Stock Market: सेंसेक्स 331 अंक चढ़कर 77264 पर बंद, निफ्टी 24150 के पार

0
8

नई दिल्ली। Stock Market Closed : भारतीय शेयर बाजारों में शुक्रवार को दमदार खरीदारी देखने को मिली। IT शेयरों में खरीदारी के बूते बेंचमार्क इंडेक्स हरे निशान में बंद हिए। एनएसई निफ्टी 50 इंडेक्स 84.80 अंक यानी 0.35 फीसदी चढ़कर 24,175.65 पर बंद हुआ।

कारोबार के दौरान इंडेक्स 24,188.30 का हाई और 24,076.85 का लो बनाया। बीएसई सेंसेक्स भी 330.92 अंक यानी 0.43 फीसदी चढ़कर 77,264.51 पर बंद हुआ। इंडेक्स ने सेशन में 76,988.22 भी छुआ।

सेक्टोरल परफॉर्मेंस पर नजर डालें तो इसमें सबसे मजबूत तेजी आईटी शेयरों में दर्ज की गई। निफ्टी आईटी इंडेक्स 3.51 फीसदी उछलकर 31,281.70 पर बंद हुआ। इंडेक्स में शामिल सभी 10 शेयर बढ़त में रहे। इसके अलावा निफ्टी मेटल में 0.75 फीसदी और निफ्टी फार्मा में 0.53 फीसदी की तेजी दर्ज की गई।

दूसरी तरफ FMCG, ऑटो और बैंकिंग शेयरों में दबाव रहा। निफ्टी FMCG इंडेक्स 0.46 फीसदी और निफ्टी ऑटो 0.11 फीसदी गिरा। निफ्टी बैंक भी 0.02 फीसदी की मामूली गिरावट के साथ 57,496.30 पर बंद हुआ।

निफ्टी में TCS टॉप गेनर
निफ्टी में शामिल 30 शेयर बढ़त के साथ बंद हुए। जबकि 19 शेयरों में गिरावट रही। TCS 4% की तेजी के साथ इंडेक्स का टॉप गेनर रहा। इंफोसिस, टेक महिंद्रा समेत HCL टेक के शेयरों में 2-3 फीसदी से ज्यादा की तेजी देखने को मिली। ICICI बैंक का शेयर सवा फीसदी गिरकर टॉप लूजर रहा।

मिड-स्मॉलकैप शेयरों में मिलाजुला कारोबार
ब्रॉडर मार्केट में आज मिला-जुला कारोबार देखने को मिला। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 0.05 फीसदी की मामूली बढ़त के साथ 64,069.50 पर बंद हुआ। निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 0.20 फीसदी चढ़कर 20,080 पर पहुंच गया। हालांकि, निफ्टी नेक्स्ट 50 इंडेक्स 0.25 फीसदी गिरकर 74,159.15 पर बंद हुआ।