अक्टूबर का धनिया वायदा 316 रुपये उछल कर 15140 रुपये पर बंद
कोटा। Kota Mandi Price Today: भामाशाह अनाज मंडी में सोमवार को ऊंचे भावों पर लिवाली कमजोर रहने से सरसों 100 रुपये और चना 50 रुपये मंदा रहा। प्लांटों की लिवाली से सोयाबीन 50 रुपये तेज रही।
कारोबारी सूत्रों के अनुसार एनसीडीईएक्स पर अक्टूबर का धनिया वायदा 316 रुपये उछल कर 15140 रुपये, दिसम्बर का धनिया वायदा 272 रुपये बढ़कर 15600 रुपये प्रति क्विंटल पर बंद हुआ।
सभी कृषि जिंसों की मिलाकर करीब 50 हजार कट्टे और लहसुन की 3000 कट्टे की आवक रही। जिंसों के भाव रुपये प्रति क्विंटल इस प्रकार रहे-
गेहूं मिल क्वालिटी 2650 से 2700, गेहूं एवरेज टुकड़ी 2700 से 2750, बेस्ट टुकड़ी 2750 से 2825, ज्वार शंकर 1700 से 2300, ज्वार सफेद 2800 से 6000, बाजरा 1800 से 2350, मक्का लाल पुरानी 2000 से 2200, मक्का नयी 1900 से 2200, जौ 2500 से 2650 रुपये प्रति क्विंटल। धान (1509) नया 3500 से 4350 रुपये प्रति क्विंटल।
सोयाबीन पुराना 4500 से 5800, सोयाबीन नया 4500 से 5751, सरसो 7000 से 8101,अलसी 8500से 9550, तिल्ली 7000 से 10500 रुपये प्रति क्विंटल।
मूंग 6500 से 8500, उड़द नया 4500 से 8200, उड़द पुराना 4000 से 7400, चना देशी 5700 से 6400, चना मौसमी नया 5300 से 6300, चना पेप्सी 5300 से 6401, चना डंकी 5200 से 5800, चना काबुली 5500 से 7500 रुपये प्रति क्विंटल।
लहसुन 5000 से 18000, मैथी 5800 से 6400, धनिया बादामी 13500 से 14000, धनिया ईगल 13700 से 14500, धनिया रंगदार 14000 से 15500 रुपये प्रति क्विंटल।

