वेबसाइट खोलते ही चलने लगते हैं Video, ऐसे करें बंद

0
608

नई दिल्ली। इन दिनों किसी भी वेबसाइट को खोलने पर उस पर लगे वीडियो अपने आप ही चलने लगते हैं। इन Autoplay वीडियो की वजह से ना सिर्फ आपके डेटा खर्च होता है बल्कि आपका लैपटॉप भी स्लो चलने लगता है और बेवजह का वक्त बर्बाद होता है। इन वीडियो की एक और परेशानी यह है कि यह अनचाहे विज्ञापनों के होते हैं जिन्हें बेवजह देखना पड़ता है। अगर आप भी इस तरह के ऑटोप्ले वीडियो से परेशान हो चुके हैं तो हम आपके लिए आज लाए हैं एक ऐसी ट्रिक जिनकी मदद से आपको इन वीडियो से छुटकारा मिल जाएगा।

फोन में इन स्टेप्स को करें फॉलो

  • अगर आप अपने Android फोन में इन ऑटोप्ले होने वाले वीडियोज को बंद करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको सेटिंग्स में कुछ बदलाव करने होंगे।
  • इसके लिए अपने स्मार्टफोन में क्रोम ब्राउजर खोलने के बाद इसमें सबसे ऊपर तीन डॉट्स नजर आएंगे।
  • इस पर क्लिक करते ही आपको सेटिंग का ऑप्शन मिलेगा।
  • सेटिंग खोलते ही इसमें आपको साइट सेटिंग Site Settings का विकल्प मिलेगा।
  • इसमें आपको मीडिया ऑप्शन नजर आएगा।
  • यहां आपको Autoplay ऑप्शन मिलेगा जिसे आप क्लिक करने के बाद ऑफ कर सकते हैं।

Desktop के लिए इन स्टेप्स को करें फॉलो
इसी तरह अपने लेपटॉप पर भी आप इन स्टेप्स को फॉलो करते हुए Autoplay ऑप्शन बंद कर सकते हैं।

  • इसके लिए आपको अपने लैपटॉप में माउस से राइट क्लिक कर New shortcut बनाना होगा।
  • इसके बाद आपको उस पर क्लिक करना होगा, क्लिक करते ही एक विंडो खुलेगी।
  • इस विंडो में आपको Browse का विकल्प नजर आएगा।
  • इस पर क्लिक करने के बाद आपको आपके लैपटॉप या कंप्यूटर के C Drive में जाकर गूगल क्रोम को सिलेक्ट करना होगा।
  • इसके बाद आपको इसके साथ बॉक्स में –autoplay-policy=user-required लिखकर नेक्स्ट का ऑप्शन सिलेक्ट करना होगा।
  • अब आप इसे नाम देकर फिनिश कर दें।

अगर इसके बाद भी आप वीडियो बंद नहीं कर पा रहे तो फिर आपको इसके लिए Ad Blocker जैसे uBlock Origin की मदद लेनी होगी या फिर गूगल क्रोम में ही उपलब्द ऑटोप्ले ब्लॉकर एक्सटेंशन डाउनलोड करने होंगे।