चोरों से परेशान कोटा थोक फल -सब्जी मंडी के व्यापारी, दी मंडी बंद की चेतावनी

0
379

कोटा। थोक फल-सब्जी मंडी में लगातार हो रही चोरियों से परेशान व्यापारियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को गुमानपुरा पुलिस से भेंट कर अनिश्चितकाल के लिए शनिवार से मंडी बंद करने की चेतावनी दी।

आदर्श कोटा थोक फ्रूट वेजिटेबल मर्चेंट यूनियन के अध्यक्ष निरंजन मण्डावत ने बताया कि फल सब्जी मंडी के व्यापारियों ने 1 घंटे तक एसएचओ से चर्चा कर चोरों के बारे में जानकारी दी। व्यापारियों ने कहा कि थोक फल सब्जी मंडी में चोरों का आतंक बहुत बढ़ गया है।

यूनियन के अध्यक्ष निरंजन मंडावत एव संघ के महासचिव संतोष मेहता ने कहा कि इस भय के वातावरण में हम थोक फल सब्जी मंडी में व्यापार नहीं कर सकते। चोरों का आतंक इतना है कि दिनदहाड़े कृषि जिंसों वह अन्य सामानों की चोरियां करते हैं। यदि इन चोरों को हमारे प्रतिनिधि या व्यापारी रंगे हाथों पकड़ते हैं तो चाकू निकाल कर धमकाते हैं।

उन्होंने बताया कि व्यापारियों ने 18 सितंबर से अनिश्चितकाल के लिए थोक फल सब्जी मंडी बंद करने का निर्णय ले रखा था, लेकिन गुमानपुरा थाना एसएचओ से चोरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के आश्वासन के बाद मंडी खुली रखने निर्णय लिया गया।

यूनियन कार्यालय पर सभी व्यापारियों की बैठक रखी गई बैठक में निर्णय लिया गया यदि चोरों को शीघ्र गिरफ्तारी नहीं की गई तो आगे की आंदोलन की रूपरेखा तैयार की जाएगी। प्रतिनिधिमंडल में महामंत्री चंद्रप्रकाश नागर, जाकिर हुसैन, कोषाध्यक्ष भंवरलाल नागर, शकील अहमद, धर्मराज नागर और सोनू रोहिडा आदि शामिल थे।