मां काली भक्तों की झोली भरने आई, परिजात कॉलोनी में नवरात्र की धूम

0
68

कोटा। नवरात्रि का उत्साह व उमंग पूरे शहर में सिर चढ़कर बोल रहा है। शारदीय नवरात्री पर मां शाक्ति को प्रसन्न करने के लिए कई आयोजन किए जा रहे हैं। परिजात कॉलोनी मे हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी माता रानी का र्कीतन कर माँ स्कन्द माता का स्वरूप में आह्वान किया गया।

कीर्तन मंडल की संस्थापक संयोजक राज मल्होत्रा व नीना नारंग ने बताया कि बड़चढ कर लोगो में इसमें हिस्सा लिया। यह कीर्तन विगत 20वर्षों से निरंतर चला रहा है। प्रभा विजय ने बताया कि माँ काली के रूप में प्रवेश सोनी भक्तों की झोली भरने आई। सभी ने मिलकर मां काली की आराधना की और उत्साह से मधुर मां भगवती के गीतों से उन्हे रिझाया। महिलाओं ने भक्तिरस में नृत्य किया।

मधुर भजन गायिका गिरजा विजय,वार्ड 70 की पार्षद रीटा सलूजा ,निर्मला,कविता विजय ,गिरजेश विजय ,मन्जू गुप्ता,रेखा गोयल सोनाली,सविता भारद्वाज ,मंगला मोदी ,अलका शारदा ,रीटा सिंह निशा गम्भीर, गायत्री जैन, शैला जोशी, शकुन पुरसवानी, सुमन राजावत, रुकमणी मीणा, अनीता जैन, अमिता मित्तल, शशि शर्मा, नीलू शर्मा, सरोज शर्मा, ऊषा विजय, हेमा अग्रवाल आदि ने अपनी मधुर आवाज में माँ की कीर्तन किया।