भारतीय इकोनॉमी 14 साल बाद बढ़ कर 14.1 ट्रिलियन डॉलर पर पहुंचने का अनुमान

0
47

नई दिल्ली। भारत दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ रही बड़ी इकॉनमी है। भारत की इकॉनमी अभी 4 ट्रिलियन डॉलर है। एक अनुमान के मुताबिक 2040 तक ग्लोबल जीडीपी के 227 ट्रिलियन डॉलर पहुंचने का अनुमान है।

इस दौरान भारत की इकॉनमी भी बढ़कर 14.1 ट्रिलियन डॉलर पहुंच सकती है। यानी अगले 14 साल में देश की इकॉनमी मौजूदा साइज से करीब साढ़े तीन गुना बड़ी हो जाएगी। तब केवल दो ही देश भारत से आगे रह जाएंगे। अभी भारत दुनिया की छठी बड़ी इकॉनमी है।

14 साल बाद की स्थिति
सेंटर फॉर इकनॉमिक्स एंड बिजनेस रिसर्च और वर्ल्ड इकनॉमिक लीग टेबल 2026 के मुताबिक तक भारत की इकॉनमी 2040 तक 14.1 ट्रिलियन डॉलर पहुंच सकती है। इस दौरान भारत तीन पायदान की छलांग लगाकर तीसरे नंबर पर पहुंच जाएगा। वह जर्मनी, ब्रिटेन और जापान से आगे निकल जाएगा। तब उसके आगे केवल अमेरिका और चीन रह जाएंगे।

अमेरिका की इकॉनमी 2040 में 52.9 ट्रिलियन डॉलर पहुंच जाएगी और वह पहले नंबर पर टिका रहेगा। चीन इस दौरान 47.9 ट्रिलियन डॉलर की इकॉनमी के साथ अमेरिका के बेहद करीब पहुंच जाएगा। जर्मनी 7.8 ट्रिलियन डॉलर के साथ इस लिस्ट में चौथे नंबर पर होगा जबकि ब्रिटेन की इकॉनमी 6.8 ट्रिलियन डॉलर पहुंच सकती है।

कौन-कौन होगा टॉप 20 में?
अनुमानों के मुताबिक यूरोपीय देश फ्रांस 5.2 ट्रिलियन डॉलर के साथ दुनिया की सातवीं बड़ी इकॉनमी होगा जबकि दुनिया का सबसे बड़ा इस्लामी देश इंडोनेशिया की इकॉनमी 4.2 ट्रिलियन पहुंच जाएगी। साउथ अमेरिका का सबसे बड़ा देश ब्राजील 3.9 ट्रिलियन डॉलर के साथ नौवें और कनाडा 3.8 ट्रिलियन डॉलर के साथ दसवें नंबर पर होगा।

इटली 3.8 ट्रिलियन डॉलर के साथ इस लिस्ट में 11वें नंबर पर होगा जबकि स्पेन की जीडीपी 3.4 ट्रिलियन डॉलर पहुंच सकती है। साउथ कोरिया (3.3 ट्रिलियन डॉलर), ऑस्ट्रेलिया (3.3 ट्रिलियन डॉलर), मेक्सिको (3.3 ट्रिलियन डॉलर), रूस (3.2 ट्रिलियन डॉलर), सऊदी अरब (2.9 ट्रिलियन डॉलर), नीदरलैंड (2.1 ट्रिलियन डॉलर), तुर्की (2.1 ट्रिलियन डॉलर) और अर्जेंटीना (2 ट्रिलियन डॉलर) दुनिया की टॉप 20 इकॉनमी में शामिल होंगे।