नि:शुल्क नेत्र शिविर में 210 लोगों की आंखों की जांच, 35 मरीजों में मिला मोतियाबिंद

0
23

कोटा। श्री गिरधर गोपाल राजमल सर्राफ चैरिटेबल ट्रस्ट एवं लायंस क्लब कोटा साउथ की ओर से घोड़े वाले बस्ती में नि:शुल्क नेत्र जांच एवं चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों ने पहुंचकर अपनी आंखों की जांच करवाई।

ट्रस्ट के सचिव संजय गोयल ने बताया कि शिविर में कुल 210 लोगों की आंखों की जांच की गई, जिसमें 35 मरीजों में मोतियाबिंद पाया गया। चयनित मरीजों के मोतियाबिंद के ऑपरेशन डॉ. सुधीर गुप्ता द्वारा 30 अक्टूबर को किए जाएंगे

ट्रस्ट के चेयरमैन सुरेंद्र गोयल विचित्र ने बताया कि शिविर में समाजसेवी आनंद राठी, अग्रवाल सेवा उत्थान समिति के अध्यक्ष मोहनलाल अग्रवाल एवं महामंत्री गजानंद सिंघल अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। अतिथियों ने ट्रस्ट द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों की सराहना की।

लायंस क्लब कोटा साउथ की अध्यक्ष सुधा शर्मा एवं सचिव अनामिका राठौर ने बताया कि शिविर में जरूरतमंद मरीजों को नि:शुल्क चश्मे एवं दवाइयां भी वितरित की गईं। उन्होंने कहा कि ट्रस्ट का उद्देश्य समाज के जरूरतमंद लोगों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना और उन्हें बेहतर जीवन देने के लिए निरंतर सेवा कार्य करना है।

इस अवसर पर ट्रस्टी नरेन्द्र गोयल, विनय गोयल, सुनीता गोयल, लायंस क्लब की कोषाध्याय प्रतिभा गुप्ता, कुसुम गुप्ता, मुकेश गुप्ता, किशन गुप्ता, डॉ जगदीश शर्मा, विजेंद्र व्यास, गिरिराज मूंदड़ा, एसके विजय, आरसी धूत उपस्थिति थे। शिविर के दौरान मरीजों एवं उनके परिजनों में खासा उत्साह रहा तथा क्षेत्रवासियों ने ट्रस्ट के इस सेवा कार्य की सराहना की।