नई दिल्ली। Stock Market Update : घरेलू शेयर मार्केट में आज रौनक लौट आई है। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 154 अंकों की बढ़त के साथ 76724 के लेवल पर खुला। जबकि, एनएसई का 50 शेयरों वाला बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी 24000 के लेवल से करीब दो अंक नीचे खुला। निफ्टी ने गुरुवार के कारोबार की शुरुआत 23997.95 के लेवल से की। चंद मिनट बाद ही सेंसेक्स 307 अंक ऊपर 76878 के लेबल पर पहुंच गया।
सेंसेक्स करीब 220 अंकों की मजबूती के साथ 76800 के पास कारोबार कर रहा है, जो 76,724 पर खुला। निफ्टी भी करीब 50 अंकों की तेजी के साथ 23,970 के स्तर पर ट्रेड कर रहा। इंडेक्स शुरुआती कारोबार में 24000 का स्तर छुआ। ब्रॉडर मार्केट में भी रौनक है।
एनएसई पर सेक्टोरल इंडेक्स पर नजर डालें तो निफ्टी रियल्टी, मीडिया और PSU बैंक इंडेक्स 1-1 फीसदी की मजबूती के साथ ट्रेड कर रहे। जबकि आईटी, ऑटो और FMCG इंडेक्स में 0.70 फीसदी तक की कमजोरी दर्ज की जा रही।
टॉप गेनर्स एंड लूजर्स
निफ्टी में ICICI बैंक, SBI समेत अडानी पोर्ट्स के शेयरों में 1-1 फीसदी से ज्यादा की तेजी है, जो इंडेक्स में टॉप गेनर्स भी हैं। एक्सिस बैंक, JSW स्टील समेत HDFC बैंक के शेयरों में तेजी दर्ज की जा रही। जबकी HCL टेक, टेक महिंद्रा समेज इंडिगो के शेयर 1-1 फीसदी से ज्यादा की कमजोरी के साथ टॉप लूजर्स हैं।
कच्चे तेल में हल्की कमजोरी
ब्रेंट क्रूड गुरुवार को करीब आधा फीसदी गिरकर 95.10 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। कीमतों पर दबाव की वजह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बयान है, जिन्होंने ईरान के साथ संघर्ष लंबे समय तक चलने की आशंका को कम करके बताया। उन्होंने यह भी दावा किया कि होर्मुज स्ट्रेट अमेरिका के कंट्रोल में है। नतीजतन, कच्चे तेल में नरमी आई और बाजार में महंगाई और ब्याज दरों को लेकर बनी चिंता भी थोड़ी कम हुई।
एशियाई बाजारों में लौटी चमक
कच्चे तेल की कीमतों में हल्की कमजोरी से एशियाई बाजारों में चमक लौटती नजर आई। कोरियाई बाजारों में कॉस्पी करीब 1.5 फीसदी उछल गई। जापान का निक्केई करीब 120 अंकों की उछाल के साथ कारोबार कर रहा है। शंघाई और हॉन्गकॉन्ग के बाजारों में भी हरियाली है। दूसरी ओर अमेरिकी वायदा बाजारों में सपाट कारोबार देखने को मिल रहा।

