कोटा मंडी/ ऊंचे भाव पर मांग कमजोर रहने से सोयाबीन, उड़द के भाव औंधे मुंह गिरे

0
281

कोटा। भामाशाह अनाज मंडी में मंगलवार को लिवाली निकलने से गेहूं 25 रुपये, धान 50 रुपये और ज्वार 200 रुपए प्रति क्विंटल तेज़ बिकी। ऊंचे भाव पर लिवाली कमजोर रहने से सोयाबीन 200 और उड़द 150 रुपए प्रति क्विंटल मंदी बिकी। मंडी में सभी जिंसों की मिलाकर करीब डेढ़ लाख बोरी और लहसुन की 4000 कट्टे की आवक रही। जिंसों के भाव रुपए प्रति क्विंटल इस प्रकार रहे-

गेहूं मिल दडा 2470 से 2525 गेहूं एवरेज 2525 से 2550 बेस्ट टुकड़ी 2550 से 2600 जौ 2000 से 2400 ज्वार नई शंकर 2100 से 2600, बाजरा 1800 से1900 मक्का नई 1700 से 2100 मक्का सफेद 2200 से 2400 रुपए प्रति क्विंटल।

धान नया (1509) 2800 से 3300, धान सुगन्धा 2400 से 29250, धान ( 1718) 2800 से 3450 धान ( 1121 ) 2800 से 3600, धान (पूसा-1) 2600 से 3600 रुपए प्रति क्विंटल। सोयाबीन 5000 से 5900, सरसों 6000 से 6590 अलसी 5200 से 6200 तिल्ली 11000 से 14500 रुपए प्रति क्विंटल।

मसूर 5000 से 6000, मूंग हरा 5000 से 6200 चना देशी नया बेस्ट 4200 से 4300 चना देशी मिडियम 4150 से 4250 चना पेप्सी 4000 से 4401 चना मौसमी 4100 से 4300 चना कांटा नया 4000 से 4200 उड़द एवरेज 4000 से 5500 बेस्ट 6000 से 6500 रुपए प्रति क्विंटल।

धनिया बादामी 9000 से 9700 ईगल 9500 से 10200 नया रंगदार 11500 से 12500 रुपए प्रति क्विंटल। लहसुन 600 से 5000 लहसुन बेस्ट 5000 से 5500 ग्वार 3500 से 4300 मैथी 4000 से 5150 कलौंजी 9000 से 11800 रुपए प्रति क्विंटल।