कच्ची बस्तियों व वेद विद्यालय के बच्चों के चेहरों पर खिली दीपावली की खुशी

0
42

कोटा। दीपावली के पावन पर्व पर हर चेहरे पर खुशियां बिखेरने के उद्देश्य से अग्रवाल फ्रेंड्स क्लब की ओर से ‘खुशियों वाली दीपावली’ अभियान की शुरुआत की गई। अभियान के तहत क्लब की ओर से नाहरसिंह माता मंदिर स्थित वेद विद्यालय के 70 बच्चों तथा बंधा धर्मपुरा क्षेत्र की गरीब एवं कच्ची बस्तियों में रहने वाले बच्चों को दीपावली के किट वितरित किए गए।

क्लब के अध्यक्ष आशु गुप्ता एवं सचिव दीपांशु अग्रवाल ने बताया कि संस्था द्वारा जाति, धर्म और पंथ से ऊपर उठकर सामाजिक समरसता एवं भाईचारे का संदेश देते हुए जरूरतमंद बच्चों के साथ दीपावली की खुशियां साझा की गईं।

संरक्षक संजय गोयल, भंवर लाल अग्रवाल, जितेंद्र गोयल ने कहा कि दीपावली केवल दीप जलाने का पर्व नहीं, बल्कि समाज के हर वर्ग के जीवन में खुशियों का उजाला करने का अवसर है। जरूरतमंद बच्चों के साथ दीपावली मनाने से पर्व की खुशियां और भी बढ़ जाती हैं।

इस अवसर पर अग्रवाल फ्रेंड्स क्लब के चेयरपर्सन लता गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष गौरव बंसल, शैलेश गुप्ता, मयंक मित्तल, गोपाल मित्तल, सिद्धार्थ गुप्ता, अक्षय सिंघल, सुनीता गोयल, किरण अग्रवाल, सीमा बंसल, रितु गुप्ता, रेखा अग्रवाल, दीपाली मित्तल, सीमा मित्तल, दीपा सिंघल सहित क्लब के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।