कोटा। World Travel Mart London-2026: लंदन में आयोजित वर्ल्ड ट्रैवल मार्ट 2026 के शुभारंभ के अवसर पर राज्य की उप मुख्यमंत्री एवं पर्यटन मंत्री दीया कुमारी, होटल फेडरेशन आफ राजस्थान के संरक्षक सुरेंद्र सिंह शाहपुरा एवं उनकी टीम द्वारा आज एक रोड शो का आयोजन किया गया।
होटल फेडरेशन ऑफ राजस्थान कोटा डिवीजन के अध्यक्ष अशोक माहेश्वरी एवं महासचिव संदीप पाडिया ने बताया कि रोड शो में कोटा डिवीजन की टीम ने भी अपनी भागीदारी निभाकर हाडोती के पर्यटन स्थलों का प्रचार किया।
उन्होंने बताया कि वर्ल्ड ट्रैवल मार्ट के शुभारम्भ के अवसर पर राजस्थान की मुख्यमंत्री एवं पर्यटन मंत्री दीया कुमारी, पर्यटन आयुक्त रुकमणी रियार, होटल फेडरेशन आफ राजस्थान के संरक्षक सुरेंद्र सिंह शाहपुरा विशेष रूप से मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान अंतरराष्ट्रीय पर्यटन एवं हॉस्पिटैलिटी जगत से जुड़े 50 से अधिक देशों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
उनके साथ होटल फेडरेशन कोटा से मनमीत केजरीवाल एवं उनकी टीम ने हाड़ोती में पर्यटन की संभावनाओं, वैश्विक सहभागिता और नए निवेश अवसरों को लेकर संवाद किया गया। वर्ल्ड ट्रेवल मार्ट में हाड़ोती की ऐतिहासिक धरोहर, भव्य किले-महल, समृद्ध लोककला, हस्तशिल्प, वन्यजीव, खान-पान एवं प्राकृतिक सौंदर्य डॉक्यूमेंट्री फिल्म के माध्यम से चंबल रिवर फ्रंट मुकुंदरा हिल्स टाइगर रिजर्व चंबल सफारी आदि का अंतरराष्ट्रीय मंच पर प्रदर्शन किया।
वहां पर कोटा टीम ने हाड़ोती को एक उभरते हुए पर्यटन स्थल के रूप में बढ़ावा देने की पहल करते हुए इस अंतरराष्ट्रीय पर्यटन जगत के सामने हाडोती क्षेत्र की समृद्ध विरासत का इतिहास, प्राकृतिक सुंदरता, वन्य जीव और पर्यटन स्थलों का प्रस्तुतीकरण किया।
होटल फेडरेशन ऑफ राजस्थान कोटा डिवीजन के अध्यक्ष अशोक माहेश्वरी एवं महासचिव संदीप पाडिया ने बताया कि पहली बार विदेश में आयोजित वर्ल्ड ट्रेवल मार्ट में हाड़ोती को महत्व देते हुए राजस्थान के अन्य संभागों के साथ-साथ होटल फेडरेशन आफ राजस्थान कोटा डिवीजन के प्रयासों से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हाडोती का प्रमोशन करने का अवसर मिला है।

