Market: सेंसेक्स लाल निशान पर और निफ्टी 75 अंक चढ़कर बंद, अदाणी के शेयर चमके

0
9

नई दिल्ली। Stock Market Closed : भारतीय शेयर बाजार में शुक्रवार यानी 18 सितंबर को अच्छी खरीदारी देखने को मिली। निफ्टी 75 अंकों की बढ़त के साथ 23346 पर बंद हुआ। जबकि सेंसेक्स 19 अंकों की मामूली गिरावट के साथ 74294 पर बंद हुआ है, जो कारोबारी सेशन में 74,728.44 तक भी उछला।

आज ब्रॉडर मार्केट में तगड़ी खरीदारी देखने को मिली। मिड और स्मॉलकैप इंडेक्स 1 से 1.7 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए। इसके अलावा मेटल, मीडिया और रियल्टी शेयरों में तगड़ी खरीदारी हुई। जबकि IT सेक्टर के शेयरों में बिकवाली दर्ज की गई।

अदाणी ग्रुप शेयरों में तेजी
निफ्टी में 26 शेयर बढ़त और 24 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए हैं। इंडेक्स का टॉप गेनर अदाणी पोर्ट्स और अदाणी एंटरप्राइसेज के शेयर रहे, जिनमें 3 से 5 फीसदी तक की तेजी दर्ज की गई। वहीं, TCS और टाटा मोटर्स पीवी के शेयर 3-3 फीसदी से ज्यादा टूट गए।