‘इफेक्टिव पब्लिक स्पीकिंग’ कार्यशाला में युवाओं ने सीखे मंच पर बोलने के गुर

0
9

कोटा। जेसीआई कोटा स्टार के तत्वावधान में सोमवार को व्यक्तित्व विकास के लिए एक विशेष ‘इफेक्टिव पब्लिक स्पीकिंग कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया।कार्यक्रम में प्रशिक्षकों ने सैद्धांतिक जानकारी और व्यावहारिक सत्रों के माध्यम से मंच संचालन और प्रभावी वक्तृत्व कला की बारीकियों से भी रूबरू कराया।

​जेसीआई कोटा स्टार के अध्यक्ष मनीष गुप्ता और चेयरपर्सन दीप्ति गुप्ता ने बताया कि कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य प्रतिभागियों के भीतर से स्टेज और माइक के डर को समाप्त कर उन्हें एक आत्मविश्वासी वक्ता के रूप में तैयार करना था। मुख्य प्रशिक्षण पायलट सीए योगेश चांडक, को-पायलट सीए मोहित जैन और निशा जोशी द्वारा दिया गया।

प्रशिक्षकों ने प्रतिभागियों को बॉडी लैंग्वेज, आवाज़ के उतार-चढ़ाव और शब्दों के चयन से किसी भी सभा को मंत्रमुग्ध करने के गुर सिखाए। कार्यशाला के दौरान कईं ऐसे सत्र आयोजित किए गए जहाँ प्रतिभागियों को सीधे माइक पर बोलने का अवसर दिया गया। जिससे उनके मन में व्याप्त स्टेज का भय दूर हुआ और उनमें नेतृत्व क्षमता का विकास हुआ।

​कार्यक्रम का कुशल संचालन ईपीएस चेयरमैन एडवोकेट धर्मेंद्र अग्रवाल द्वारा किया गया। कार्यक्रम निदेशक गौरव अग्रवाल ने बताया कि इस विशेष सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में पवन चित्तौड़ा उपस्थित रहे। जबकि समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में नम्रता जोशी ने शिरकत की।

चित्तौड़ा ने जेसीआई के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि वर्तमान समय में सार्वजनिक रूप से अपनी बात प्रभावी ढंग से रखना सफलता की पहली सीढ़ी है। इस अवसर पर संस्था के पूर्व अध्यक्ष संजय गोयल, रवि गर्ग और तनुज खंडेलवाल ने भी अपने अनुभव साझा किए और प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।

पूरे कार्यक्रम को सफल बनाने में पूर्व चेयरपर्स जेसीआई सेन विभूति जैन का विशेष मार्गदर्शन और सहयोग रहा। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को उनकी सक्रिय भागीदारी के लिए सम्मानित किया गया।