तेजी के साथ खुला बाजार, सेंसेक्स 36,714 और निफ्टी 10,965 पर

0
774

नई दिल्ली।हफ्ते के तीसरे दिन शेयर बाजार में तेजी देखने को मिली है। इसमें सेंसेक्स 97.73 अंक (0.27%) और निफ्टी 30.75 अंक (0.28%) मजबूत होकर क्रमशः 36,714.54 और 10,965.10 पर खुला। बता दें कि इससे पहले मंगलवार को बाजार बढ़त के साथ ही बंद हुआ था। जिसमें सेंसेक्स 24.10 अंक (0.22%) और निफ्टी में 34.07 अंक (0.09%) की उछाल देखी गई थी।

इससे सेंसेक्स 36,616.81 और निफ्टी 10,936.35 अंकों पर बंद हुआ था।बीएसई के सेंसेक्स की बात करें तो टाटा स्टील, रिलायंस, एनटीपीसी, ओएनजीसी, कोल इंडिया, मारुती, आईटीसी, एचडीएफसी, टीसीएस, बजाज ऑटो, कोटक में तेजी देखने को मिली।