AI फीचर्स, 6000mAh बैटरी और 50MP कैमरा वाला Vivo का यह फोन जल्द होगा

0
81

नई दिल्ली। वीवो एक बार फिर युवा यूजर्स के लिए एक शानदार स्मार्टफोन Vivo Y400 लेकर आ रहा है, जो स्टाइल, टिकाऊपन और दमदार परफॉर्मेंस का परफेक्ट कॉम्बिनेशन है। यह स्मार्टफोन दो कलर ऑप्शंस- Glam White और Olive Green में लॉन्च होगा।

कंपनी का कहना है कि इस फोन का डिजाइन खास तौर से प्रीमियम लुक और यूथफुल अपील के लिए तैयार किया गया है। इसकी लॉन्च डेट 4 अगस्त, 2025 कन्फर्म की गई है। Vivo Y400 में 6.67 इंच की फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले मिल सकती है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1800 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ आएगा।

91.9 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो और DCI-P3 कलर गैमट का 100 प्रतिशत कवरेज इसे एक विजुअली इमर्सिव एक्सपीरियंस देने वाला डिवाइस बना सकता है। कैमरा सेटअप में 50MP का Sony IMX852 प्राइमरी सेंसर और 2MP का बोकेह लेंस मिलेगा, जिससे फोटोग्राफी का एक्सपीरियंस बेहतरीन हो जाएगा।

नया वीवो स्मार्टफोन 6000mAh की बड़ी बैटरी के साथ आ सकता है, जो दो दिनों तक की बैकअप दे सकता है और 61 घंटे तक म्यूजिक प्लेबैक टाइम दे सकती है। IP68 और IP69 रेटिंग से लैस यह फोन डस्ट और वॉटर रेसिस्टेंट भी होने वाला है।

AI फीचर्स का फायदा
Vivo Y400 में कई स्मार्ट AI फीचर्स जैसे AI Transcript Assist, AI Notes Summary, AI Captions, AI Documents, Circle to Search, और Link to Windows जैसे काम के टूल्स मिल सकते हैं जो यूजर एक्सपीरियंस को और स्मार्ट बनाएंगे। इसका स्लिम 7.90mm बॉडी डिजाइन और 196 ग्राम वजन इसे हल्का और कंफर्टेबल बनाता है।

माना जा रहा है कि इसका 5G वेरिएंट भारत में अगस्त में लॉन्च होगा, जिसकी संभावित कीमत लगभग 20,000 रुपये हो सकती है। इसमें Snapdragon 4 Gen 2 चिपसेट और 90W फास्ट चार्जिंग का भी सपोर्ट मिल सकता है, जिससे यह मिड-रेंज सेगमेंट में एक दमदार विकल्प बन सकता है।