Kota Mandi: NCDEX पर 4 फीसदी मंदी का सर्किट लगने से धनिया औंधे मुंह गिरा

0
22

कोटा। Kota Mandi Price Today: एनसीडीईएक्स पर चार फीसदी मंदी का सर्किट लगने से भामाशाह अनाज मंडी शुक्रवार को धनिया 200 रुपये लुढ़क गया। मिलर्स की लिवाली कमजोर रहने से धान 150 रुपये चना 50 रुपये और सरसों 100 रुपये मंदी बिकी। लिवाली निकलने से लहसुन 300 रुपये उछल गया। गेहूं 25 रुपये और सोयाबीन 50 रुपये तेज बिकी।

कारोबारी सूत्रों के अनुसार NCDEX पर चार फीसदी मंदी का सर्किट लगने से धनिया दिस्मबर वायदा 608 रुपये टूटकर 16010 रुपये और जनवरी वायदा 658 रुपये लुढ़क कर 15844 रुपये प्रति क्विंटल पर बंद हुआ। मंडी में सभी कृषि जिंसों की मिला कर करीब 1:80 लाख कट्टे और लहसुन की 4000 कट्टे की आवक रही। जिंसों के भाव रुपये प्रति क्विंटल इस प्रकार रहे-

गेहूं मिल क्वालिटी 2900 से 2975, गेहूं एवरेज टुकड़ी 2975 से 3075, बेस्ट टुकड़ी 3070 से 3170, ज्वार शंकर 2000 से 2500, मक्का नयी 2100 से 2750, जौ 2500 से 2650 रुपये प्रति क्विंटल। धान (1509) गीला 3400 से 3800, सूखा 3800 से 4200, धान (1847) 3400 से 4000, धान (1718) 4200 से 4600, धान सुगन्धा 3400 से 3750 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन 5500 से 7161, सरसो 8000 से 8601, अलसी 9500 से 10000, तिल्ली 12000 से 15500 रुपये प्रति क्विंटल। मूंग 6500 से 8000, उड़द नया 4500 से 8800, चना देशी 6600 से 6800, चना मौसमी नया 5800 से 6700, चना पेप्सी 5800 से 6701, चना डंकी 5200 से 6600, चना काबुली 5500 से 8500 रुपये प्रति क्विंटल।

लहसुन 5400 से 21500, मैथी 5800 से 7000, धनिया बादामी 14000 से 14500, धनिया ईगल 14500 से 15000, धनिया रंगदार 16000 से 17500 रुपये प्रति क्विंटल।