Stock Market: दिवाली के बाद तेजी के साथ बंद हुआ शेयर बाजार

0
16

नयी दिल्ली। Stock Market Closed : घरेलू शेयर बाजार सोमवार को से तेजी के साथ बंद हुआ है। सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल देखने को मिली है। हालांकि, सुबह शेयर बाजार गिरावट के साथ कारोबार कर रहा था।

बता दें, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी सोमवार को 0.23 प्रतिशत या फिर 58.25 अंक की उछाल के साथ 25,056.80 अंक पर बंद हुआ है। सेंसेक्स आज 0.13 प्रतिशत या फिर 107.25 अंक की तेजी के साथ 81106.65 अंक पर बंद हुआ है। कल दिवाली के दिन मार्केट में गिरावट देखने को मिली थी।

आज सोमवार को स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, ट्रेंट के शेयरों में 2 प्रतिशत से अधिक की तेजी देखने को मिली है। वहीं, एलटी, एनटीपीसी, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, मारुति के शेयरों में तेजी दर्ज की गई है। दूसरी तरफ एचसीएल, टाटा स्टील, बजाज फाइनेंस के शेयरों में गिरावट देखने को मिली है।  

शेयर बाजार में सोमवाव को नए संवत 2083 के पहले दिन बुल्स और बियर्स के बीच तेज खींचतान देखने को मिली। बाजार ने अच्छी ओपनिंग ली लेकिन तुरंत ही बिकवालों ने मार्केट को अपने हाथों में ले लिया। इसके बाद सेंसेक्स दिन के हाई से 700 से ज्यादा अंक टूटा।

हालांकि, उसके बाद खरीदारों ने एक बार फिर से बाजार की कमान संभाली और निचले स्तरों से रिकवरी करते हुए सेंसेक्स अंत में बेहद मामूली लेकिन महत्वपूर्ण बढ़त बनाकर बंद हुआ। सेंसेक्स ने 9 नवंबर को 0.13% या 107.25 अंक की तेजी के साथ 81,106.65 के स्तर पर कारोबार बंद किया। वहीं, निफ्टी ने भी वीकली एक्सपायरी के दिन जुझारुपन दिखाया और 0.23% या 58.25  अंकों की तेजी के साथ 25,044.65 के स्तर पर बंद हुआ।

इससे पहले शेयर बाजार में नए संवत 2083 के पहले फुल ट्रेडिंग सेशन की शुरुआत तेजी के साथ हुई लेकिन अगले ही मिनट बाजार ने सारी बढ़त गंवा दी और लाल निशान में आ गया। इसके बाद गिरावट जारी रही।

सुबह करीब 11 बजे सेंसेक्स दिन के हाई से 700 अंक से ज्यादा टूटकर 80,580.64 पर कारोबार कर रहा था। कल के बंद भाव से देखें तो यह 400 अंक से अधिक की गिरावट थी। निफ्टी भी 130 अंकों से ज्यादा की गिरावट के साथ 24,838 के निचले स्तर तक पहुंच गया था।