क्या आप भी सोना बेच रहे हो; तो रूक जाओ, जानिए एक्सपर्ट की सलाह

0
30

नई दिल्ली। क्या आप भी सोना बेच रहे हो; तो रूक जाओ। जी हां सोने का ख़राब समय बीत गया। अब आने वाला है अच्छा समय।अब वह एक ऐसे दौर में प्रवेश कर रहा है जो ऐतिहासिक रूप से उसके लिए फायदेमंद रहा है।

पिछले 20 साल का अंतरराष्ट्रीय रेकॉर्ड देखें तो जून सोने के लिए सबसे खराब महीना रहा है जबकि अगस्त और जुलाई में उसने सबसे बेहतर प्रदर्शन किया है। इस बार भी जून में सोने की कीमत में भारी गिरावट आई थी। अब निवेशकों की नजर जुलाई और अगस्त में सोने के प्रदर्शन पर है।

पिछले 20 साल में जुलाई के दौरान सोने की कीमत में औसतन 1.5% की तेजी आई है। इस तरह सोने के लिए यह साल का दूसरा सबसे मजबूत महीना रहा है। इस दौरान जुलाई के महीनों में 65% बार सोने की कीमतों में पॉजिटिव रिटर्न देखा गया है, जो किसी भी महीने के लिए इसका दूसरा सबसे अच्छा ‘विन रेट’ है। इस दौरान सोने में सबसे ज्यादा तेजी जुलाई 2020 में रही थी, जब इसने 10.7% का रिटर्न दिया था।

हालांकि 2005 से अब तक का रेकॉर्ड देखें तो सोने के लिए बेहतर महीना अगस्त रहा है। इस महीने सोने की औसतन कीमत में 1.6% की तेजी आई है। अगस्त का विन रेट 55% रहा है। इसका सबसे मजबूत साल 2011 था, जब अगस्त में सोने ने 12.1% का तगड़ा रिटर्न दिया था।

इसकी तुलना में जून ऐतिहासिक रूप से सबसे कमजोर महीना रहा है। पिछले 20 साल में जून के महीने में सोने की कीमत में औसतन 0.4% की गिरावट रही है। केवल 40% बार ही सोने की कीमत में जून में तेजी आई है।

एमसीएक्स पर आज लगातार चौथे दिन सोना और चांदी गिरावट के साथ खुले लेकिन दिन चढ़ने के साथ इनमें तेजी आई। 5 अगस्त की डिलीवरी वाला सोना अभी 839 रुपये की तेजी के साथ 144550 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर ट्रेड कर रहा है। इसी तरह 4 सितंबर की डिलीवरी वाली चांदी भी 3062 रुपये की तेजी के साथ 2,26,499 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई।

एक्सपर्ट की सलाह
जानकारों का कहना है कि कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव, डॉलर इंडेक्स में बदलाव और जारी भू-राजनीतिक तनाव के कारण इस सप्ताह सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव रहने की उम्मीद है। सोने के लिए सपोर्ट 1,43,100-1,42,200 रुपये और रेजिस्टेंस 1,44,400-1,45,150 रुपये है। वहीं, चांदी के लिए सपोर्ट 2,20,000-2,16,600 रुपये और रेजिस्टेंस 2,26,600-2,30,000 रुपये है।