कोटा। Kota Mandi Price Today: भामाशाह अनाज मंडी में बुधवार को आवक की कमी से लहसुन 200 रुपये, सोयाबीन और गेहूं 50 रुपये तेज रहा। कमजोर उठाव से चना 50 रुपये और उड़द 200 रुपये ढीला रहा। मंडी में सभी कृषि जिंसों की मिलाकर करीब डेढ़ लाख कट्टे और लहसुन की 5000 कट्टे की आवक रही। जिंसों के भाव रुपये प्रति क्विंटल इस प्रकार रहे-
गेहूं मिल क्वालिटी 2780 से 2871, गेहूं एवरेज टुकड़ी 2870 से 2950, बेस्ट टुकड़ी 2950 से 3065, ज्वार शंकर 2000 से 2500, मक्का नयी 1750 से 2650, जौ 2500 से 2650 रुपये प्रति क्विंटल। धान (1509) नया 3400 से 4301, धान (1847) 3400 से 4150, धान (1718) 4200 से 4650 रुपये प्रति क्विंटल।
सोयाबीन 5800 से 7091, सरसो 8000 से 8551, अलसी 9500 से 10000, तिल्ली 7000 से 12500 रुपये प्रति क्विंटल। मूंग 6500 से 8000, उड़द नया 4500 से 8300, चना देशी 6500 से 6750, चना मौसमी नया 5800 से 6700, चना पेप्सी 5800 से 6751, चना डंकी 5200 से 6300, चना काबुली 5500 से 8000 रुपये प्रति क्विंटल।
लहसुन 5000 से 21000, मैथी 5800 से 6700, धनिया बादामी 14500 से 15200, धनिया ईगल 15000 से 15500, धनिया रंगदार 16000 से 17500 रुपये प्रति क्विंटल।

