नई दिल्ली। Stock Market Closed : घरेलू शेयर बाजारों में आज फिर से तूफानी तेजी देखने को मिली है। निफ्टी आज मगंलवार को 1.58 प्रतिशत या फिर 370.05 अंक की उछाल के साथ 23810.85 अंक पर बंद हुआ है। वहीं, सेंसेक्स आज 1.62 प्रतिशत या फिर 1225.07 अंक की उछाल के साथ 76917.85 अंक पर बंद हुआ है।
घरेलू शेयर बाजारों में तेजी के पीछे की वजह कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट और विदेशी निवेशकों की वापसी को माना जा रहा है। बता दें, सेंसेक्स और निफ्टी आज मंगलवार को अपने इंट्रा-डे हाई पर बंद हुए हैं। इससे पहले सोमवार को भी शेयर बाजार में भारी उछाल देखने को मिली थी।
हिन्दुस्तान यूनिलीवर और भारती एयरटेल के शेयरों में 4 या 4 प्रतिशत से अधिक की तेजी आज देखने को मिली है। एचडीएफसी बैंक, एशियन पेंट्स, अल्ट्राटेक सीमेंट, आईटीसी के शेयरों में भी उछाल देखने को मिला है। दूसरी तरफ एसबीआई, पावरग्रिड, टाटा स्टील, ट्रेंट के शेयरों में गिरावट देखने को मिली है।
शेयर मार्केट का 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स सुबह 76000 के पार खुला। निफ्टी ने भी मंगलवार के कारोबार की शुरुआत शतक के साथ 23582 के लेवल से की। सेंसेक्स 595 अंक ऊपर 76288 और निफ्टी 141 अंक चढ़कर 23582 पर खुला।
बाजार में तेजी के प्रमुख कारक
- बाजार के प्रमुख गेनर्स: हिंदुस्तान यूनिलीवर, भारती एयरटेल, एचडीएफसी बैंक, एशियन पेंट्स, अल्ट्राटेक सीमेंट और आईसीआईसीआई बैंक में सबसे ज्यादा खरीदारी दर्ज की गई।
- पिछड़ने वाले शेयर: पावर ग्रिड, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, एनटीपीसी, टाटा स्टील और ट्रेंट के शेयरों में गिरावट देखी गई।
- विदेशी पूंजी का प्रवाह: एक्सचेंज डेटा के मुताबिक सोमवार को एफआईआई ने 3,114.68 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे, जिसने बाजार में नकदी और निवेशकों का भरोसा बढ़ाया।

