कोटा की बकरा मंडी में 10 व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव निकले

0
868

कोटा। शहर में रविवार को 9 और कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि हुई है। इन पॉजिटिव मरीजों में से 5 पुरुष और 4 महिलाएं हैं। सभी 9 मरीज बकरा मंडी के रहने वाले हैं। इसके पहले कल एक 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला में कोरोनावायरस पाया गया था। इस तरह बकरा मंडी में ही दस पॉजिटिव केस हो गए हैं। जिसके बाद आंकड़ा कोटा में 242 तक पहुंच गया है।

इन पॉजिटिव मरीजों में 22 , 42 , 55 , 60 और 60 वर्ष आयु के पुरुष शामिल हैं। इसी तरह 12 वर्षीय किशोरी, 25 ,33 और 50 वर्ष आयु की महिलायें शामिल हैं। शनिवार को भी बकरा मंडी से एक 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला में कोरोनावायरस पाया गया था।

इससे पहले इस साथ बड़ी संख्या में शुक्रवार को आई रिपोर्ट में 8 नए कोरोना संक्रमित सामने आए थे। इस तरह शुक्रवार को एक दिन में नौ कोरोना पॉजिटिव मिलने से संक्रमितों का आंकड़ा 232 पर पहुंच गया था।