सेंसेक्स 306 गिरकर 55,800 से नीचे, निफ्टी 16,631 पर बंद

0
148

मुंबई। भारतीय शेयर मार्केट हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को गिरावट के साथ बंद हुआ। सेंसेक्स 306.01 अंक या 0.55% गिरकर 55,766.22 पर और निफ्टी 88.45 अंक या 0.53% नीचे गिरकर 16,631 पर बंद हुआ। आज के कारोबार में IT, ऑटो और रियल्टी शेयरों पर दबाव रहा।

निफ्टी पर ऑटो और फार्मा शेयर में सबसे ज्यादा 1% तक की गिरावट देखने को मिली। PSU और रियल्टी इंडेक्स 0.50% से ज्यादा कमजोर हुए। हालांकि निफ्टी पर IT इंडेक्स 0.50% तक मजबूत हुआ। मेटल इंडेक्स भी 1.46% की बढ़त में दिखा।

अमेरिकी बाजारों में गिरावट: शुक्रवार को अमेरिकी बाजारों में गिरावट के बाद स्टॉक फ्यूचर्स भी कमजोर नजर आए। शुक्रवार को डाउ जोन्स में 137.61 अंकों या 0.43% गिरावट रही और यह 31,899.29 के लेवल पर बंद हुआ। S&P 500 इंडेक्स में 0.93% कमजोरी देखने को मिली और यह 3,961.63 के लेवल पर बंद हुआ। जबकि नैस्डैक में 1.87% गिरावट रही और यह 11,834.11 के लेवल पर बंद हुआ। अमेरिका में अर्निंग सीजन अब तक उम्मीद से कमजोर रहा है, जिससे मार्केट सेंटीमेंट कमजोर हुए हैं। वहीं महंगाई और रेट हाइक साइकिल ने मंदी की आशंका पैदा कर दी है।

FII और DII डेटा: NSE से मिले डेटा के मुताबिक, फॉरेन इंस्टीट्यूट इन्वेस्टर्स (FII) के पास 675.45 करोड़ रुपए के शेयर बेचे हैं, जबकि डोमेस्टिक इंस्टीट्यूट इन्वेस्टर्स (DII) ने 22 जुलाई को 739.38 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे।