Rain Alert: राजस्थान समेत 19 राज्यों में आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी

0
10

नई दिल्ली। Rain Alert : मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 24 अक्टूबर को राजस्थान, यूपी, दिल्ली, बिहार, झारखंड समेत 19 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 60 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से तूफानी हवा चलने की चेतावनी है।

पश्चिम बंगाल, ओडिशा, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में जोरदार आंधी का आक्रामक प्रभाव देखने को मिल सकता है। पहाड़ी राज्यों में भारी बारिश के चलते तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की कमी देखने को मिल सकती है।

वहीं, पूर्वी भारत के राज्यों में आकाशीय बिजली और वज्रपात अपना कहर बरपा सकता है। भारी बारिश के चलते किसानों के फसलों को नुकसान पहुंच सकता है। मछुआरों को समुद्री किनारे से दूर सुरक्षित जगहों पर जाने की सलाह दी गई है।

पूर्वी-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक निम्न दाब क्षेत्र बनने की संभावना है। वहीं, एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिमी भारत को प्रभावित कर सकता है। दक्षिण-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी और तमिलनाडु के पास चक्रवातीय परिसंचरण बन रहा है। इसके अलावा 5 राज्यों में ओले गिरने की भी चेतावनी है। तो

देश के 19 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी: मौसम विभाग की भविष्यवाणी के मुताबिक कल यानी 24 अक्टूबर को 19 राज्यों दिल्ली, यूपी, राजस्थान, बिहार, हिमाचल, पंजाब, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, ओडिशा, केरल, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कर्नाटक, अंडमान निकोबार द्वीप, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में भारी बारिश-आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा के झोंके चलने का अलर्ट है।

राजस्थान (24 अक्टूबर-बारिश-आंधी की चेतावनी): अलवर, अजमेर, भरतपुर, जयपुर, चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा और चुरू में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 40 से 45 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलेगी। वहीं, जयपुर में कल यानी 24 अक्टूबर का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रहेगा तो न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस पहुंचेगा।

मध्य प्रदेश (24 अक्टूबर-भारी बारिश-आंधी का अलर्ट): बालाघाट, मांडला, जबलपुर, पन्ना, नीमच, शहडोल, रायसेन, मांडला, खरगोन, होशंगाबाद, छिंदवाड़ा, छतरपुर, दमोह, सिवनी, खांडवा, देवास और विदिशा में मध्यम से भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। वहीं, भोपाल में कल यानी 24 अक्टूबर को अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा।