2019 होंडा ब्रियो का सेकेंड जेनरेशन मॉडल पेश , जानिए खासियत

953

नई दिल्ली। इंडोनेशिया के जकार्ता में चले रहे GIIAS 2018 (Gaikindo Indonesia International Auto Show) में ब्रियो हैचबैक का सेकेंड जेनरेशन मॉडल पेश कर दिया गया। इसकी तस्वीरें सामने आई हैं। Honda Brio के इस नए मॉडल में होंडा स्मॉल आरएस कॉन्सेप्ट जैसा ही स्टाइल है। इसे 2018 इंडोनेशिया इंटरनैशनल मोटर शो में दिखाया गया था।

नई हैचबैक में सिमिलर बॉडी शेल है। फ्रंट और रियर स्टाइल को भी सेम रखा गया है। Honda ने नई Brio को दो वेरियंट्स में उतारा है। एक इसका स्टैंडर्ड मॉडल है और दूसरा स्पोर्ट। स्पोर्ट मॉडल का नाम ब्रियो आरएस है।

नई Honda Brio का फ्रंट स्टाइल फेसलिफ्टेड Mobilio MPV जैसा ही है जो कि इंडोनेशिया में बेची जाती है। नई ब्रियो में पिछला दरवाजा पुराने मॉडल के मुकाबले बड़ा है। पीछे नई Brio में फुल टेलगेट है। होंडा जल्द ही इसके इंटीरियर से जुड़े डीटेल्स भी सार्वजनिक करेगी। गाड़ी में नए अलॉय वील्ज, एलईडी प्रॉजेक्टर हेडलैम्प्स दिए गए हैं।

भारत में फिलहाल नई होंडा ब्रियो के लॉन्च की उम्मीद नहीं है। यहां इसके फर्स्ट जेनरेशन मॉडल को बहुत अच्छा रेस्पॉन्स नहीं मिला। ऐसे में नए मॉडल को लॉन्च किए जाने की उम्मीद भी न के बराबर ही है।

2019 Honda Brio में 1.2-liter i-VTEC, 4 सिलिंडर पेट्रोल इंजन दिया गया है। यह इंजन 90 पीएस का पावर और 110 न्यूटन मीटर टॉर्क जेनरेट करता है। फिलिपींस और थाइलैंड सरीखे चुनिंदा बाजारों में इसको 1.3-liter i-VTEC इंजन के साथ बेचा जाता है। यह इंजन 100 पीएस का पावर और 127 न्यूटन मीटर टॉर्क जेनरेट करता है।