7200mAh बैटरी वाले iQOO का फोन 24 हजार से कम में खरीदने का मौका

0
30

नई दिल्ली। दिवाली पर नया स्मार्टफोन खरीदने या किसी अपने को फोन गिफ्ट करने की योजना बना रहे हैं, तो iQOO ने अपने चार स्मार्टफोन को लेकर खास फेस्टिव ऑफर पेश किए हैं। दिवाली सेल में iQOO Z11xa, iQOO Z11x, iQOO Z11 5G और प्रीमियम iQOO 15 शामिल हैं। इन फोन में 7200mAh बड़ी बैटरी, फास्ट चार्जिंग, हाई रिफ्रेश रेट वाली स्क्रीन और AI फीचर्स जैसे ऑप्शन मिलते हैं।

iQOO Z11xa 5G
iQOO Z11xa 5G में MediaTek Dimensity 7400-Turbo प्रोसेसर दिया गया है। फोन में 7200mAh की बड़ी बैटरी मिलती है, जो 44W FlashCharge सपोर्ट करती है। फोटोग्राफी के लिए इसमें Sony सेंसर वाला 50MP का मेन कैमरा और 32MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। iQOO Z11xa में IP68 और IP69 रेटिंग भी दी गई है। इस फोन को अमेजन से 23,999 रुपए में खरीद सकते हैं।

iQOO Z11x
iQOO Z11x में MediaTek Dimensity 7400-Turbo प्रोसेसर दिया गया है। फोन में 7200mAh बैटरी के साथ 44W FlashCharge सपोर्ट मिलता है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 50MP का Sony AI-पावर्ड मेन कैमरा दिया गया है। इसके अलावा, फोन में IP68 और IP69+ रेटिंग तथा मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी का दावा भी किया गया है। सेल में इसे 23,999 रुपए में बेचा जा रहा है।

iQOO Z11 5G
iQOO Z11 5G में MediaTek Dimensity 7500 Turbo प्रोसेसर दिया गया है। इस स्मार्टफोन की बड़ी खासियत इसकी 6.83 इंच की 1.5K AMOLED कर्व्ड डिस्प्ले है। फोन में 7050mAh बैटरी और 44W FlashCharge सपोर्ट मिलता है। फोटोग्राफी के लिए 50MP Sony IMX882 OIS मेन कैमरा दिया गया है। iQOO Z11 5G Celestial Blue और Aurora Green कलर में मिलेगा। फोन को सेल में ₹31,999 में खरीद सकते हैं।

iQOO 15
प्रीमियम स्मार्टफोन में Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर है। फोटोग्राफी के लिए इसमें तीन 50MP कैमरों का सेटअप दिया गया है। iQOO 15 में 7000mAh की सिलिकॉन-एनोड बैटरी मिलती है। यह 100W FlashCharge और 40W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करता है। iQOO 15 Triumph Silver और Dark Knight कलर में उपलब्ध होगा। इस फोन को दिवाली सेल में 77,999 रुपए में खरीद पाएंगे।