अक्टूबर का धनिया वायदा 108 रुपये गिरकर 14264 रुपये पर बंद हुआ
कोटा। Kota Mandi Price Today: भामाशाह आज मंडी में शुक्रवार को कमजोर उठाव से सरसों 200, रुपये लुढ़क गई। एनसीडीईएक्स पर वायदा मंदा रहने से धनिया 100 रुपये और गिर गया। धनिया के भाव दो दिन में 400 रुपये तक नीचे आ गए।
कारोबारी सूत्रों के अनुसार एनसीडीईएक्स पर अक्टूबर का धनिया वायदा 108 रुपये गिरकर 14264 रुपये और दिसंबर वायदा 124 रुपये टूटकर 14772 रुपये प्रति क्विंटल पर बंद हुआ। मिलर्स की लिवाली से चना 50 रुपये तेज बिका।
मंडी में सभी कृषि जिंसों की मिलाकर करीब 15000 कट्टे और लहसुन की 8000 कट्टे की आवक रही। जिंसों के भाव रुपये प्रति क्विंटल इस प्रकार रहे –
गेहूं मिल क्वालिटी 2650 से 2700, गेहूं एवरेज टुकड़ी 2700 से 2750, बेस्ट टुकड़ी 2750 से 2800, ज्वार शंकर 1700 से 2300, ज्वार सफेद 2800 से 6000, बाजरा 1800 से 2350, मक्का लाल 2000 से 2400, मक्का सफेद 2000 से 2500, जौ 2500 से 2650 रुपये प्रति क्विंटल।
धान सुगन्धा 3300 से 3601, धान (1509) नया 3500 से 4100, धान (1847) 3200 से 4201, धान (1718-1885) 3800 से 4600, धान दागी 1500 से 3300 रुपये प्रति क्विंटल।
सोयाबीन 5000 से 5750, सोयाबीन बेस्ट क्वालिटी 5850 से 5951, सरसो 7000 से 8001, अलसी 7800 से 8950, तिल्ली 7000से 10500 रुपये प्रति क्विंटल।
मूंग 5500 से 7600, उड़द नया 4500 से 7700, उड़द पुराना 4000 से 7400, चना देशी 5700 से 6200, चना मौसमी नया 5300 से 6100, चना पेप्सी 5300 से 6151, चना डंकी 4500 से 5500, चना काबुली 5500 से 7200 रुपये प्रति क्विंटल।
लहसुन 5000 से 18500, ऊटी लहसुन 20000, मैथी 5800 से 6400, धनिया बादामी 13000 से 13700, धनिया ईगल 13800 से 14200, धनिया रंगदार 14000 से 15500 रुपये प्रति क्विंटल।

