नई दिल्ली। कंपनी ने XEV 9S को सिर्फ 19.95 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत पर लॉन्च कर दिया है, जिससे यह देश की पहली मास मार्केट 3-Row इलेक्ट्रिक SUV बन गई है। ये कीमत XEV 9e से 1.95 लाख कम है, यानि महिंद्रा ने सीधे-सीधे EV सेगमेंट में गेम बदलने की तैयारी कर ली है।
इसकी बुकिंग 14 जनवरी 2026 से शुरू होती है और इसकी डिलीवरी 23 जनवरी 2026 से होगी। इसकी टेस्ट ड्राइव 5 दिसंबर 2025 से उपलब्ध होंगी। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं।
स्टाइलिश और फुली इलेक्ट्रिक
XEV 9S महिंद्रा के नए INGLO Born-EV प्लैटफॉर्म पर बनी है, जो BE रेंज और XEV 9e में भी मिलता है। इसका लुक काफी एडवांस है, लेकिन BE 6 जितना एग्रेसिव नहीं है।
इसमें क्लोज्ड ग्रिल, एकसाथ जुड़ी हुई DRLs, ट्रायंगुलर LED हेडलैम्प, लंबा और बोल्ड बोनट मिलता है। साइड प्रोफाइल की बात करें तो इसमें 2,762mm लंबा व्हीलबेस, 219mm ग्राउंड क्लीयरेंस और 527L का बूट स्पेस और 150L का फ्रंक मिलता है।
वैरिएंट, कीमत और रेंज
| वैरिएंट | कीमत | रेंज |
|---|---|---|
| Pack One Above 59kWh | 19.95 लाख | 521 |
| Pack One Above 79kWh | 21.95 लाख | 679 |
| Pack Two Above 70kWh | 24.45 लाख | 600 |
| Pack Two Above 79kWh | 25.45 लाख | 679 |
| Pack Three 79kWh | 27.35 लाख | 679 |
| Pack Three Above 79kWh | 29.45 लाख | 679 |
रियर और इंटीरियर डिजाइन
रियर डिजाइन की बात करें तो इसमें स्मोक्ड LED टेललाइट, न्यू बंपर, SUV जैसा सीधा और मजबूत स्टांस मिलता है। इसके इंटीरियर की बात करें तो इसमें लग्जरी SUV जैसा अहसास मिलता है। महिंद्रा ने XEV 9S के केबिन को BE रेंज की तरह अल्ट्रा-प्रिमियम बनाया है।
इसके इंटीरियर में फुल-विथ ट्रिपल-स्क्रीन सेटअप, सेकेंड रो में भी ड्यूल स्क्रीन, ओपनिंग पैनोरमिक सनरूफ, AR हेड-अप डिस्प्ले (हाई वेरिएंट में), बॉस मोड (फ्रंट सीट एडजस्टमेंट), 3-रो सिटिंग के साथ बेहद बड़ा केबिन, हर्मन कॉर्डन साउंड सिस्टम, मल्टी-कलर एम्बियंट लाइट, डुअल जोन AC सिस्टम मिलता है। इसके साथ ही इसमें ADAS सेफ्टी और ऑटो पार्किंग सिस्टम मिलता है।
7 सेकेंड में 100 km/h की स्पीड
इसके स्पीड की बात करें तो ये ईवी सिर्फ 7 सेकेंड में (79kWh वैरिएंट) 0–100 km/h की स्पीड पकड़ लेती है। 7.2kW और 11.2kW होम चार्जर क्रमशः ₹50,000 और ₹75,000 के ऐड-ऑन हैं।
कौन है XEV 9S का रायवल
यह भारत की पहली सस्ती 3-रो SUV EV है। इसके आसपास सिर्फ BYD eMax 7 (एक MPV – तुलना नहीं), किआ कैरेंस क्लैविस (Kia Carens Clavis EV-MPV), टाटा हैरियर EV आती हैं।

