Gold Price: एमसीएक्स पर सोना 800 रुपये सस्ता, चांदी भी फिसली, जानिए आज के भाव

0
9

नई दिल्ली। सोने और चांदी की कीमत में शुरुआती कारोबार में आज गिरावट आई है। एमसीएक्स पर सोने की कीमत में करीब 800 रुपये की गिरावट आई है जबकि चांदी की कीमत 1,328 रुपये फिसली है। पश्चिम एशिया में शांति की उम्मीद में कच्चे तेल की कीमत में गिरावट आई है।

इससे महंगाई कम होने की उम्मीद है। इसका असर सोने और चांदी की कीमत पर दिख रहा है। सर्राफा बाजार में भी सोने की कीमत में गिरावट आई है जबकि चांदी फ्लैट ट्रेड कर कर रही है।

एमसीएक्स पर 5 अगस्त की डिलीवरी वाला सोना पिछले सत्र में 1,53,091 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था। आज यह 1,52,800 रुपये पर खुला और शुरुआती कारोबार में 1,52,301 रुपये तक लुढ़का।

10.45 बजे यह 541 रुपये की गिरावट के साथ 1,52,550 रुपये पर ट्रेड कर रहा था। चांदी भी शुरुआती कारोबार में 1,328 रुपये तक गिरकर 2,48,777 रुपये तक फिसली। अभी यह 202 रुपये नीचे 2,49,903 रुपये पर ट्रेड कर रही है।

सर्राफा बाजार में कीमत
सर्राफा बाजार में भी सोने की कीमत में गिरावट आई है। गुड रिटर्न्स के मुताबिक 24 कैरेट वाला सोना 270 रुपये की गिरावट के साथ 1,51,100 रुपये पर ट्रेड कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट वाले सोने में 250 रुपये की गिरावट आई है और यह 1,38,500 रुपये पर आ गया है। 18 कैरेट वाला सोना भी 210 रुपये नीचे 1,13,320 रुपये पर है। चांदी 2,65,000 रुपये पर फ्लैट ट्रेड कर रही है।