रात 11 से सुबह 5 बजे तक ट्रेन में बंद रहेंगे मोबाइल चार्जिंग पॉइंट

0
15

कोटा। रेल यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ट्रेनों के कोचों में मोबाइल एवं अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के लिए उपलब्ध चार्जिंग पॉइंट रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक बंद रखने के निर्देशों की सख्ती से पालना सुनिश्चित की जाएगी।

इस व्यवस्था का उद्देश्य चार्जिंग के दौरान इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के अत्यधिक गर्म होने, खराबी अथवा आग लगने जैसी संभावित घटनाओं के जोखिम को कम करना है।

रेल प्रशासन ने यात्रियों से भी अपील की है कि मोबाइल फोन, पावर बैंक अथवा अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण में असामान्य रूप से गर्म होने, धुआं निकलने अथवा किसी प्रकार की खराबी दिखाई देने पर तत्काल ट्रेन स्टाफ को सूचित करें।

यात्रियों से रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक चार्जिंग पॉइंट बंद रखने की सुरक्षा व्यवस्था में सहयोग करने का अनुरोध किया गया है।