कोटा। त्योहारी सीजन में अतिरिक्त यात्रीभार को देखते हुए रेल प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए गाड़ी संख्या 09401/09402 अहमदाबाद–मालदा टाउन–अहमदाबाद साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का संचालन 14 अक्टूबर से किया जा रहा है। यह ट्रेन कोटा एवं सवाई माधोपुर होकर चल रही है, जिससे यात्रियों को विभिन्न गंतव्यों के लिए अतिरिक्त यात्रा सुविधा मिल रही है।
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ जैन ने बताया कि गाड़ी संख्या 09401 अहमदाबाद–मालदा टाउन स्पेशल: यह ट्रेन 14 अक्टूबर से 25 नवम्बर तक प्रत्येक बुधवार को अहमदाबाद से संचालित होकर अगले दिन गुरुवार को कोटा स्टेशन पर 00:25 बजे तथा सवाई माधोपुर स्टेशन पर 01:43 बजे पहुंच रही है। यह ट्रेन शुक्रवार को 10:00 बजे मालदा टाउन पहुंचती है। इसके शेष फेरे 04, 11, 18 एवं 25 नवम्बर को संचालित होंगे।
गाड़ी संख्या 09402 मालदा टाउन–अहमदाबाद स्पेशल: यह ट्रेन 16 अक्टूबर से 27 नवम्बर तक प्रत्येक शुक्रवार को मालदा टाउन से संचालित होकर रविवार को सवाई माधोपुर स्टेशन पर 00:25 बजे तथा कोटा स्टेशन पर 01:50 बजे पहुंच रही है। यह ट्रेन रविवार को 13:00 बजे अहमदाबाद पहुंचती है। इसके शेष फेरे 06, 13, 20 एवं 27 नवम्बर को संचालित होंगे।
प्रमुख ठहराव: यह ट्रेन दोनों दिशाओं में नडियाद, आणंद, छायापुरी, गोधरा, रतलाम, नागदा, कोटा, सवाई माधोपुर, ईदगाह आगरा, टूंडला, इटावा, गोविंदपुरी, सूबेदारगंज, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, बक्सर, आरा, दानापुर, पटना, बख्तियारपुर, मोकामा, किऊल, जमालपुर, सुल्तानगंज, भागलपुर, कहलगांव, साहिबगंज, बड़हरवा एवं न्यू फरक्का स्टेशनों पर ठहर रही है।

