Kota Mandi: वायदा में तीन फीसदी मंदी का सर्किट लगने से धनिया 300 रुपये लुढ़का

0
25

कोटा। Kota Mandi Price Today: भामाशाह अनाज मंडी में सोमवार को आवक बढ़ने से गेहूं 25 रुपये, सरसों 100 रुपये और सोयाबीन 50 रुपये मंदी बिकी। लहसुन 500 रुपये लुढ़क गया। एनसीडीईक्स पर वायदा में तीन फीसदी मंदी का सर्किट लगने से धनिया 300 रुपये गिर गया।

एनसीडीईएक्स पर दिसंबर का धनिया वायदा 506 रुपये गिरकर 155501 रुपये और जनवरी वायदा 530 रुपये लुढ़क कर 15340 रुपये प्रति क्विंटल पर बंद हुआ। मंडी में सभी कृषि जिंसों की मिलाकर करीब पौने तीन लाख कट्टे की आवक हुई। लहसुन की 12000 कट्टे की आवक रही। जिंसों के भाव रुपये प्रति क्विंटल इस प्रकार रहे-

गेहूं मिल क्वालिटी 2900 से 2925, गेहूं एवरेज टुकड़ी 2925 से 3025, बेस्ट टुकड़ी 3025 से 3100, ज्वार शंकर 2000 से 2500, मक्का नयी 2100 से 2840, जौ 2500 से 2650 रुपये प्रति क्विंटल।

धान (1509) गीला 3400 से 4100, सूखा 3800 से 4350, धान (1847) 3400 से 4100, धान (1718) 4200 से 4800, धान सुगन्धा 3400 से 3900, धान (पूसा-1) 4000 से 4500 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन 5500 से 7121, सरसो 8000 से 9001, अलसी 9500 से 10000, तिल्ली 12000 से 15500 रुपये प्रति क्विंटल। मूंग 6500 से 8000, उड़द 4500 से 8500, चना देशी 6600 से 6800, चना मौसमी नया 5800 से 6700, चना पेप्सी 5800 से 6701, चना डंकी 5200 से 6600, चना काबुली 5500 से 8500 रुपये प्रति क्विंटल।

लहसुन 5400 से 19500, मैथी 5800 से 7000, धनिया बादामी 14000 से 14200, धनिया ईगल 14000 से 14500, धनिया रंगदार 16000 से 17500 रुपये प्रति क्विंटल।