इंदौर बाजार/ सोयाबीन रिफाइंड तेल में सुधार, शक्कर के भाव गिरे

0
203

इंदौर। स्थानीय खाद्य तेल बाजार में शुक्रवार को त्योहारी ग्राहकी निकलने से सोयाबीन रिफाइंड तेल के भाव में गुरुवार की तुलना में सुधार रहा। सियागंज किराना बाजार में शक्कर के भाव में 20 रुपये प्रति क्विंटल की गिरावट रही। कारोबारी सूत्रों के मुताबिक शक्कर में आठ गाड़ी की आवक हुई।

तिलहन: सरसों (निमाड़ी) 5800 से 6000, सोयाबीन 4200 से 5000 रुपये प्रति क्विंटल। तेल: मूंगफली तेल 1670 से 1690, सोयाबीन रिफाइंड तेल 1270 से 1275, सोयाबीन साल्वेंट 1235 से 1240, पाम तेल 995 से 1000 रुपये प्रति 10 किलोग्राम।

कपास्या खली: कपास्या खली इंदौर 2000, कपास्या खली देवास 2000, कपास्या खली उज्जैन 2000, कपास्या खली खंडवा 1950, कपास्या खली बुरहानपुर 1950 रुपये प्रति 60 किलोग्राम बोरी। कपास्या खली अकोला 2950 रुपये प्रति क्विंटल।

शक्कर: शक्कर 3660 से 3700, शक्कर (एम) 3760 से 3800 रुपये प्रति क्विंटल। खोपरा गोला: खोपरा गोला 158 से 178 रुपये प्रति किलोग्राम। खोपरा बूरा 1900 से 3175 रुपये प्रति 15 किलोग्राम।

हल्दी: हल्दी (खड़ी) सांगली 160 से 162, हल्दी (खड़ी) निजामाबाद 100 से 120, पिसी हल्दी 165 से 185 रुपये प्रति किलोग्राम। साबूदाना: साबूदाना 5500 से 7000, पैकिंग में 7200 से 7300 रुपये प्रति क्विंटल। आटा-मैदा: गेहूं आटा 1410, मैदा 1490, रवा 1600, चना बेसन 3300 रुपये प्रति 50 किलोग्राम।