सेंसेक्स 85 अंक फिसल कर 57 हजार से नीचे बंद, निफ्टी 17,069 पर

0
279

मुंबई। सप्ताह के पहले कारोबार दिन सोमवार को शेयर बाजार लाल निशान पर बंद हुआ । बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 85 अंक यानी 0.15 फीसदी की गिरावट के साथ 56,976 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी सूचकांक 33 अंक या 0.20 फीसदी फिसलकर 17,069 के स्तर पर बंद हुआ।

इससे पहले कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच बीएसई का सेंसेक्स सूचकांक 483 अंक या 0.85 फीसदी की गिरावट के साथ 56,577 के स्तर पर खुला था, जबकि निफ्टी सूचकांक ने 145 अंक या 0.85 फीसदी फिसलकर 17 हजार के नीचे 16,958 के स्तर पर कारोबार शुरू किया था। कारोबारी दिन के दौरान सेंसेक्स 631 अंक तक टूटा था।

मिडकैप और स्मॉल कैप में भी गिरावट
BSE का मिडकैप और स्मॉल कैप 100 अंक से ज्यादा की गिरावट रही। मिड कैप में अजंता फार्मा, जील, सुप्रीम इंडस्ट्री, सुप्रीम इंडिया, इंडुरेंस, वरूण बिवरेज, बजाज होल्डिंग और टाटा पावर में तेजी रही, जबकि क्लीन, आइडिया, AB कैपिटल, अपोलो हॉस्पिटल, ऑयल, माइंड ट्री, अशोक ले लैंड और जेएसडब्लू एनर्जी में गिरावट रही। स्मॉल कैप में टाटा केमिकल, गोकलदास एक्सप्रेस, वादीलाल इंडस्ट्री, यारी, चेन्नई पेट्रो और कैन फिन होम्स में तेजी रही।

रियल्टी सेक्टर में सबसे ज्यादा गिरावट
निफ्टी के 11 इंडेक्स में से 10 में गिरावट और 1 में तेजी रही। इसमें IT, मेटल और रियल्टी में सबसे ज्यादा गिरावट रही। वहीं बैंक, ऑटो, फाइनेंशियल सर्विस, FMCG, फार्मा, PSU बैंक में मामूली बढ़त रही। वहीं सिर्फ प्राइवेट बैंक में बढ़त रही।