कोटा। Sogaria–Mathura Unreserved Superfast Special Train: त्यौहारी सीजन में अतिरिक्त यात्रीभार को देखते हुए रेलवे द्वारा गाड़ी संख्या 02921/02922 सोगरिया–मथुरा–सोगरिया अनारक्षित सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जाएगा। यह ट्रेन 6 से 20 नवंबर तक प्रतिदिन दोनों दिशाओं में 15-15 फेरे लगाएगी।
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ जैन ने बताया कि गाड़ी संख्या 02921 सोगरिया–मथुरा स्पेशल सोगरिया से सुबह 08:30 बजे रवाना होकर उसी दिन दोपहर 14:05 बजे मथुरा पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 02922 मथुरा–सोगरिया स्पेशल मथुरा से शाम 17:10 बजे रवाना होकर उसी दिन रात 22:50 बजे सोगरिया पहुंचेगी।
यह ट्रेन दोनों दिशाओं में इंदरगढ़ सुमेरगंज मंडी, सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी, श्री महावीरजी, हिंडौन सिटी, बयाना एवं भरतपुर स्टेशनों पर ठहराव करेगी। ट्रेन में 10 सामान्य श्रेणी सहित कुल 12 कोच रहेंगे। इस अनारक्षित स्पेशल ट्रेन से त्योहारों के दौरान यात्रियों को आवागमन का अतिरिक्त विकल्प मिलेगा।

