टोयोटा अर्बन क्रूजर आइकॉन 15 मई को होगी लॉन्च, जानिए फीचर्स

    0
    106

    नई दिल्ली। Toyota Urban Cruiser Icon SUV: टोयोटा अपनी नई SUV अर्बन क्रूजर आइकॉन का 15 मई को ग्लोबल डेब्यू करने वाली है। इसे सबसे पहले इंडोनेशियाई बाजार में बेचा जाएगा। भारत के साथ ग्लोबल बाजार में इसका सीधा मुकाबला हुंडई क्रेटा से होगा।

    टोयोटा अपनी अर्बन क्रूजर SUV को भारत में बंद कर चुकी है। ऐसे में वो इस नए नाम के साथ एक बार फिर वापसी कर सकती है। इस मारुति की न्यू ब्रेजा SUV के प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है।

    टोयोटा की यह नई SUV राइज (Raize) के ऊपर का मॉडल होगा, जो चार मीटर लंबी है। माना जा रहा है ये लगभग 4.3 मीटर लंबी होगी। यह 5-सीटर SUV होगी। इसके व्हीलबेस को अवांजा के साथ शेयर करने की संभावना है। जो 2,655mm है। दूसरी तरफ हुंडई क्रेटा का व्हीलबेस 2,610mm है। यानी ये क्रेटा पर भारी बैठ सकती है।

    ग्रैंड विटारा के फीचर्स: अर्बन क्रूजर हाइराइडर में मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा के साथ कई समानताएं हैं। इसके साथ ही अपकमिंग अर्बन क्रूजर आइकॉन उसी DNGA आर्किटेक्चर पर बेस्ड होगी जिसका उपयोग टोयोटा के सब-ब्रांड Daihatsu में किया जाता है। DNGA पहले से ही राइज सब-फोर-मीटर SUV में इस्तेमाल किया गया है। जिसे ASEAN बाजारों में बेचा जाता है।

    पावरट्रेन :अर्बन क्रूजर आइकॉन के पावरट्रेन की डिटेल वैसे तो सामने नहीं आई लेकिन माना जा रहा है कि कंपनी इसमें 1.5-लीटर पेट्रोल / हाइब्रिड इंजन का इस्तेमाल कर सकता है। वहीं, लोअर वैरिएंट को नॉन-हाइब्रिड वर्जन से जोड़ा जा सकता है। टोयोटा अर्बन क्रूजर आइकॉन को भारत में शोकेस नहीं किया जाएगा।