एनसीडीईएक्स पर धनिया वायदा में चार फीसदी तेजी का सर्किट लगा
कोटा। Kota Mandi Price Today: भामाशाह अनाज मंडी में गुरुवार को प्लांटों की लिवाली से सोयाबीन 300 रुपये और सरसों 50 रुपये उछल गई। एनसीडीईएक्स पर वायदा तेज रहने से धनिया 200 रुपये ऊंचा बिका।
कारोबारी सूत्रों के अनुसार एनसीडीईएक्स पर गुरुवार को धनिया में चार फीसदी तेजी का सर्किट लगा। इससे अक्टूबर वायदा 546 रुपये उछलकर 15980 रुपये, दिसम्बर वायदा 470 रुपये चढ़कर 16788 रुपये और जनवरी वायदा 572 रुपये तेज होकर 16740 रुपये प्रति क्विंटल पर बंद हुआ।
आवक बढ़ने से उड़द 200 रुपये लुढ़क गया। मंडी में सभी कृषि जिंसों की मिलाकर करीब दो लाख कट्टे और लहसुन की 4000 कट्टे की आवक रही। जिंसों के भाव रुपये प्रति क्विंटल इस प्रकार रहे-
गेहूं मिल क्वालिटी 2670 से 2751, गेहूं एवरेज टुकड़ी 2750 से 2825, बेस्ट टुकड़ी 2850 से 3000, ज्वार शंकर 2000 से 2500, मक्का नयी 1750 से 2400, जौ 2500 से 2650 रुपये प्रति क्विंटल। धान (1509) नया 3000 से 4101, धान (1847) 3400 से 3950 रुपये प्रति क्विंटल।
सोयाबीन 5800 से 7101, सरसो 7500 से 8801, अलसी 9500 से 10000, तिल्ली 7000 से 12500 रुपये प्रति क्विंटल। मूंग 6500 से 8200, उड़द नया 4500 से 8700, चना देशी 6500 से 6900, चना मौसमी नया 5800 से 6900, चना पेप्सी 5800 से 6851, चना डंकी 5200 से 6300, चना काबुली 5500 से 8000 रुपये प्रति क्विंटल ।
लहसुन 5000 से 20500, मैथी 5800 से 6700, धनिया बादामी 14000 से 14800, धनिया ईगल 14500 से 15000, धनिया रंगदार 15000 से 17000 रुपये प्रति क्विंटल।

