Kota Mandi: NCDEX पर 6 फीसदी तेजी का सर्किट लगने से धनिया 400 रुपये उछला

0
16

अक्टूबर का धनिया वायदा 858 रुपये उछल कर 16450 रुपये पर बंद

कोटा। Kota Mandi Price Today: एनसीडीईक्स पर 6 फीसदी तेजी का सर्किट लगने से भामाशाह अनाज मंडी में शुक्रवार को धनिया 400 रुपये उछल गया। दो दिन में धनिया 600 रुपये तेज हो चुका है। आवक की कमी से मक्का 50 रुपये तेज रही। लिवाली कमजोर रहने से सोयाबीन 150 रुपये, सरसों 100 रुपये चना 50 रुपये और उड़द 200 रुपये लुढ़क गया। आवक की कमी से लहसुन 300 रुपये तेज बिका।

कारोबारी सूत्रों के अनुसार एनसीडीईक्स पर धनिया वायदा में छह फीसदी तेजी का सर्किट लगा, जिससे अक्टूबर वायदा 858 रुपये उछल कर 16450 रुपये, दिसम्बर वायदा 4 फीसदी तेजी के सर्किट के साथ 668 रुपये चढ़कर 17384 रुपये और जनवरी वायदा 670 रुपये तेज होकर 17434 रुपये प्रति क्विंटल पर बंद हुआ।

सभी कृषि जिंसों की मिलाकर करीब पौने दो लाख कट्टे और लहसुन की 4000 कट्टे की आवक रही। जिंसों के भाव रुपये प्रति क्विंटल इस प्रकार रहे-

गेहूं मिल क्वालिटी 2670 से 2751, गेहूं एवरेज टुकड़ी 2750 से 2825, बेस्ट टुकड़ी 2850 से 3000, ज्वार शंकर 2000 से 2500, मक्का नयी 1750 से 2600, जौ 2500 से 2650 रुपये प्रति क्विंटल। धान (1509) नया 3000 से 4101, धान (1847) 3400 से 3950 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन 5800 से 7001, सरसो 7500 से 8701, अलसी 9500 से 10000, तिल्ली 7000 से 12500 रुपये प्रति क्विंटल। मूंग 6500 से 8200, उड़द नया 4500 से 8500, चना देशी 6500 से 6850, चना मौसमी नया 5800 से 6800, चना पेप्सी 5800 से 6851, चना डंकी 5200 से 6300, चना काबुली 5500 से 8000 रुपये प्रति क्विंटल ।

लहसुन 5000 से 20500, मैथी 5800 से 6700, धनिया बादामी 14000 से 14800, धनिया ईगल 14500 से 15000, धनिया रंगदार 15000 से 17000 रुपये प्रति क्विंटल।