कोटा में होमगार्ड का जवान कोरोना पॉजिटिव, संख्या बढ़कर हुई 108

0
612

कोटा। शहर में मंगलवार को कोरोना पॉजिटिव मरीजों का आंकडा बढ़कर 108 तक पहुंच गया। मकबरा थाने के पुलिसकर्मी के बाद एक होमगार्ड भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। होमगार्ड की पत्नी सोमवार को ही कोरोना पॉजिटिव पाई गई थी। होमगार्ड वर्तमान में महावीर नगर इलाको में डयूटी कर रहा था।

इससे पहले मकबरा थाने के हैड कांस्टेबल कोरोना संक्रमित पाया गया है। जिसके बाद पुलिस महकमे में हडकंप मच गया। हैड कांस्टेबल के पॉजिटिव आने के बाद मकबरा थाने के स्टाफ को सूची बनाकर क्वारेंटाइन किया गया है। वहीं थाने पर देवेश भारद्वाज को नियुक्त किया गया है। साथ ही अन्य पुलिसकर्मियों के सैंपल भी लिए गए हैं।

सैंपलिंग को लेकर सवालिया निशान चिकित्सा विभाग और प्रशासन पर खडे हो रहे है। शहर में सैंपल जितने लिए जाने चाहिए, जिन इलाकों में सैंपलिंग होनी चाहिए वहां हो नही रही है। जहां पॉजिटिव केस सामने आ रहे है,केवल वहीं रैंडम सैंपलिंग की जा रही है।