त्र / सहकारिता / जनसांख्यिकी / विकास योजना / विकास अध्ययन / इकोनोमेट्रिक्स / एप्लाइड इकोनॉमिक्स / विकास अर्थशास्त्र / व्यवसाय अर्थशास्त्र
  • 10 अक्टूबर 2022: इतिहास
  • 11 अक्टूबर, 2022: एंथ्रोपॉलोजी, संगीत, राजनीति विज्ञान, लोक प्रशासन
  • 12 अक्टूबर 2022: एजुकेशन, भूगोल, उड़िया, तमिल
  • 13 अक्टूबर 2022: इंग्लिश
  • 14 अक्टूबर, 2022: प्रौढ़ शिक्षा/ कंटीन्यूइंग एजुकेशन/ एंड्रागोजी/ गैर औपचारिक शिक्षा, फोरेंसिक विज्ञान, कानून, जनसंचार और पत्रकारिता, दर्शनशास्त्र, संस्कृत और पर्यटन प्रशासन और प्रबंधन।

जानकारी के लिए इस लिंक पर क्लिक कीजिये

UGC NET 300 नंबर की होगी। परीक्षा के लिए 3 घंटे का समय मिलेगा। इस परीक्षा में दो पेपर होंगे, पेपर 1 में 50 प्रश्न और पेपर 2 में 100 प्रश्न होंगे। सभी प्रश्न वस्तुनिष्ठ होंगे । यह एक कम्प्यूटर आधारित टेस्ट होगा। यूजीसी की राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा देश के विश्वविद्यालयों, कॉलेजों असिस्टेंट प्रोफेसर, जूनिसर रिसर्च फेलोशिफ की भर्ती के लिए आयोजित की जाती है। उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय स्तर की इस परीक्षा के लिए 2021 में करीब 13 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था।